News dekho specials
Politics

महिलाओं को मिलेगा पूर्ण अधिकार, बनेंगी सशक्त: मंत्री मिथिलेश

गढ़वा: झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता, पर्यटन, कला संस्कृति, खेलकूद व युवा कार्य विभाग मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर के आवास पर शनिवार को गढ़वा प्रखंड की महिलाओं ने एक बैठक का आयोजन किया। इस बैठक में महिलाओं ने आगामी विधानसभा चुनाव में मंत्री श्री ठाकुर को भारी बहुमत से जीत दिलाने का संकल्प लिया।

महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष रेखा चौबे ने महिलाओं से अपील की कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में जनसंपर्क अभियान चलाएं और सरकार द्वारा किए गए जनहित के कार्यों की जानकारी जनता तक पहुंचाएं।

मंत्री श्री ठाकुर ने अपने संबोधन में कहा कि हेमंत सोरेन सरकार ने राज्य के सभी वर्गों के हितों को ध्यान में रखकर कई जनकल्याणकारी योजनाओं की शुरुआत की है। गरीब, मजदूर, किसान, विद्यार्थी और महिलाओं के लिए विशेष रूप से कार्य किए गए हैं। महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत हर बहन-बेटी को प्रतिमाह 2500 रुपये देने का निर्णय लिया गया है। हालांकि, इस योजना को बंद कराने के लिए भाजपा ने कोर्ट में मामला दायर किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा महिलाओं के अधिकारों को छीनना चाहती है, लेकिन वे किसी भी कीमत पर महिलाओं के अधिकारों को लूटने नहीं देंगे।

मंत्री ठाकुर ने जोर देते हुए कहा कि महिलाओं को पूरा अधिकार मिलेगा और उन्हें सशक्त बनाया जाएगा। बैठक में मुख्य रूप से ज़िला परिषद अध्यक्ष शांति देवी, चंदा देवी, अराधना सिंह, रेखा पाठक, सोनी देवी, और हसीना खातून सहित कई महिलाएं उपस्थित रहीं।

यह खबर आपके लिए कितनी महत्वपूर्ण थी?

रेटिंग देने के लिए किसी एक स्टार पर क्लिक करें!

News dekho specials

इस खबर की औसत रेटिंग: 0 / 5. कुल वोट: 0

अभी तक कोई वोट नहीं! इस खबर को रेट करने वाले पहले व्यक्ति बनें।

चूंकि आपने इस खबर को उपयोगी पाया...

हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें!



IMG-20251223-WA0009
IMG-20250723-WA0070

नीचे दिए बटन पर क्लिक करके हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें


Sonu Kumar

गढ़वा

Related News

Back to top button
error: