News dekho specials
Uncategorized

खेल के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर बनेगी गढ़वा की पहचान : मंत्री मिथिलेश

स्पोर्ट्स हब बनने की दिशा में अग्रसर है गढ़वा, मिली बड़ी उपलब्धि
15 करोड़ की लागत से बनेगा मल्टीपर्पज स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स
राष्ट्रीय स्तर का स्विमिंग पूल, वॉलीबॉल कोर्ट, बैडमिंटन हॉल, टीटी की भी होगी सुविधा

गढ़वा : गढ़वा स्पोर्ट्स हब बनने की ओर तेजी से अग्रसर है। इस दिशा में जिले को बहुत बड़ी उपलब्धि प्राप्त हुई है। खेल एवं खिलाड़ियों के लिए गढ़वा को दशहरा का बहुत बड़ा तोहफा मिला है। जिला मुख्यालय स्थित कृषि महाविद्यालय परिसर में तीन एकड़ भूमि में लगभग 15 करोड़ रुपए की लागत से मल्टीपर्पज स्पोर्ट्स कंपलेक्स का निर्माण किया जाएगा। इसमें कई खेलों की राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता आयोजित की जाने की भी सुविधा उपलब्ध होगी। पर्यटन, कला संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग झारखंड सरकार ने इसकी स्वीकृति प्रदान कर दी है। यह पलामू प्रमंडल सहित पूरे झारखंड, पड़ोसी राज्यों बिहार, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश आदि के लिए गढ़वा खेल का केंद्र बनेगा।


जानकारी देते हुए गढ़वा विधायक झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता, पर्यटन, कला संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने बताया कि इस मल्टीपर्पज स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में इंडोर एवं आउटडोर खेलों की सुविधा होगी। खिलाड़ियों के अलावा सभी उम्र के अन्य लोगों के लिए फिटनेस एवं खेल प्रतियोगिता की भी व्यवस्था होगी।
आउट डोर गेम में राष्ट्रीय स्तर का वॉलीबॉल कोर्ट, नेट सिस्टम, मार्किंग एवं सीटिंग एरिया सहित खिलाड़ियों की सुरक्षा के मद्देनजर हाई क्वालिटी का फ्लोरिंग होगा। इंडोर गेम में बैडमिंटन हॉल होगा। इसमें कई कोर्ट बनेंगे। इसमें राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता भी आयोजित की जा सकेगी। साथ ही यहां राष्ट्रीय स्तर का अत्याधुनिक स्विमिंग पूल बनाया जाएगा। इसमें प्रशिक्षण एवं प्रतियोगिता आयोजन की व्यवस्था, चेंजिंग रूम, सवार फैसिलिटी, गेमिंग, दर्शकों के लिए गैलरी होगा। यह स्विमिंग पूल पूरी तरह से कवर्ड होगा। इसमें राष्ट्रीय स्तर का स्विमिंग प्रतियोगिता भी आयोजित की जा सकेगी।
इस परिसर में सर्व सुविधा संपन्न जिम की व्यवस्था होगी। वर्कआउट के लिए अत्याधुनिक मशीन, फ्री वेट कार्डियो इक्विपमेंट के साथ ग्रुप फिटनेस क्लास की भी व्यवस्था होगी। इसमें सर्टिफाइड ट्रेनर होंगे। साथ ही इंडोर गेम में टेबल टेनिस सेक्शन होगा। इसमें मल्टीपल टेबल होंगे। यहां टीटी की राष्ट्रीय स्तर की भी प्रतियोगिता आयोजित की जा सकेगी। कुश्ती एवं बॉक्सिंग एरिना बनेगा। इसमें सभी सेफ्टी इक्विपमेंट के साथ बॉक्सिंग रिंग, रेसलिंग मैट बनाए जाएंगे। इसमें कोचिंग, ट्रेनिंग एवं प्रतियोगिता आयोजित करने की भी व्यवस्था होगी। इंडोर गेम में चेस एवं कैरम की भी व्यवस्था की गई है। यह सुविधा खिलाड़ियों के साथ-साथ आम लोगों के लिए भी उपलब्ध होगा। परिसर के चारों ओर वाकिंग ट्रैक भी बनेगा। इसमें आम लोग भी वॉकिंग एवं जॉगिंग कर सकेंगे। खिलाड़ियों एवं आम लोगों के लिए सर्व सुविधा युक्त कैफिटी एरिया होगी। इसमें लोगों के लिए हेल्दी फूड, हेल्दी ड्रिंक एवं लाइट मिल उपलब्ध कराया जाएगा। यहां खिलाड़ी, प्रशिक्षक एवं अन्य आगंतुक रिलैक्स भी कर सकेंगे। साथ ही टू व्हीलर एवं फोर व्हीलर के लिए पार्किंग की भी व्यवस्था होगी।
मंत्री श्री ठाकुर ने कहा कि गढ़वा काफी तेजी से स्पोर्ट्स हब बनने की और अग्रसर है। जिले में खेल का विकास एवं खिलाड़ियों की सुविधा के लिए हर संभावनाओं की तलाश कर काम किया जा रहा है। इसके साथ ही जिले में खेल सुविधा बढ़ाने के लिए और भी अन्य कार्य किए जाएंगे। वे खेल के क्षेत्र में गढ़वा को राष्ट्रीय राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के लिए प्रयासरत हैं।

यह खबर आपके लिए कितनी महत्वपूर्ण थी?

रेटिंग देने के लिए किसी एक स्टार पर क्लिक करें!

News dekho specials

इस खबर की औसत रेटिंग: 0 / 5. कुल वोट: 0

अभी तक कोई वोट नहीं! इस खबर को रेट करने वाले पहले व्यक्ति बनें।

चूंकि आपने इस खबर को उपयोगी पाया...

हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें!



IMG-20251223-WA0009
IMG-20250723-WA0070

नीचे दिए बटन पर क्लिक करके हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें


Sonu Kumar

गढ़वा
Back to top button
error: