News dekho specials
Giridih

गिरिडीह जिला कांग्रेस कार्यालय में डॉ. मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित

  • स्थान: गिरिडीह जिला कांग्रेस कार्यालय
  • दिवंगत नेता: पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह
  • आयोजित कार्यक्रम: श्रद्धांजलि सभा
  • शोक सभा में उपस्थित: धनंजय सिंह, अशोक विश्वकर्मा, अजय सिन्हा, उपेंद्र सिंह, अन्य कांग्रेसी नेता
  • मुख्य वक्ता: धनंजय सिंह, अशोक विश्वकर्मा

गिरिडीह: गिरिडीह जिला कांग्रेस कार्यालय में रविवार को शोक सभा का आयोजन किया गया, जिसमें दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने डॉ. मनमोहन सिंह के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

जिला अध्यक्ष धनंजय सिंह ने शोक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि डॉ. मनमोहन सिंह ने मौन रहकर भी देश के लिए ऐसे जनहित के कार्य किए हैं, जो आज भी उनका काम बोलता है। जैसे खाद सुरक्षा अधिनियम, सूचना का अधिकार, मनरेगा, शिक्षा का अधिकार, आधार कार्ड, डीबीटी जैसी योजनाओं को उन्होंने देश को दिया है। उन्होंने कहा कि विपक्ष चाहे जितना भी उन पर आरोप लगाए, लेकिन डॉ. मनमोहन सिंह अपने शांत स्वभाव से अपने काम करते रहे।

अशोक विश्वकर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि डॉ. मनमोहन सिंह एक विद्वान और महान अर्थशास्त्री थे। इन्होंने वित्त मंत्री और देश के प्रधानमंत्री के रूप में देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान की थी।

शोक सभा में अजय सिन्हा, उपेंद्र सिंह, चंद्रशेखर सिंह, मोहम्मद ताजुद्दीन, मदन विश्वकर्मा, प्रोफेसर मंजूर अंसारी, नदीम अख्तर, कृष्ण सिंह, पंकज सागर, सैफुद्दीन, तनवीर, दिनेश्वर, चांद, सोहेल, लक्ष्मण हजम सहित कई कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद थे।

‘न्यूज़ देखो’ के साथ जुड़े रहें और ताजातरीन खबरों के लिए हमारी वेबसाइट पर बने रहें।

यह खबर आपके लिए कितनी महत्वपूर्ण थी?

रेटिंग देने के लिए किसी एक स्टार पर क्लिक करें!

News dekho specials

इस खबर की औसत रेटिंग: 0 / 5. कुल वोट: 0

अभी तक कोई वोट नहीं! इस खबर को रेट करने वाले पहले व्यक्ति बनें।

चूंकि आपने इस खबर को उपयोगी पाया...

हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें!



IMG-20251223-WA0009
IMG-20250723-WA0070

नीचे दिए बटन पर क्लिक करके हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें


Surendra Verma

डुमरी, गिरिडीह

Related News

Back to top button
error: