गढ़वा में एसडीएम ने मुसहर परिवारों की सुध ली, जमीन अतिक्रमण हटाने और आवास निर्माण के दिए निर्देश

गढ़वा में एसडीएम ने मुसहर परिवारों की सुध ली, जमीन अतिक्रमण हटाने और आवास निर्माण के दिए निर्देश

author Sonu Kumar
1 Views

#गढ़वा #मुसहरसमुदायसर्वेक्षण – बाना गांव में जमीन पर अवैध कब्जा, झोपड़ियों में जीवन यापन कर रहे हैं तीन परिवार, प्रशासन ने शुरू की कार्रवाई

  • समाचार संज्ञान में आते ही एसडीएम संजय कुमार ने किया बाना गांव का दौरा
  • मुसहरों की जमीन अतिक्रमण मुक्त कराने हेतु सीओ को कार्रवाई का निर्देश
  • दो मुसहर परिवारों के लिए इसी हफ्ते आवास निर्माण शुरू कराने का आदेश
  • बच्चों की शिक्षा और परिवारों को राशन उपलब्ध कराने की पहल
  • अन्य गांवों में भी मुसहर परिवारों के सर्वे और राहत उपायों के निर्देश

अचानक पहुंचे अधिकारी, खुद लिया हालात का जायजा

गढ़वा के मेराल प्रखंड अंतर्गत बाना गांव स्थित मुसहर टोली में गुरुवार को एक विशेष दृश्य देखने को मिला जब सदर अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीएम) संजय कुमार अचानक यहां पहुंच गए। उनके साथ मेराल अंचल के सीओ यशवंत नायक भी मौजूद थे। यह दौरा समाचार पत्र में छपी एक रिपोर्ट के बाद हुआ, जिसमें मुसहर समुदाय की स्थिति पर सवाल उठाए गए थे।

जमीन पर अवैध कब्जा, प्रशासन देगा जवाब

एसडीएम ने स्थानीय बुजुर्ग भोला सिंह खरवार समेत अन्य ग्रामीणों से जानकारी लेकर पाया कि मुसहर समुदाय को पूर्व में बंदोबस्त जमीन दी गई थी, लेकिन अब इस पर अन्य अनुसूचित जाति के कुछ लोगों द्वारा अवैध कब्जा कर मकान बना लिए गए हैं या खेती की जा रही है
एसडीएम संजय कुमार ने अंचल अधिकारी को निर्देश दिया कि इन अवैध कब्जेदारों की पहचान कर उनसे दस्तावेज मांगे जाएं और जरूरत हो तो कानूनी प्रक्रिया से जमीन खाली करवाई जाए।

“एक एकड़ से अधिक भूमि अब भी खाली पड़ी है, जिसे भविष्य में अवैध कब्जे से बचाने हेतु तत्काल कदम उठाए जाएं।”संजय कुमार, एसडीएम

दो परिवारों के लिए आवास निर्माण जल्द शुरू होगा

बाना की स्थिति का मुआयना करते समय रामस्वरूप मुसहर और मनोज मुसहर के नाम पूर्व से स्वीकृत सरकारी आवास योजनाएं मिलने की जानकारी मिली।
एसडीएम ने मौके पर ही बीडीओ सतीश भगत को फोन पर निर्देश देते हुए कहा कि इस हफ्ते आवास निर्माण कार्य प्रारंभ हो जाना चाहिए।

बच्चों को पढ़ाई के लिए प्रेरणा, मिला चावल भी

अधिकारीद्वय ने मौके पर मौजूद तीनों मुसहर परिवारों को तत्काल चावल उपलब्ध कराया। एसडीएम ने रामस्वरूप मुसहर की 13 वर्षीय बेटी से पढ़ाई के बारे में पूछताछ की और उसे भरोसा दिलाया कि यदि वह पढ़ना चाहती है तो उसे कस्तूरबा गांधी विद्यालय में दाखिला दिलाया जाएगा
उन्होंने बीडीओ को निर्देशित किया कि अन्य छोटे बच्चों को भी शिक्षा और स्वास्थ्य योजनाओं से जोड़ा जाए।

पूरे अनुमंडल क्षेत्र में सर्वे का आदेश

एसडीएम संजय कुमार ने कहा कि न सिर्फ बाना, बल्कि पूरे अनुमंडल क्षेत्र में दूरदराज, जंगलों के पास या पहाड़ी इलाकों में बसे मुसहर परिवारों की स्थिति का सर्वेक्षण किया जाए
उन्होंने बीडीओ और सीओ को संवेदनशीलता के साथ महादलितों की समस्याओं की पहचान कर उन्हें सरकारी योजनाओं से जोड़ने को कहा
जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी को भी ऐसे बच्चों के लिए विशेष पहल करने को कहा गया है, जो कूड़ा चुनने या भीख मांगने को विवश हैं।

न्यूज़ देखो : असहाय की आवाज, प्रशासन तक पहुंचाएं

न्यूज़ देखो की प्रतिबद्धता है कि हर हाशिये पर खड़े समुदाय की बात प्रशासन और समाज तक पहुंचे। हम ऐसी खबरों को प्राथमिकता देते हैं जो बदलाव की शुरुआत बन सकें —
हर खबर पर रहेगी हमारी नजर।

यह खबर आपके लिए कितनी महत्वपूर्ण थी?

रेटिंग देने के लिए किसी एक स्टार पर क्लिक करें!

इस खबर की औसत रेटिंग: 0 / 5. कुल वोट: 0

अभी तक कोई वोट नहीं! इस खबर को रेट करने वाले पहले व्यक्ति बनें।

चूंकि आपने इस खबर को उपयोगी पाया...

हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें!

Written by

गढ़वा

🔔

Notification Preferences

error: