सिमडेगा में विधायक भूषण बाड़ा ने शहरवासियों के साथ मनाया रंगोत्सव, दिया भाईचारे का संदेश

#सिमडेगा #रंगोत्सव : विधायक भूषण बाड़ा ने शहर के गणमान्य लोगों के घर जाकर मनाई होली सिमडेगा में होली का उत्साह इस बार भी पूरे रंग में देखने को मिला। इसी क्रम में विधायक सह कांग्रेस जिला अध्यक्ष भूषण बाड़ा ने शहरवासियों के साथ मिलकर रंगोत्सव मनाया। उन्होंने शहर के कई गणमान्य लोगों के घर […]

रसोइया-संयोजिका संघ की हड़ताल तेज प्रतिनिधिमंडल ने जोसिमा खाखा को सौंपा ज्ञापन

#सिमडेगा #रसोइयासंयोजिकाआंदोलन : लंबित मांगों को लेकर संघ का प्रतिनिधिमंडल जनप्रतिनिधि से मिला। सिमडेगा जिले में अपनी विभिन्न मांगों को लेकर हड़ताल पर डटी रसोइया-संयोजिका संघ ने गुरुवार को आंदोलन को आगे बढ़ाते हुए जनप्रतिनिधियों से संपर्क तेज कर दिया। इसी क्रम में संघ की एक प्रतिनिधिमंडल ने जिला परिषद सदस्य सह महिला मोर्चा जिला […]

बानो प्रखंड में किसानों को 90 प्रतिशत अनुदान पर पंप सेट वितरण, सिंचाई सुविधा से खेती को मिलेगा नया सहारा

#बानो #कृषियोजना : भूमि संरक्षण विभाग ने किसानों को अनुदानित पंप सेट वितरित किए। सिमडेगा जिले के बानो प्रखंड में किसानों को सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण पहल की गई। बानो प्रखंड कार्यालय परिसर में भूमि संरक्षण विभाग की ओर से किसानों के बीच 90 प्रतिशत अनुदान पर पंप सेट का […]

जलडेगा में अस्पताल लापरवाही के विरोध में उबाल: सड़कों पर उतरा जनसैलाब, ठप हुआ यातायात

#सिमडेगा #जनआंदोलन : अस्पताल की कथित लापरवाही से भाजपा नेता की मौत के विरोध में जलडेगा बंद। सिमडेगा जिले के जलडेगा प्रखंड में गुरुवार की सुबह से ही माहौल पूरी तरह बदला हुआ नजर आया। भाजपा नेता और समाजसेवी रामेश्वर सिंह की कथित रूप से अस्पताल की लापरवाही के कारण हुई मौत के विरोध में […]

अवगा गांव में सरना पूजा के बाद पारंपरिक उल्लास के साथ मनाया गया रंगों का पर्व होली, फागुवा नृत्य से गूंजा पूरा गांव

#बोलबा #सरना_पूजा : सरना स्थल पर पूजा-अर्चना के बाद ग्रामीणों ने रंग-गुलाल लगाकर मनाई होली और गांव की सुख-समृद्धि की कामना की सिमडेगा जिले के बोलबा प्रखंड के अवगा गांव में इस वर्ष भी पारंपरिक आस्था और सांस्कृतिक उत्साह के साथ सरना पूजा के बाद रंगों का पर्व होली मनाया गया। आदिवासी परंपराओं के अनुसार […]

भाजपा नेता रामेश्वर सिंह के निधन पर जलडेगा में उबाल, कल पूर्ण बंदी और चक्का जाम की घोषणा

#जलडेगा #न्यायकीमांग : स्वास्थ्य केंद्र की कथित लापरवाही से मौत के आरोप पर संगठनों ने किया बंद का आह्वान। सिमडेगा जिले के जलडेगा प्रखंड में भाजपा नेता सह सामाजिक कार्यकर्ता रामेश्वर सिंह के निधन के बाद क्षेत्र में आक्रोश का माहौल बना हुआ है। परिजनों और समर्थकों का आरोप है कि जलडेगा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र […]

विकसित भारत युवा संसद 2026 में सेंट जेवियर कॉलेज के विद्यार्थियों का उत्कृष्ट प्रदर्शन: राज्यस्तर के लिए चयनित प्रतिभागी

#सिमडेगा #युवा_संसद : जिलास्तरीय प्रतियोगिता में सादिया परवीन प्रथम, नेहा रानी नायक राज्यस्तर के लिए चयनित। सिमडेगा। सिमडेगा कॉलेज सिमडेगा के तत्वावधान में आयोजित जिलास्तरीय “विकसित भारत युवा संसद 2026” कार्यक्रम उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। यह कार्यक्रम सिमडेगा कॉलेज परिसर में जिला प्रोग्राम ऑफिस द्वारा आयोजित किया गया, जिसमें जिले के विभिन्न शिक्षण संस्थानों […]

गोर्रा गांव में 26वीं जुबली जतरा पर मनिसाय राजा को श्रद्धांजलि पेसा अधिकारों पर जागरूकता का संदेश

#बानो #सिमडेगा #जुबली_जतरा : गोर्रा गांव में मनिसाय राजा की 26वीं जुबली जतरा पर सांस्कृतिक आयोजन। सिमडेगा जिला अंतर्गत बानो प्रखंड के ग्राम गोर्रा में मनिसाय राजा की 26 वर्षीय जुबली जतरा हर्षोल्लास और पारंपरिक उत्साह के साथ आयोजित की गई। कार्यक्रम में क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों, ग्राम प्रमुखों और ग्रामीणों की सक्रिय भागीदारी रही। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों […]

जूनियर कैंब्रिज स्कूल सिमडेगा में फूलों की होली, सांस्कृतिक रंगों के साथ होली मिलन समारोह 2026 संपन्न

#सिमडेगा #फूलों_की_होली : जूनियर कैंब्रिज स्कूल में बच्चों ने पर्यावरण–अनुकूल तरीके से मनाया होली मिलन समारोह। सिमडेगा के जूनियर कैंब्रिज स्कूल परिसर में होली मिलन समारोह 2026 बड़े ही उत्साह, उमंग और सांस्कृतिक रंगों के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय की प्रधानाचार्या प्रभा केरकेट्टा द्वारा अतिथियों के स्वागत एवं अभिनंदन से हुई। अपने […]

बोलबा में साहसिक कार्य के लिए गोताखोरों को प्रशस्ति पत्र देकर किया गया सम्मानित

#बोलबा #सम्मान_समारोह : दनगद्दी में डूबे छात्र की तलाश में साहस दिखाने पर सम्मान। सिमडेगा जिले के बोलबा प्रखंड में स्थानीय गोताखोरों के साहसिक कार्य को सम्मानित किया गया। प्रखंड कार्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में उन गोताखोरों को प्रशस्ति पत्र और उपहार देकर सम्मानित किया गया, जिन्होंने दनगद्दी पर्यटन स्थल पर डूबे छात्र की […]

लचड़ागढ़ इंडोर स्टेडियम में एलिस शैक्षणिक संस्थान का करियर काउंसलिंग कैंप, छात्रों को दी गई पाठ्यक्रमों की जानकारी

#बानो #करियर_काउंसलिंग : पढ़ाई छोड़ चुके विद्यार्थियों को भी मिला मार्गदर्शन। बानो प्रखंड अंतर्गत एलिस शैक्षणिक संस्थान, बानो के द्वारा लचड़ागढ़ इंडोर स्टेडियम में करियर काउंसलिंग कैंप लगाया गया। इस दौरान छात्रों और छात्राओं को उनके भविष्य की पढ़ाई और करियर विकल्पों के संबंध में जानकारी दी गई। निदेशक ने दी शैक्षणिक पाठ्यक्रमों की जानकारी […]

एलिस शैक्षणिक संस्थान द्वारा बानो में करियर काउंसलिंग कैंप आयोजित, छात्रों को दी गई विभिन्न कोर्स की जानकारी

#बानो #करियर_काउंसलिंग : लचरा गढ़ इंडोर स्टेडियम में लगा मार्गदर्शन शिविर। सिमडेगा जिले के बानो प्रखंड में शिक्षा और करियर मार्गदर्शन को बढ़ावा देने की दिशा में एलिस शैक्षणिक संस्थान द्वारा एक सराहनीय पहल की गई। लचरा गढ़ इंडोर स्टेडियम में आयोजित करियर काउंसलिंग कैंप में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। कार्यक्रम का […]

लचड़ागढ़ में सोना बुरु जंगल प्रोड्यूसर कंपनी की वार्षिक आम बैठक, वनोपज मूल्य संवर्धन और महिला सशक्तिकरण पर बनी रणनीति

#कोलेबिरा #वार्षिकआमबैठक : जंगल आधारित आजीविका सशक्त बनाने पर जोर। सिमडेगा जिले के कोलेबिरा प्रखंड अंतर्गत लचड़ागढ़ इनडोर स्टेडियम में सोना बुरु जंगल प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड, सिमडेगा के बैनर तले वार्षिक आम बैठक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ए ए के कंपनी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के पदाधिकारी भी उपस्थित रहे। बैठक में कंपनी की […]

कोलेबिरा के खास नवाटोली में होली पूर्व संध्या पर सरना सरमोली पूजा, गांव के पहानों ने मांगी सुख शांति और समृद्धि

#कोलेबिरा #सरनासरमोलीपूजा : होली से पहले सरना स्थल पर परंपरागत अनुष्ठान संपन्न। कोलेबिरा प्रखंड के नवाटोली पंचायत स्थित खास नवाटोली ग्राम में वर्षों पुरानी परंपरा का निर्वहन करते हुए होली पूर्व संध्या पर सरना सरमोली पूजा का आयोजन किया गया। यह अनुष्ठान गांव के सरना स्थल पर विधि-विधान के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर […]

देश भर में पहचान बना रहा सिमडेगा का उन्नत कटहल, निर्यात से किसानों की आय में रिकॉर्ड बढ़ोतरी

#सिमडेगा #उन्नत_कटहल : आधुनिक तकनीक और जैविक खेती से बनी नई पहचान। झारखंड का सिमडेगा जिला अब अपनी पारंपरिक पहचान से आगे बढ़कर कृषि क्षेत्र में एक नई मिसाल कायम कर रहा है। यहां का उन्नत कटहल गुणवत्ता, आकार और स्वाद के कारण देशभर के बाजारों में अपनी विशेष पहचान बना रहा है। ग्रीष्म ऋतु […]

होली और बढ़ती गर्मी को लेकर सिमडेगा पुलिस सतर्क, पुलिस केंद्र में आयोजित हुई फायर सेफ्टी ड्रिल

#सिमडेगा #फायरसेफ्टीड्रिल : होली व गर्मी से पहले सुरक्षा तैयारी मजबूत। सिमडेगा जिले में होली पर्व और बढ़ती गर्मी के मद्देनजर प्रशासन ने सुरक्षा तैयारियों को तेज कर दिया है। संभावित अग्नि दुर्घटनाओं को देखते हुए पुलिस केन्द्र, सिमडेगा में सेफ्टी फायर एवं सेफ्टी ड्रिल का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम पुलिस अधीक्षक, सिमडेगा के […]

तपकरा शहीद दिवस पर अमृत चिराग तिर्की ने दी श्रद्धांजलि, लोकतांत्रिक मूल्यों और झारखंडी अस्मिता पर दिया जोर

#सिमडेगा #तपकराशहीदस्मरण : 2 मार्च 1946 की ऐतिहासिक घटना को याद किया। तपकरा (खूंटी) में 2 मार्च 1946 को घटी ऐतिहासिक घटना को लेकर एक बार फिर झारखंड आंदोलन की स्मृतियां ताजा हुईं। भारत आदिवासी पार्टी के सिमडेगा जिला अध्यक्ष अमृत चिराग तिर्की ने बयान जारी कर उस दौर के वीर अमर शहीदों को श्रद्धांजलि […]

होली से पहले सिमडेगा में अवैध शराब पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 300 किलो जावा महुआ और 20 लीटर महुआ शराब जब्त

#सिमडेगा #अवैधशराबकार्रवाई : होली से पूर्व प्रशासन का विशेष अभियान तेज हुआ। होली पर्व के मद्देनजर सिमडेगा जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। अवैध शराब की बिक्री और निर्माण को रोकने के उद्देश्य से जिले भर में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में कसडेगा क्षेत्र में पुलिस एवं उत्पाद […]

बानो प्रखंड के डुमरिया में जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वती ने शिवालय प्राण प्रतिष्ठा में दिया संदेश, अच्छे कर्मों से मिलती है मानव देह

#बानो #शिवालयप्राणप्रतिष्ठा : शंकराचार्य ने डुमरिया में धर्मसभा को संबोधित किया। पश्चिमी सिंहभूम जिले के आनंदपुर से सटे बानो प्रखंड के सुदूरवर्ती गांव डुमरिया और टोनियाँ में शिव मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह श्रद्धा और भक्ति के वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर द्वारका शारदा पीठ के जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वती जी महाराज विश्व […]

समसेरा बखरीटोली में भव्य कलश यात्रा के साथ अष्टप्रहरी अखण्ड हरि कीर्तन आरम्भ, दो मार्च को पूर्णाहुति

#बोलबा #अखंडहरिकीर्तन : समसेरा में वैदिक मंत्रोच्चार संग आयोजन प्रारंभ। सिमडेगा जिले के बोलबा प्रखंड अंतर्गत समसेरा बखरीटोली गांव में धार्मिक आस्था और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। भगवान जगन्नाथ मंदिर प्रांगण में कलश यात्रा के साथ अष्टप्रहरी अखण्ड हरि कीर्तन की शुरुआत हुई। वैदिक मंत्रोच्चार और जयघोष के बीच निकली पांच किलोमीटर […]

🔔

Notification Preferences

error: