जनता ही झामुमो की असली ताकत है: मंत्री मिथिलेश

जनता ही झामुमो की असली ताकत है: मंत्री मिथिलेश

author Sonu Kumar
1 Views

मंत्री मिथिलेश के समर्थन में उमड़ी महिलाओं की भीड़, भारी बहुमत से जिताने का लिया संकल्प

गढ़वा: गढ़वा विधानसभा क्षेत्र के मेराल प्रखंड के विभिन्न गांवों से बड़ी संख्या में महिलाएं गुरुवार को झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता, पर्यटन, कला संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग के मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर के आवास पर पहुंची। सभी महिलाओं ने मंत्री ठाकुर से मिलकर आगामी विधानसभा चुनाव में उन्हें अपना समर्थन देने की बात कही।

बैठक के दौरान सभी ने मिलकर संकल्प लिया कि वे मंत्री श्री ठाकुर को भारी बहुमत से जिताएंगी। इस मौके पर मंत्री ठाकुर ने कहा, “जनता ही झामुमो की असली ताकत है। आज पूरी जनता, विशेषकर नारी शक्ति पूरी तरह से जागरूक हो चुकी है। हेमंत सोरेन के कार्यकाल में महिलाओं को उनके अधिकार, मान और सम्मान मिला है। जब नारी शक्ति जागृत होगी, तब समाज का पूर्ण विकास संभव है।”

महिलाओं ने यह भी कहा कि वे हर हाल में गढ़वा विधानसभा क्षेत्र से मंत्री मिथिलेश को ही जिताएंगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि गढ़वा में अब बेईमानों का राज नहीं चलेगा। जिन लोगों ने जनता के साथ धोखाधड़ी की, जनहित के लिए कोई काम नहीं किया, गरीबों का अधिकार छिना, और महिलाओं का अपमान किया, उन्हें पूरी तरह से बहिष्कार किया जाएगा।

महिलाओं ने कहा कि गांव में आकर वोट मांगने वाले लोगों को यह बताना होगा कि उन्होंने क्षेत्र के विकास और जनहित के लिए क्या किया है।

इस मौके पर झामुमो महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष रेखा चौबे, सचिव चंदा देवी, मेराल प्रखंड अध्यक्ष आराधना सिंह, मेराल सचिव रेखा पाठक, गढ़वा प्रखंड अध्यक्ष सोनी देवी और मेराल प्रखंड की विभिन्न पंचायतों की बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित थीं।

यह खबर आपके लिए कितनी महत्वपूर्ण थी?

रेटिंग देने के लिए किसी एक स्टार पर क्लिक करें!

इस खबर की औसत रेटिंग: 0 / 5. कुल वोट: 0

अभी तक कोई वोट नहीं! इस खबर को रेट करने वाले पहले व्यक्ति बनें।

चूंकि आपने इस खबर को उपयोगी पाया...

हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें!

Written by

गढ़वा

🔔

Notification Preferences

error: