News dekho specials
Garhwa

गढ़वा-रंका मार्ग पर सड़क हादसा: अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत

गढ़वा-रंका मुख्य मार्ग पर ललकोरिया गांव के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में 22 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान मेराल थाना क्षेत्र के बाना गांव निवासी पति प्रजापति के पुत्र सुरेंद्र प्रजापति के रूप में हुई है।

कैसे हुआ हादसा?

मिली जानकारी के अनुसार, सुरेंद्र प्रजापति अपने गांव के दीपक ठाकुर के साथ रामानुजगंज गया हुआ था। लौटने के दौरान ललकोरिया गांव के पास एक अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया। हादसे में सुरेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि दीपक ठाकुर को हल्की चोटें आईं।

इलाज के दौरान तोड़ा दम

स्थानीय लोगों की मदद से सुरेंद्र को तुरंत रंका अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल रेफर किया गया, लेकिन वहां पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

परिजनों का बुरा हाल, पुलिस जांच में जुटी

घटना की सूचना पाकर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। हादसे के बाद से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी है। स्थानीय लोगों ने सड़क पर बढ़ती दुर्घटनाओं पर चिंता जाहिर की है और यातायात सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है।

यह खबर आपके लिए कितनी महत्वपूर्ण थी?

रेटिंग देने के लिए किसी एक स्टार पर क्लिक करें!

News dekho specials

इस खबर की औसत रेटिंग: 0 / 5. कुल वोट: 0

अभी तक कोई वोट नहीं! इस खबर को रेट करने वाले पहले व्यक्ति बनें।

चूंकि आपने इस खबर को उपयोगी पाया...

हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें!



IMG-20251223-WA0009
IMG-20250723-WA0070

नीचे दिए बटन पर क्लिक करके हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें


Sonu Kumar

गढ़वा

Related News

Back to top button
error: