गढ़वा में जायंट्स ग्रुप ने जरूरतमंद बच्चों के बीच बांटी होली की खुशियां

गढ़वा में जायंट्स ग्रुप ने जरूरतमंद बच्चों के बीच बांटी होली की खुशियां

author News देखो Team
27 Views

हाइलाइट्स :

  • जरूरतमंद बच्चों के बीच होली सामग्री का वितरण
  • गुलाल, मिठाई, चॉकलेट और बिस्कुट पाकर बच्चों के चेहरे खिले
  • समाजसेवियों ने दी होली मनाने की सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण संदेश
  • गढ़वा ग्रुप के अध्यक्ष राकेश केसरी की अध्यक्षता में हुआ कार्यक्रम

जायंट्स ग्रुप ऑफ गढ़वा ने जरूरतमंद बच्चों संग मनाई होली

गढ़वा के स्थानीय खजूरी बिन टोला में जायंट्स ग्रुप ऑफ गढ़वा की ओर से जरूरतमंद बच्चों के बीच होली सामग्री का वितरण किया गया। इस दौरान अबीर, गुलाल, मिठाई, चॉकलेट और बिस्कुट पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे

इस कार्यक्रम में जायन्ट्स वेलफेयर फाउंडेशन सेंट्रल कमेटी के सदस्य अजयकांत पाठक, स्पेशल कमेटी के पूर्व सदस्य विजय केशरी, फेडरेशन 8 के पूर्व अध्यक्ष विनोद कमलापुरी, फेडरेशन के पूर्व उपाध्यक्ष मनोज केसरी रूपा गंजी, फेडरेशन के पदाधिकारी नंद कुमार गुप्ता सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता गढ़वा ग्रुप के अध्यक्ष राकेश केसरी ने की।

होली प्रेम और सौहार्द का पर्व: जायंट्स ग्रुप

इस अवसर पर समाजसेवियों ने कहा कि होली भाईचारे और सौहार्द का पर्व है। उन्होंने लोगों से रसायनयुक्त रंगों, कीचड़ और मोबिल के उपयोग से बचने की अपील की

“होली में जबरदस्ती रंग लगाने से बचना चाहिए। आंखों में रंग जाने से नुकसान हो सकता है, इसलिए सावधानी जरूरी है। होलिका दहन में बुराइयों को जलाकर, प्रेम और उमंग के साथ होली मनानी चाहिए।”

समाजसेवियों की रही अहम भूमिका

कार्यक्रम में जायंट्स ग्रुप के उपाध्यक्ष अवधेश कुशवाहा एवं चंद्र भूषण सिंहा, पूर्व अध्यक्ष विनोद गुप्ता, जायंट्स सदस्य अरविंद तूफानी, संजय ठाकुर, जितेंद्र कमलापुरी, विजय केशरी (विजय जनरल स्टोर) और स्थानीय मुखिया श्रीकांत दुबे मौजूद रहे। इस कार्यक्रम के प्रोजेक्ट चेयरमैन मनदीप प्रसाद ने आयोजन में अहम भूमिका निभाई।

‘न्यूज़ देखो’ की खास रिपोर्ट

गढ़वा में समाजसेवी संगठन जायंट्स ग्रुप का यह प्रयास सराहनीय है। होली सिर्फ रंगों का ही नहीं, बल्कि आपसी प्रेम और सद्भाव बढ़ाने का भी पर्व है। ऐसे में जायंट्स ग्रुप द्वारा जरूरतमंद बच्चों के बीच खुशियां बांटना प्रेरणादायक है।

क्या इस तरह के आयोजनों को और बढ़ावा दिया जाना चाहिए? समाज में ऐसे प्रयासों से क्या बदलाव आ सकते हैं? ‘न्यूज़ देखो’ ऐसे सकारात्मक प्रयासों को आगे भी कवर करता रहेगा।

समाजसेवा और प्रेरणादायक खबरों के लिए जुड़े रहें ‘न्यूज़ देखो’ के साथ।

यह खबर आपके लिए कितनी महत्वपूर्ण थी?

रेटिंग देने के लिए किसी एक स्टार पर क्लिक करें!

इस खबर की औसत रेटिंग: 0 / 5. कुल वोट: 0

अभी तक कोई वोट नहीं! इस खबर को रेट करने वाले पहले व्यक्ति बनें।

चूंकि आपने इस खबर को उपयोगी पाया...

हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें!

🔔

Notification Preferences

error: