News dekho specials
Giridih

गिरिडीह में ज्वेलरी लूटकांड का खुलासा: पुलिस ने छह अपराधियों को किया गिरफ्तार, जेवर और हथियार बरामद

#गिरिडीह #जमुआ_लूटकांड — सफेद अपाचे से अंजाम दी गई वारदात, पिस्टल से गोली मारकर की थी लूट
  • 22 मई को ज्वेलरी दुकानदार से हथियार के बल पर लूटपाट
  • पुलिस ने छह अपराधियों को गिरफ्तार कर किया बड़ा खुलासा
  • दो पिस्टल, दो मोटरसाइकिल और चांदी के जेवरात जब्त
  • एक अभियुक्त अब भी फरार, गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी
  • पकड़े गए अपराधी पूर्व में भी कई संगीन मामलों में शामिल रहे हैं

पोबी मोड़ लूटकांड: पिस्टल की नोंक पर की थी वारदात

22 मई 2025 को विशाल ज्वेलर्स के मालिक विशाल कुमार सोनी को उस वक्त निशाना बनाया गया जब वे दुकान बंद कर पोबी मोड़ से आगे एक सुनसान जगह पर अपने घर जा रहे थे।
White Apache बाइक पर सवार तीन अज्ञात अपराधियों ने उन्हें ओवरटेक कर पिस्टल का भय दिखाया, और जेवरात व नकद पैसे से भरा बैग लूटने की कोशिश की। विरोध करने पर उन्हें पिस्टल से गोली मार दी गई और ₹5,000 नकद सहित जेवरात लूट लिए गए
इस संबंध में जमुआ थाना कांड संख्या-102/2025 दर्ज किया गया था।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर 6 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक गिरिडीह के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राजेन्द्र प्रसाद के नेतृत्व में छापामारी दल गठित किया गया। दल ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 6 अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर लूटकांड में प्रयुक्त दो देशी पिस्टल, तीन जिंदा कारतूस, White Apache और Red Honda SP125 बाइक, साथ ही 10 चांदी की पायलें बरामद की गईं।

अन्य लूटकांडों से भी जुड़े हैं गिरफ्तार अभियुक्त

पूछताछ में खुलासा हुआ कि ये अपराधी पूर्व में घटित कई मामलों में भी शामिल रहे हैं। गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर जमुआ थाना कांड संख्या-60/25, 90/25 और धनवार थाना कांड संख्या-43/25 का भी सफल उद्भेदन हुआ है।

गिरफ्तार आरोपियों की सूची:

  1. भोला सिंह, ग्राम करहरवाडी, थाना पचम्बा
  2. मुनेश्वर बेलदार, ग्राम साहना पहाड़ी, थाना झरिया, धनबाद
  3. मो. समीर अंसारी, ग्राम माथाडीह, थाना पचम्बा
  4. अजय दास, ग्राम पपरवाटांड़, थाना मुफ्फसील
  5. छोटु सिंह, ग्राम कुरुमटांड, थाना जमुआ
  6. राजु कुमार दास, ग्राम पपरवाटांड़, थाना मुफ्फसील

बरामद सामानों की सूची:

  • 10 चांदी की पायल
  • 2 देशी पिस्टल
  • 3 जिंदा कारतूस
  • White Apache और Red Honda SP125 बाइक

कुख्यात अपराधी छोटु सिंह का आपराधिक इतिहास:

  • कांड सं0-166/01, धारा-354/379
  • हसंडीहा थाना कांड सं0-130/2000, धारा-379
  • जमुआ थाना कांड सं0-332/2022, धारा-302/412
  • जमुआ थाना कांड सं0-19/19, धारा-392

न्यूज़ देखो: सुरक्षा व्यवस्था पर पैनी नजर

गिरिडीह पुलिस की तत्परता से यह स्पष्ट है कि अपराधियों के लिए अब कोई जगह नहीं
न्यूज़ देखो जनता से अपील करता है कि संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समाज को सुरक्षित और अपराधमुक्त बनाया जा सके।
हर खबर पर रहेगी हमारी नजर।

यह खबर आपके लिए कितनी महत्वपूर्ण थी?

रेटिंग देने के लिए किसी एक स्टार पर क्लिक करें!

News dekho specials

इस खबर की औसत रेटिंग: 0 / 5. कुल वोट: 0

अभी तक कोई वोट नहीं! इस खबर को रेट करने वाले पहले व्यक्ति बनें।

चूंकि आपने इस खबर को उपयोगी पाया...

हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें!



IMG-20251223-WA0009
IMG-20250723-WA0070

नीचे दिए बटन पर क्लिक करके हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें


Related News

Back to top button
error: