News dekho specials
Gumla

गुमला: विशुनपुर थाना क्षेत्र में कार और ट्रैक्टर जलाने की घटना का 48 घंटे के भीतर खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

#गुमला #विशुनपुर के लापू गांव में अज्ञात अपराधियों ने कार और ट्रैक्टर को किया था आग के हवाले, पुलिस ने 48 घंटे में किया खुलासा

  • लापू गांव में 23 मई की रात अज्ञात अपराधियों ने कार और ट्रैक्टर में लगाई थी आग
  • महिन्द्रा XUV 500 पूरी तरह जलकर खाक, ट्रैक्टर आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त
  • विशुनपुर थाना में मामला दर्ज, दो अपराधियों को किया गया गिरफ्तार
  • कांड में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी बरामद
  • पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने की त्वरित कार्रवाई

घटना का विवरण

दिनांक 23.05.2025 की रात्रि को गुमला जिले के विशुनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम लापू निवासी लक्ष्मी नारायण साहू के घर के पास खड़ी महिन्द्रा XUV 500 कार और बनारी पंचायत भवन के पास सिसोल के लिए रखे गए ट्रैक्टर को अज्ञात अपराधियों ने आग के हवाले कर दिया था।

घटना में कार पूरी तरह जलकर नष्ट हो गई, जबकि ट्रैक्टर का पिछला हिस्सा आग से क्षतिग्रस्त हुआ।

प्राथमिकी दर्ज और पुलिस कार्रवाई

घटना को लेकर विशुनपुर थाना कांड संख्या 17/2025 दिनांक 23.05.2025 को धारा-324(5)/326 (G)/61(2)/3(5) के तहत मामला दर्ज किया गया।

पुलिस अधीक्षक, गुमला के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, गुमला के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया।

दो आरोपियों की गिरफ्तारी

विशेष टीम द्वारा की गई कार्रवाई में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जिन्होंने पूछताछ में घटना में संलिप्तता स्वीकार की

गिरफ्तार आरोपी:

  1. नमीत उरांव, उम्र लगभग 29 वर्ष, पिता – बासदेव उरांव
  2. अजीत उरांव, उम्र लगभग 37 वर्ष, पिता – ललूवा उरांव
    (दोनों निवासी – टिटही, थाना विशुनपुर, जिला गुमला)

इनकी निशानदेही पर कांड में प्रयुक्त मोटरसाइकिल Passion Pro (JH01AT-4498) को भी बरामद किया गया है।

News dekho specials

छापामारी टीम में शामिल अधिकारी

  • पु०अ०नि० राकेश कुमार सिंह, थाना प्रभारी, विशुनपुर
  • पु०अ०नि० शैलेश कुमार, विशुनपुर थाना
  • हव० कौशल कुमार सिंह, विशुनपुर थाना
  • आ० नरेश मंडल (601), आ० अरविंद कुमार दांगी (571), आ० पवनवीर महतो
  • चा०आ० रामा शंकर राम, सभी विशुनपुर थाना, गुमला

न्यूज़ देखो : अपराध पर त्वरित कार्रवाई, जनता को भरोसा

न्यूज़ देखो‘ आपके सामने लाता है हर अहम अपडेट, चाहे वह अपराध हो या कानून व्यवस्था से जुड़ा मामला।
गुमला पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से यह स्पष्ट है कि अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी तरह तत्पर है

यह खबर आपके लिए कितनी महत्वपूर्ण थी?

रेटिंग देने के लिए किसी एक स्टार पर क्लिक करें!

इस खबर की औसत रेटिंग: 5 / 5. कुल वोट: 1

अभी तक कोई वोट नहीं! इस खबर को रेट करने वाले पहले व्यक्ति बनें।

चूंकि आपने इस खबर को उपयोगी पाया...

हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें!



IMG-20250723-WA0070
IMG-20251223-WA0009

नीचे दिए बटन पर क्लिक करके हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें


Related News

Back to top button
error: