गढ़वा में स्ट्रीट वेंडर्स के साथ कॉफी विद SDM: सहयोग की अपील

गढ़वा में स्ट्रीट वेंडर्स के साथ कॉफी विद SDM: सहयोग की अपील

author News देखो Team
18 Views

  • SDO संजय कुमार ने फुटपाथ विक्रेताओं के साथ की चर्चा
  • वेंडिंग जोन बनाने और टाउन वेंडिंग कमेटी के पुनर्गठन की मांग
  • शहर की साफ-सफाई और नो-पॉलीथिन अभियान में सहयोग का आग्रह

स्ट्रीट वेंडर्स के लिए ‘कॉफी विद SDM’ कार्यक्रम

गढ़वा अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार ने अपने साप्ताहिक कार्यक्रम ‘कॉफी विद SDM’ के तहत फुटपाथ विक्रेताओं को आमंत्रित किया। इस दौरान रेहड़ी-पटरी और ठेला-गुमटी लगाने वाले मेहनतकश लोगों ने न केवल अपनी व्यक्तिगत समस्याएं रखीं बल्कि शहर को व्यवस्थित बनाने के लिए सुझाव भी दिए

वेंडिंग जोन और कमेटी गठन की मांग

बैठक में विक्रेताओं ने बताया कि टाउन वेंडिंग कमेटी संचालन में नहीं है। उन्होंने मांग की कि राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के तहत नए सदस्यों का चुनाव कर समिति का पुनर्गठन किया जाए और नगर परिषद इसकी नियमित बैठकें सुनिश्चित करे

इसके अलावा, खादी बाजार में वेंडिंग जोन बनाने की मांग उठाई गई ताकि फुटपाथ विक्रेताओं को एक निश्चित और सम्मानजनक स्थान मिल सके। इस पर नगर मिशन प्रबंधक कौशल कुमार ठाकुर को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए

शहर को सुव्यवस्थित बनाने में स्ट्रीट वेंडर्स की भूमिका

SDO संजय कुमार ने कहा,

“जब कोई शहर में आता है, तो सबसे पहले उसे फुटपाथ विक्रेताओं से ही जानकारी मिलती है। इसलिए वे शहर का असली चेहरा होते हैं। गढ़वा को सुव्यवस्थित बनाए रखने में इनकी महत्वपूर्ण भूमिका है।”

साफ-सफाई और नो-पॉलीथिन अभियान में सहयोग की अपील

बैठक में फुटपाथ विक्रेताओं से अपने व्यवसाय स्थल के आसपास सफाई बनाए रखने और पॉलीथिन का उपयोग न करने की अपील की गई। SDO ने कहा कि वे शहर को सिंगल-यूज प्लास्टिक मुक्त बनाने में बड़ा योगदान दे सकते हैं

सब्जी और मांस-मछली विक्रेताओं के लिए अलग स्थान की मांग

फुटपाथ विक्रेताओं ने मांग की कि

  • शहर में सब्जी और मांस-मछली विक्रेताओं के लिए अलग-अलग जगह निर्धारित की जाए
  • दानरो नदी के पास खाली जमीन में मांस-मछली बाजार स्थापित किया जा सकता है

बैठक में शामिल प्रमुख लोग

इस अवसर पर विकास कुमार, विजय ठाकुर, गुड्डू खान, रमेश प्रसाद, रवि कुमार, मोहम्मद अयूब, मोहम्मद मुमताज, सनोज कुमार, अनिल कुमार, रंजीत कुमार, साकिर अंसारी, हरेंद्र ठाकुर, बनारसी दास समेत कई फुटपाथ विक्रेता मौजूद थे।

‘न्यूज़ देखो’ से जुड़े रहें

गढ़वा समेत झारखंड के हर कोने से जुड़ी महत्वपूर्ण और विश्वसनीय खबरें सबसे पहले पाने के लिए ‘न्यूज़ देखो’ को फॉलो करें। यहां मिलेगी हर छोटी-बड़ी खबर की सटीक जानकारी!

यह खबर आपके लिए कितनी महत्वपूर्ण थी?

रेटिंग देने के लिए किसी एक स्टार पर क्लिक करें!

इस खबर की औसत रेटिंग: 0 / 5. कुल वोट: 0

अभी तक कोई वोट नहीं! इस खबर को रेट करने वाले पहले व्यक्ति बनें।

चूंकि आपने इस खबर को उपयोगी पाया...

हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें!

🔔

Notification Preferences

error: