कॉफी विद SDM : श्रमिक समुदाय की समस्याओं और कल्याण योजनाओं पर खुला संवाद

कॉफी विद SDM : श्रमिक समुदाय की समस्याओं और कल्याण योजनाओं पर खुला संवाद

author News देखो Team
40 Views

  • गढ़वा में असंगठित क्षेत्र के दिहाड़ी मजदूरों के साथ ‘कॉफी विद एसडीएम’ कार्यक्रम का आयोजन।
  • एसडीएम संजय कुमार ने श्रमिकों की समस्याएं सुनीं और समाधान का आश्वासन दिया।
  • कार्यक्रम में चार श्रमिकों को श्रमिक कार्ड और 11 अन्य का मौके पर निबंधन किया गया।
  • श्रमिकों को श्रम कल्याण योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई।
  • प्रशासन ने श्रमिकों के निबंधन शुल्क का भुगतान कर श्रमिक हित में मजबूत पहल की।

कार्यक्रम का विवरण

गढ़वा। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत इस सप्ताह के ‘कॉफी विद एसडीएम’ में क्षेत्र के असंगठित क्षेत्र के दिहाड़ी मजदूर समुदाय के लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रम बुधवार पूर्वाह्न 11:00 से 12:00 बजे के बीच अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार के सभाकक्ष में आयोजित हुआ, जहां उन्होंने श्रमिकों के साथ कॉफी के दौरान संवाद किया। श्रमिकों में महिला एवं पुरुष दोनों का प्रतिनिधित्व रहा।

इस दौरान आमंत्रित लोगों ने अपनी निजी समस्याओं के साथ-साथ मजदूर कल्याण से जुड़े सामूहिक विषयों को रखा। एसडीएम श्री कुमार ने सभी को आश्वस्त किया कि उनकी समस्याओं और शिकायतों का यथासंभव निस्तारण किया जाएगा।

सम्मान और प्रशासन के प्रति आभार

कार्यक्रम में पहुंचे श्रमिकों को अनुमंडल पदाधिकारी ने अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया और समाज में उनके योगदान को रेखांकित किया। इस सम्मान से श्रमिक समुदाय ने प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें पहली बार इस प्रकार का सम्मान मिला है।

कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी

कार्यक्रम में जिला परिवहन पदाधिकारी सह जिला कल्याण पदाधिकारी धीरज प्रकाश और श्रम अधीक्षक संजय आनंद ने श्रमिकों को परिवहन विभाग, कल्याण विभाग और श्रम नियोजन से संबंधित योजनाओं के बारे में आम बोलचाल की भाषा में जानकारी दी। श्रमिकों से निबंधन करवाने की अपील की गई और इसके लाभों के बारे में विस्तार से समझाया गया।

श्रमिक कार्ड वितरण और निबंधन

कार्यक्रम के दौरान ही सत्येंद्र राम, सदाश रजवार, शीलवंती देवी और राजेश कुमार को श्रमिक कार्ड उपलब्ध कराया गया, जबकि 11 अन्य श्रमिकों का मौके पर ही निबंधन किया गया। इन सभी श्रमिकों के निबंधन का शुल्क स्वयं एसडीएम के द्वारा वहन किया गया, जो श्रमिक हित में प्रशासन की मजबूत पहल को दर्शाता है।

श्रमिकों की निजी समस्याएं

कार्यक्रम में श्रमिकों ने अपनी निजी समस्याएं भी एसडीएम के समक्ष रखीं। कुछ प्रमुख शिकायतें:

  • अमरेश मेहता: नल जल योजना के तहत उनके मोहल्ले में दो साल से अधूरी पड़ी बोरिंग को शुरू करने की मांग।
  • महुलिया के शंकर टोला: गांव में पक्की सड़क निर्माण की जरूरत।
  • आशा देवी (चिरौनिया): लगान रसीद नहीं कटने की शिकायत।
  • सुशीला पासवान: बेटे के टेंपो दुर्घटना में घायल होने पर सरकारी आर्थिक राहत की मांग।

एसडीएम ने सभी शिकायतों के समाधान का भरोसा दिया और संबंधित विभागों को निर्देशित किया।

न्यूज़ देखो

गढ़वा के श्रमिक कल्याण और प्रशासनिक संवाद की ऐसी हर महत्वपूर्ण खबर के लिए बने रहिए ‘न्यूज़ देखो’ के साथ, क्योंकि हर खबर पर रहेगी हमारी नजर!

यह खबर आपके लिए कितनी महत्वपूर्ण थी?

रेटिंग देने के लिए किसी एक स्टार पर क्लिक करें!

इस खबर की औसत रेटिंग: 0 / 5. कुल वोट: 0

अभी तक कोई वोट नहीं! इस खबर को रेट करने वाले पहले व्यक्ति बनें।

चूंकि आपने इस खबर को उपयोगी पाया...

हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें!

🔔

Notification Preferences

error: