गिरिडीह: बिरनी पुलिस की बड़ी कामयाबी, बिराजपुर डकैती कांड में एक और अपराधी गिरफ्तार

गिरिडीह: बिरनी पुलिस की बड़ी कामयाबी, बिराजपुर डकैती कांड में एक और अपराधी गिरफ्तार

author Surendra Verma
1 Views

हाइलाइट्स :

  • बिरनी पुलिस ने डकैती कांड में वांछित अपराधी को दबोचा
  • गिरफ्तार अपराधी मोहम्मद शादिक के खिलाफ कई जिलों में केस दर्ज
  • बम बनाने में एक्सपर्ट, 2008 में विस्फोट में गंवा चुका है एक हाथ

डकैती कांड में फरार अपराधी पर शिकंजा

बिरनी पुलिस ने बिराजपुर चौक स्थित सुरेश मोदी के घर डकैती मामले (कांड संख्या 04/2025) में एक और अपराधी मोहम्मद शादिक उर्फ मुखिया (पिता अतीक, ग्राम श्यामडीह, थाना कतरास, जिला धनबाद) को गिरफ्तार कर लिया है। थाना प्रभारी आकाश भारद्वाज ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस सफलता की जानकारी दी

शादिक पर दर्ज हैं कई संगीन मामले

गिरफ्तार अपराधी धनबाद, बोकारो, गिरिडीह समेत कई जिलों में आपराधिक मामलों में संलिप्त रहा हैवह बम बनाने में माहिर है और 2008 में एक विस्फोट के दौरान उसका एक हाथ क्षतिग्रस्त हो गया था, जिसे इलाज के दौरान काटना पड़ा

इन मामलों में था वांछित

शादिक पर बाघमारा, कतरास, जयनगर, डुमरी और बोकारो जिले के थानों में कई कांड दर्ज हैं, जिनमें –

  • बाघमारा थाना: कांड संख्या 99/2008, 125/2008
  • कतरास थाना: कांड संख्या 22/2008, 45/2008
  • जयनगर थाना: कांड संख्या 04/2025
  • डुमरी थाना: कांड संख्या 10/2025
  • बलीडीह बोकारो थाना: कांड संख्या 39/2025

अब तक आधा दर्जन अपराधी गिरफ्तार

इस डकैती कांड में अब तक छह अपराधियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि अभी भी कई आरोपी फरार हैंबिरनी और सरिया पुलिस के संयुक्त छापेमारी दल ने इस गिरफ्तारी को अंजाम दिया

‘न्यूज़ देखो’ की नज़र इस खबर पर बनी रहेगी

क्या फरार अपराधियों की गिरफ्तारी जल्द होगी? ‘न्यूज़ देखो’ इस मामले पर अपडेट देता रहेगा

यह खबर आपके लिए कितनी महत्वपूर्ण थी?

रेटिंग देने के लिए किसी एक स्टार पर क्लिक करें!

इस खबर की औसत रेटिंग: 0 / 5. कुल वोट: 0

अभी तक कोई वोट नहीं! इस खबर को रेट करने वाले पहले व्यक्ति बनें।

चूंकि आपने इस खबर को उपयोगी पाया...

हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें!

Written by

डुमरी, गिरिडीह

🔔

Notification Preferences

error: