किन्नर समाज का ऐतिहासिक योगदान: गढ़वा में पहली बार मतदाता जागरूकता अभियान से जुड़ा किन्नर समुदाय

किन्नर समाज का ऐतिहासिक योगदान: गढ़वा में पहली बार मतदाता जागरूकता अभियान से जुड़ा किन्नर समुदाय

author News देखो Team
31 Views

गढ़वा: आगामी विधानसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर निर्वाचन के स्वीप कोषांग द्वारा गढ़वा जिले के किन्नर समाज को पहली बार मतदाता जागरूकता अभियान से जोड़ा गया। यह कदम किन्नर समाज को लोकतंत्र में महत्वपूर्ण योगदान देने के उद्देश्य से उठाया गया है।

इस कार्यक्रम का आयोजन गढ़वा जिले के टाउन हॉल मैदान से हुआ और रंका मोड़ होते हुए सोनपुरवा बस स्टैंड तक एक रैली निकाली गई, जिसमें किन्नर समाज के सदस्य बैनर और ढोल-नगाड़ों के साथ शामिल हुए। रैली के माध्यम से 13 नवंबर 2024 को होने वाले विधानसभा चुनाव में सभी से अनिवार्य रूप से मतदान करने की अपील की गई।

कार्यक्रम में उपस्थित किन्नर समुदाय के प्रमुख सदस्यों में राधा गुरु मां ने मतदाताओं से निर्भीक होकर मतदान करने की अपील की। उन्होंने इस कार्यक्रम में पहली बार किन्नर समुदाय के अस्तित्व को पहचान देने के लिए जिला प्रशासन और स्वीप कोषांग के नोडल पदाधिकारी को धन्यवाद दिया। राधा गुरु मां ने भरोसा दिलाया कि आगामी चुनाव में उनका समुदाय पूरी जिम्मेदारी से मतदाता जागरूकता में योगदान देगा।

कार्यक्रम में सहायक परियोजना पदाधिकारी सिया जानकी सिंह ने किन्नर समुदाय और अन्य उपस्थितों को ईवीएम और वीवी पैट की पारदर्शिता के बारे में जानकारी दी। उन्होंने वोटर हेल्पलाइन एप्प, सी-विजिल एप्प और सक्षम एप्प के उपयोग की भी जानकारी दी। इन ऐप्स के माध्यम से मतदाता आसानी से अपनी जानकारी देख सकते हैं और आचार संहिता का उल्लंघन करने वालों की सूचना दे सकते हैं।

कार्यक्रम में उपस्थित अन्य प्रमुख सदस्यों में प्रभारी पदाधिकारी स्वीप कोषांग विमलेश शुक्ला, नीलम कुमारी, परियोजना अर्थशास्त्री क्षमा प्रिया, सहायक परियोजना पदाधिकारी विकास कुमार वर्मा, डीपीएम शाहनवाज अख्तर, एलडीसी नेहा नूतन लकड़ा सहित किन्नर समाज के प्रमुख सदस्य जूली किन्नर, रोहिणी किन्नर, सानिया किन्नर, रूपाली किन्नर, मुस्कान किन्नर, श्रद्धा किन्नर, लिपि किन्नर, और चांदनी किन्नर उपस्थित रहे।

सभी ने मतदाता जागरूकता अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और 13 नवंबर 2024 को अनिवार्य रूप से मतदान करने का संकल्प लिया।

यह खबर आपके लिए कितनी महत्वपूर्ण थी?

रेटिंग देने के लिए किसी एक स्टार पर क्लिक करें!

इस खबर की औसत रेटिंग: 0 / 5. कुल वोट: 0

अभी तक कोई वोट नहीं! इस खबर को रेट करने वाले पहले व्यक्ति बनें।

चूंकि आपने इस खबर को उपयोगी पाया...

हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें!

🔔

Notification Preferences

error: