News dekho specials
Politics

झारखंड में टूट की कगार पर इंडिया गठबंधन! सीट शेयरिंग विवाद के बीच राजद ले सकता है बड़ा फैसला?

रांची: झारखंड में इंडिया गठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर तनाव बढ़ता जा रहा है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की झामुमो और कांग्रेस के 70 सीटों पर चुनाव लड़ने की घोषणा के बाद राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की नाराजगी साफ हो गई है।

राजद नेता मनोज झा ने पहले ही सीटों की घोषणा पर असंतोष जताया था, और अब झामुमो और कांग्रेस के साथ राजद के रिश्ते में दरारें साफ दिखने लगी हैं। बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और कांग्रेस नेता गुलाम अहमद मीर के साथ हेमंत सोरेन के आवास पर हुई लंबी बैठक के बावजूद कोई ठोस नतीजा सामने नहीं आया।

सूत्रों के मुताबिक, राजद आज ही एक महत्वपूर्ण प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सकता है, जिसमें गठबंधन को लेकर कुछ बड़ा फैसला हो सकता है। झामुमो और कांग्रेस की ओर से 81 सीटों में से 70 सीटों पर लड़ने की घोषणा के बाद, राजद और भाकपा माले के लिए केवल 11 सीटें छोड़ी गई हैं। इसमें राजद को 7 और भाकपा माले को 4 सीटें मिलने की खबरें हैं, जो राजद के लिए अस्वीकार्य मानी जा रही हैं।

इस स्थिति में राजद ने झामुमो से सम्मानजनक सीटों की मांग की थी, और आज रविवार की प्रेस कॉन्फ्रेंस में क्या अहम फैसला लिया जाएगा, इस पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं।

यह खबर आपके लिए कितनी महत्वपूर्ण थी?

रेटिंग देने के लिए किसी एक स्टार पर क्लिक करें!

News dekho specials

इस खबर की औसत रेटिंग: 0 / 5. कुल वोट: 0

अभी तक कोई वोट नहीं! इस खबर को रेट करने वाले पहले व्यक्ति बनें।

चूंकि आपने इस खबर को उपयोगी पाया...

हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें!



IMG-20250723-WA0070
IMG-20251223-WA0009

नीचे दिए बटन पर क्लिक करके हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें


Related News

Back to top button
error: