News dekho specials
Sports

गढ़वा के अनिमेष बने अंडर 19 स्टेट टेबल टेनिस चैंपियन, महिला डबल्स में अंजली और आयुषी की हैट्रिक जीत

गढ़वा – नवादा मोड़ स्थित बंधन मैरिज हॉल में चल रही 24वीं झारखंड राज्य टेबल टेनिस प्रतियोगिता के तीसरे दिन विभिन्न आयु वर्गों के मैच खेले गए, जिसमें अंडर 19 बालक वर्ग के फाइनल में गढ़वा के अनिमेष कुमार पांडेय ने अपने ही जिले के नीतीश कुमार मेहता को 4-1 से हराकर स्टेट चैंपियन का खिताब अपने नाम किया।

महिला डबल्स में गढ़वा के अंजली एवं आयुषी का लगातार तीसरे वर्ष खिताब पर कब्जा

महिला डबल्स मुकाबले में गढ़वा की अंजली और आयुषी की जोड़ी ने पूर्वी सिंहभूम की अनुष्का और सानिया बनर्जी को 3-1 से हराकर लगातार तीसरी बार खिताब पर कब्जा जमाया।

जूनियर वर्ग में रोमांचक मुकाबले

जूनियर अंडर 15 बालक वर्ग के सेमीफाइनल में रांची के अर्थ घोष ने गढ़वा के हर्षित कुमार पांडेय को 3-2 से हराकर फाइनल में जगह बनाई, वहीं रांची के आलीशान खान ने हजारीबाग के अर्णव अग्रवाल को 3-2 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। बालिका वर्ग के सेमीफाइनल में रांची की सान्वी सिन्हा ने हजारीबाग की आण्वी गोयल को 3-2 से हराया, जबकि पूर्वी सिंहभूम की स्नेहा प्रिया ने अपने ही जिले की पर्लिन भामरा को 3-2 से मात देकर फाइनल में कदम रखा।

पुरस्कार वितरण समारोह

अंडर 15 और अंडर 11 बालक एवं बालिका वर्ग के विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर झारखंड राज्य टेबल टेनिस संघ के उपाध्यक्ष सैबल गुप्ता, सचिव समरजीत सिंह, गढ़वा जिला टेबल टेनिस संघ के संरक्षक अलखनाथ पांडेय, अध्यक्ष मदन प्रसाद केशरी, सचिव आनंद सिन्हा, महावीर मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल मझिआंव के डॉ. ब्रजेश पांडेय, उपाध्यक्ष सुशील केशरी, संजय सोनी, अशोक विश्वकर्मा, सिस्टर रौशना, चंद्रभूषण सिन्हा, रामा शंकर सिंह, गौरव सिन्हा, राजू सिन्हा, पंकज सोनी, कमलेश दुबे ने खिलाड़ियों को सम्मानित किया।

खिलाड़ियों के लिए प्रेरक संदेश

गढ़वा जिला टेबल टेनिस संघ के संरक्षक अलखनाथ पांडेय ने खिलाड़ियों को बड़े सपने देखने और उन्हें साकार करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने गढ़वा जिले के खिलाड़ियों के ओलंपिक में खेलने के सपने को भी साझा किया। अध्यक्ष मदन प्रसाद केशरी ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में खिलाड़ियों के बेहतरीन प्रदर्शन की प्रशंसा की। उन्होंने विजेताओं को बधाई दी और जो खिलाड़ी इस बार नहीं जीत पाए, उन्हें अपनी कमियों को दूर कर आगे की प्रतियोगिताओं में जीतने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर अन्य महत्वपूर्ण व्यक्तियों में अजय ठाकुर, संजय सिंह, अभय कुमार, रामाशंकर सिंह, मोजीबुद्दीन खान, अयोध्या ठाकुर, अमोद कुमार पांडेय भी मौजूद थे। बड़ी संख्या में खिलाड़ी और उनके अभिभावक भी समारोह में शामिल हुए।

News dekho specials

यह खबर आपके लिए कितनी महत्वपूर्ण थी?

रेटिंग देने के लिए किसी एक स्टार पर क्लिक करें!

इस खबर की औसत रेटिंग: 0 / 5. कुल वोट: 0

अभी तक कोई वोट नहीं! इस खबर को रेट करने वाले पहले व्यक्ति बनें।

चूंकि आपने इस खबर को उपयोगी पाया...

हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें!



IMG-20250723-WA0070
IMG-20251223-WA0009

नीचे दिए बटन पर क्लिक करके हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें


Sonu Kumar

गढ़वा

Related News

Back to top button
error: