रांची में राहुल गांधी की अहम बैठक, झारखंड चुनाव में सीट शेयरिंग पर होगी चर्चा

रांची में राहुल गांधी की अहम बैठक, झारखंड चुनाव में सीट शेयरिंग पर होगी चर्चा

author News देखो Team
1 Views


रांची: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी शनिवार को रांची दौरे पर रहेंगे, जहां उनकी मुलाकात झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव से होगी। इस बैठक में झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए सीट शेयरिंग के फॉर्मूले पर चर्चा की जाएगी। तेजस्वी यादव फिलहाल दो दिन के दौरे पर रांची में हैं।

RJD को सीट देने से JMM का इनकार
सूत्रों के अनुसार, कांग्रेस और झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के बीच 77 सीटों पर सहमति बन चुकी है, जबकि 4 सीटों पर अभी बातचीत जारी है। हालाँकि, JMM आरजेडी को किसी भी सीट पर चुनाव लड़ने की अनुमति देने के लिए तैयार नहीं है। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए, रांची पहुंचने के बाद तेजस्वी यादव ने कहा कि, “हम लोग अभी पहुंचे हैं, थोड़ा धैर्य रखिए।”

NDA में सीट शेयरिंग की घोषणा
वहीं, झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए NDA ने सीटों के बंटवारे का ऐलान कर दिया है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) 68 सीटों पर, आजसू 10 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। जेडीयू को 2 और एलजेपी को 1 सीट दी गई है।

JDU किन दो सीटों से लड़ेगी चुनाव
एनडीए के सीट बंटवारे की घोषणा करते हुए असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने बताया कि जेडीयू जमशेदपुर पश्चिम और तमाड़ विधानसभा सीटों से चुनाव लड़ेगी। जबकि चतरा सीट चिराग पासवान की पार्टी लोक जनशक्ति पार्टी (LJP) के खाते में आई है।

चुनाव के समीकरण बदलने की संभावना
रांची में होने वाली इस बैठक को विधानसभा चुनाव से पहले महत्वपूर्ण माना जा रहा है। राहुल गांधी, हेमंत सोरेन, और तेजस्वी यादव की बैठक में सीटों के बंटवारे को लेकर अंतिम सहमति बनने के संकेत हैं, जिससे महागठबंधन के चुनावी समीकरण साफ हो सकते हैं।

यह खबर आपके लिए कितनी महत्वपूर्ण थी?

रेटिंग देने के लिए किसी एक स्टार पर क्लिक करें!

इस खबर की औसत रेटिंग: 0 / 5. कुल वोट: 0

अभी तक कोई वोट नहीं! इस खबर को रेट करने वाले पहले व्यक्ति बनें।

चूंकि आपने इस खबर को उपयोगी पाया...

हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें!

🔔

Notification Preferences

error: