शव यात्रा और विरोध का अलख: विधायक के झूठ पर झामुमो का हल्ला

शव यात्रा और विरोध का अलख: विधायक के झूठ पर झामुमो का हल्ला

author Sonu Kumar
32 Views

गढ़वा। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने शुक्रवार को विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी के खिलाफ आक्रोश व्यक्त करते हुए टाउन हॉल मैदान से रंका मोड़ तक शव यात्रा निकालकर पुतला दहन किया। यह विरोध विधायक द्वारा विधानसभा में दिए गए बयान को लेकर था, जिसे झामुमो ने झूठ और निर्लज्जता भरा करार दिया।

झामुमो जिलाध्यक्ष तनवीर आलम ने विधायक पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि सत्येंद्र नाथ तिवारी अपने आचरण के अनुसार विधानसभा में भी सफेद झूठ परोस रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि विधायक ने दुख की घड़ी में एक पंचायत प्रतिनिधि के परिवार की इज्जत को लोकतंत्र के मंदिर में तार-तार किया और गंदी राजनीति का सहारा लिया।

तनवीर आलम ने कहा, “विधायक ने पूरे गढ़वा वासियों, पंचायत प्रतिनिधियों और उस परिवार का अपमान किया है। अगर उनके आरोपों में सच्चाई है तो उसे प्रमाणित करें, अन्यथा ऐसे झूठ और अपमानजनक बयान का खुलकर विरोध किया जाएगा।”

इस विरोध प्रदर्शन में झामुमो के केंद्रीय प्रवक्ता धीरज दुबे, सचिव मनोज ठाकुर, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रेखा चौबे, कंचन साहू, और कई अन्य प्रमुख कार्यकर्ता शामिल थे।

कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में विधायक के झूठ और राजनीति की कड़ी निंदा की।

यह खबर आपके लिए कितनी महत्वपूर्ण थी?

रेटिंग देने के लिए किसी एक स्टार पर क्लिक करें!

इस खबर की औसत रेटिंग: 0 / 5. कुल वोट: 0

अभी तक कोई वोट नहीं! इस खबर को रेट करने वाले पहले व्यक्ति बनें।

चूंकि आपने इस खबर को उपयोगी पाया...

हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें!

Written by

गढ़वा

🔔

Notification Preferences

error: