गिरिडीह में साइबर अपराधियों की गिरफ्तारी, KYC और सरकारी सहायता के नाम पर ठगी का पर्दाफाश

गिरिडीह में साइबर अपराधियों की गिरफ्तारी, KYC और सरकारी सहायता के नाम पर ठगी का पर्दाफाश

author Surendra Verma
35 Views

गिरिडीह: जिले के बेगाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत खंडोली मोड़ पर साइबर अपराध की सूचना पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की। साइबर क्राइम टीम ने 14 दिसंबर को तीन साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस उपाधीक्षक (साइबर क्राइम) आबिद खाँ के नेतृत्व में की गई।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान

  1. साहिल अंसारी (19 वर्ष) – ग्राम पंदनाटाड़, थाना गांडेय।
  2. नजमुल अंसारी (23 वर्ष) – ग्राम पंदनाटाड़, थाना गांडेय।
  3. प्रमोद यादव (30 वर्ष) – ग्राम पुर्री, थाना बेगाबाद।

बरामद सामान

  • 7 मोबाइल फोन
  • 4 सिम कार्ड
  • 1 बाइक
बरामद मोबाइल फोन

अपराध का तरीका

गिरफ्तार आरोपी खुद को बैंक अधिकारी बताकर लोगों से संपर्क करते थे। वे KYC अपडेट के नाम पर APK फाइल भेजते और बैंक खातों की जानकारी चुराकर ठगी करते थे। इसके अलावा, कोविड वैक्सीन के बदले ₹10,000 की सरकारी सहायता का झांसा देकर भी ठगी की जाती थी।

कार्रवाई में शामिल टीम

इस सफल कार्रवाई में पुलिस उपाधीक्षक आबिद खाँ, साइबर थाना प्रभारी अजय कुमार, और अन्य पुलिसकर्मी व सशस्त्र बल शामिल थे। मामले में कांड संख्या 44/2024 के तहत केस दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।

‘News देखो’ से जुड़े रहें और ऐसे ही अपराध से जुड़ी खबरों के लिए हमें फॉलो करें।

यह खबर आपके लिए कितनी महत्वपूर्ण थी?

रेटिंग देने के लिए किसी एक स्टार पर क्लिक करें!

इस खबर की औसत रेटिंग: 0 / 5. कुल वोट: 0

अभी तक कोई वोट नहीं! इस खबर को रेट करने वाले पहले व्यक्ति बनें।

चूंकि आपने इस खबर को उपयोगी पाया...

हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें!

Written by

डुमरी, गिरिडीह

🔔

Notification Preferences

error: