News dekho specials
Koderma

कोडरमा: वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध कीमती पत्थर से भरे बोरे जब्त

  • डोमचांच वन क्षेत्र में गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी।
  • गोरियाडीह तालाब से 1360 किलोग्राम फ्लोरोस्फार पत्थर जब्त।
  • अवैध खनन में शामिल चार आरोपियों पर कानूनी कार्रवाई शुरू।
  • वन विभाग ने जांच तेज की, अन्य संलिप्त लोगों पर होगी सख्त कार्रवाई।

वन विभाग की कार्रवाई, 1360 KG अवैध फ्लोरोस्फार जब्त

कोडरमा वन प्रमंडल को गुप्त सूचना मिली थी कि गोरियाडीह तालाब के पास अवैध रूप से फ्लोरोस्फार पत्थर (हरा रंग) जमा किया गया है। इस सूचना के आधार पर वन क्षेत्र पदाधिकारी डोमचांच रविन्द्र कुमार के नेतृत्व में वन विभाग की टीम ने छापेमारी की और 34 बोरी में भरे कुल 1360 किलोग्राम पत्थर जब्त किए।

जब्त किए गए पत्थरों की अनुमानित कीमत करीब 2 लाख रुपये आंकी जा रही है। बताया जा रहा है कि यह पत्थर गोरियाडीह जंगल से अवैध खनन कर लाया गया था।

चार आरोपियों पर कानूनी शिकंजा

वन विभाग ने इस मामले में सिकंदर सिंह (पिता – स्व. बाबूलाल सिंह), मनोज साव (पिता – लक्ष्मण साव), प्रमोद सिंह (पिता – मोती सिंह) और राजेश तुरी (पिता – ननकु तुरी), सभी निवासी गोरियाडीह, थाना ढाब, जिला कोडरमा के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

जांच जारी, अन्य दोषियों पर भी होगी कार्रवाई

वन क्षेत्र पदाधिकारी रविन्द्र कुमार ने बताया कि मामले की विस्तृत जांच की जा रही है। यदि अन्य लोग भी इस अवैध खनन में संलिप्त पाए जाते हैं, तो उनके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।

इस छापेमारी अभियान में ललन किशोर (प्रभारी वनपाल), राजेश कुमार शर्मा (प्रभारी वनपाल), अभिमन्यु कुमार (वनरक्षी), रविकांत यादव (वनरक्षी), पिंटू पंडित (वनरक्षी), सुनील कुमार दास (वनरक्षी) और मो. इस्लाम अंसारी (वनरक्षी) मौजूद थे।

‘न्यूज़ देखो’ अपडेट:

कोडरमा में अवैध खनन पर वन विभाग की सख्ती जारी है। ऐसे ही ताजा अपडेट्स के लिए ‘न्यूज़ देखो’ से जुड़े रहें।

News dekho specials

यह खबर आपके लिए कितनी महत्वपूर्ण थी?

रेटिंग देने के लिए किसी एक स्टार पर क्लिक करें!

इस खबर की औसत रेटिंग: 0 / 5. कुल वोट: 0

अभी तक कोई वोट नहीं! इस खबर को रेट करने वाले पहले व्यक्ति बनें।

चूंकि आपने इस खबर को उपयोगी पाया...

हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें!



IMG-20251223-WA0009
IMG-20250723-WA0070

नीचे दिए बटन पर क्लिक करके हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें


Related News

Back to top button
error: