लातेहार में बड़ी सफलता: प्रतिबंधित नक्सली संगठन SJMM का सुप्रीमो राजेश सिंह गिरफ्तार

लातेहार में बड़ी सफलता: प्रतिबंधित नक्सली संगठन SJMM का सुप्रीमो राजेश सिंह गिरफ्तार

author News देखो Team
1 Views
  • संघर्ष जनमुक्ति मोर्चा (SJMM) का कुख्यात नक्सली सुप्रीमो गिरफ्तार
  • रेलवे लाइन निर्माण कंपनी से लेवी मांगने और धमकी देने का था आरोप
  • नाइन एमएम रिवॉल्वर, जिंदा कारतूस और मोबाइल फोन बरामद
  • 12 मामलों में फरार आरोपी, हत्या, रंगदारी और पुलिस मुठभेड़ में था संलिप्त

लातेहार पुलिस को मिली बड़ी सफलता

लातेहार पुलिस ने प्रतिबंधित नक्सली संगठन संघर्ष जनमुक्ति मोर्चा (SJMM) के कुख्यात सुप्रीमो राजेश सिंह खेरवार उर्फ टुला सिंह को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव ने प्रेस वार्ता कर बताया कि आरोपी ने रेलवे लाइन निर्माण कंपनी के संवेदक विकास तिवारी से लेवी मांगने और व्हाट्सएप वीडियो कॉल के जरिए जान से मारने की धमकी दी थी।

कैसे हुई गिरफ्तारी?

संवेदक की शिकायत पर लातेहार थाना में कांड संख्या 26/2025 के तहत मामला दर्ज किया गया था। एसपी के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अरविंद कुमार के नेतृत्व में विशेष छापेमारी टीम गठित की गई। टीम ने पेशेवर तरीके से जांच कर आरोपी को गिरफ्तार किया।

क्या-क्या बरामद हुआ?

गिरफ्तारी के दौरान राजेश सिंह की निशानदेही पर पुलिस ने:

  • 9 एमएम का देशी रिवॉल्वर – 1
  • 9 एमएम जिंदा कारतूस – 2
  • धमकी देने में प्रयुक्त मोबाइल फोन

इसके अलावा, अन्य आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की गई।

नक्सली घटनाओं में संलिप्तता

राजेश सिंह 2013 से 2025 तक लातेहार और गुमला जिले के 12 मामलों में फरार था। इनमें:

  • हत्या
  • रंगदारी
  • पुलिस मुठभेड़
  • आर्म्स एक्ट के तहत गंभीर अपराध

एसपी कुमार गौरव ने कहा कि जिला को नक्सल मुक्त बनाने के लिए प्रतिबंधित संगठनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी

झारखंड की हर महत्वपूर्ण खबर सबसे पहले पढ़ने के लिए जुड़े रहें ‘News देखो’ के साथ।

यह खबर आपके लिए कितनी महत्वपूर्ण थी?

रेटिंग देने के लिए किसी एक स्टार पर क्लिक करें!

इस खबर की औसत रेटिंग: 0 / 5. कुल वोट: 0

अभी तक कोई वोट नहीं! इस खबर को रेट करने वाले पहले व्यक्ति बनें।

चूंकि आपने इस खबर को उपयोगी पाया...

हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें!

🔔

Notification Preferences

error: