राजकीय महोत्सव बनने की और अग्रसर है बाबा खोंहर नाथ महोत्सव : मंत्री मिथिलेश

राजकीय महोत्सव बनने की और अग्रसर है बाबा खोंहर नाथ महोत्सव : मंत्री मिथिलेश

author Sonu Kumar
1 Views

खोंहर महोत्सव 8 को, भगवान परशुराम की प्रतिमा का होगा अनावरण।

कल्पना सहित कई अन्य कलाकारों की होगी प्रस्तुति।

 कल्पना सहित कई सुप्रसिद्ध कलाकारों की टीम 

करेगी सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति

गढ़वा: गढ़वा प्रखंड के गिजना गांव स्थित ऐतिहासिक बाबा खोंहर नाथ महादेव मंदिर परिसर में आगामी 8 अक्टूबर को भव्य खोंहर महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इस महोत्सव का आयोजन झारखंड सरकार के पर्यटन, कला, संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग द्वारा किया जा रहा है। महोत्सव के दौरान राष्ट्रीय स्तर की सुप्रसिद्ध गायिका कल्पना पटवारी और अन्य प्रमुख कलाकार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देंगे।

महोत्सव के मुख्य अतिथि गढ़वा विधायक और झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता, पर्यटन, कला, संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग मंत्री, श्री मिथिलेश कुमार ठाकुर, इस अवसर पर भगवान परशुराम की भव्य प्रतिमा का अनावरण करेंगे।

मंत्री श्री ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि महोत्सव के दौरान पूजा-अर्चना के बाद भगवान परशुराम की प्रतिमा का अनावरण होगा, जिसके बाद प्रसाद वितरण और भंडारा का आयोजन किया जाएगा। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में राजकीय मानभूम छउ नृत्य कला केंद्र, सिल्ली (रांची) के कलाकार मानभूम छउ नृत्य प्रस्तुत करेंगे। इसके अलावा, सुबोध प्रमाणिक एवं उनकी टीम द्वारा पाईका नृत्य और सुखराम पाहन एवं टीम, खूंटी द्वारा मुंडारी लोकगीत और नृत्य की प्रस्तुतियां भी की जाएंगी।

मंत्री ठाकुर ने यह भी बताया कि बाबा खोंहर नाथ महादेव मंदिर को झारखंड सरकार के पर्यटन, कला, संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग की सूची में शामिल किया गया है। उन्होंने कहा कि खोंहर महोत्सव को राजकीय महोत्सव का दर्जा देने की प्रक्रिया चल रही है, जो जल्द ही पूरी कर ली जाएगी।

यह खबर आपके लिए कितनी महत्वपूर्ण थी?

रेटिंग देने के लिए किसी एक स्टार पर क्लिक करें!

इस खबर की औसत रेटिंग: 0 / 5. कुल वोट: 0

अभी तक कोई वोट नहीं! इस खबर को रेट करने वाले पहले व्यक्ति बनें।

चूंकि आपने इस खबर को उपयोगी पाया...

हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें!

Written by

गढ़वा

🔔

Notification Preferences

error: