सभी के लिए आभा कार्ड: शेखर जमुआर

गढ़वा सदर अस्पताल में सोमवार को उपायुक्त शेखर जमुआर ने अस्पताल का निरीक्षण करते हुए आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन (ABDM) के तहत आभा कार्ड बनाने के फायदे बताए। उन्होंने सर्जिकल वार्ड, मेडिकल वार्ड, दवा दुकान, और इमरजेंसी वार्ड की स्थिति का जायजा लिया। आभा कार्ड के लाभ: अधिक से अधिक लोगों को जागरूकता की अपील: […]

पूर्व बीडीओ दीपू कुमार के आकस्मिक निधन पर शोकसभा का आयोजन

मझिआंव प्रखंड सह अंचल कार्यालय में मंगलवार शाम पूर्व बीडीओ दीपू कुमार के आकस्मिक निधन पर शोकसभा आयोजित की गई। इस सभा का नेतृत्व प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) श्रीमती कनक और अंचल अधिकारी (सीओ) प्रमोद कुमार ने किया। शोकसभा का आयोजन सभा में सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए 2 […]

कांडी: निर्माणाधीन सड़क में घटिया निर्माण पर पंचायत प्रतिनिधियों ने जताई नाराजगी

कांडी (गढ़वा): कर्पूरी चौक कांडी से कर्पूरी चौक टाउनशिप भवनाथपुर तक निर्माणाधीन सड़क में हो रही अनियमितताओं पर पंचायत प्रतिनिधियों ने गंभीर आपत्ति जताई है। 60 करोड़ रुपये की लागत से बन रही 26 किलोमीटर लंबी इस सड़क का निर्माण पिछले 7 वर्षों से अधूरा है। सड़क निर्माण में गंभीर आरोप पंचायत प्रतिनिधियों और स्थानीय […]

कमलापुरी युवा संघ ने 200 कंबल बांटकर जरूरतमंदों को दी राहत

ठंड कि ठिठुरन में सुकून कि आस गढ़वा जिले में ठंड के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए कमलापुरी युवा संघ के सदस्यों ने मंगलवार को मानवता की मिसाल पेश की। संघ के सदस्यों ने शहर के विभिन्न चौक-चौराहों पर घूम-घूमकर 200 कंबल वितरित किए। इस पहल से गरीब और असहाय लोगों को बड़ी राहत मिली। […]

गढ़वा: चिनिया मोड़ चौक पर नई प्रतिमा बनी रहस्य, लोग पूछ रहे – “कब होगा अनावरण?”

गढ़वा जिला मुख्यालय का चिनिया मोड़ चौक, जहां पहले से राजमाता अहिल्या बाई होलकर और वीर बाबा चौहरमल की प्रतिमाएं स्थित हैं, अब एक और नई प्रतिमा के कारण चर्चा में है। यह नई प्रतिमा पिछले दिनों स्थापित की गई, लेकिन अभी तक इसे ढक कर रखा गया है। लोग इसे देखकर यही सवाल कर […]

गढ़वा शहर क्षेत्र में ज्वेलर्स दुकान से 6 लाख की ठगी

गढ़वा शहर के रंका रोड स्थित दुर्गा मेडिकल के पास खुशबू ज्वेलर्स नामक दुकान में ठगी की एक बड़ी घटना सामने आई है। ठगों ने सोने के झुमके से भरा पैकेट चुराकर फरार हो गए। इस घटना के बाद दुकान मालिक ने गढ़वा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए आवेदन दिया है। घटना का […]

गढ़वा: डंडई में मोटरसाइकिल दुर्घटना, दो युवक घायल

गढ़वा: डंडई थाना क्षेत्र के रविदास टोला में मंगलवार को हुई मोटरसाइकिल दुर्घटना में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान शंभू राम के पुत्र राजन कुमार और राजा कुमार राम के रूप में हुई है। कैसे हुई दुर्घटना? परिजनों ने बताया कि दोनों युवक एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर गांव […]

भवनाथपुर: टेंपो और मोटरसाइकिल की टक्कर में दो घायल, एक गंभीर हालत में गढ़वा रेफर

गढ़वा: भवनाथपुर थाना क्षेत्र के देवी धाम के पास मंगलवार को टेंपो और मोटरसाइकिल की टक्कर में मोटरसाइकिल सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान कौण मररा गांव निवासी बैजनाथ उरांव के पुत्र दिवाकर उरांव और पलटन उरांव के पुत्र रवि कुमार के रूप में हुई है। घटना का विवरण […]

गढ़वा: जनता डेंटल क्लीनिक में निशुल्क दांत जांच शिविर, 31 दिसंबर तक जारी रहेगा

गढ़वा: कचहरी रोड स्थित जनता डेंटल क्लीनिक में मंगलवार को निशुल्क दांत जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में जिला मुख्यालय और आसपास के क्षेत्रों से आए 25 मरीजों का निशुल्क जांच किया गया। दंत चिकित्सक डॉ. एम.एन. खान ने मरीजों की जांच की और आवश्यक दवाएं एवं टूथपेस्ट भी वितरित किए। डॉ. खान […]

उपायुक्त गढ़वा ने जनता दरबार में सुनी समस्याएं, दिए त्वरित समाधान के निर्देश

गढ़वा: समाहरणालय स्थित सभागार में आज उपायुक्त शेखर जमुआर की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन हुआ। दरबार में ग्रामीणों ने राशन, पेंशन, भूमि विवाद, अवैध कब्जा, रोजगार सृजन, अतिक्रमण, मुआवजा एवं अन्य योजनाओं से संबंधित समस्याएं प्रस्तुत कीं। उपायुक्त ने बारी-बारी से सभी फरियादियों की समस्याओं को सुना और उनके समाधान हेतु संबंधित अधिकारियों […]

गढ़वा: पति के अपशब्दों से आहत पत्नी ने की आत्महत्या की कोशिश

गढ़वा (बिशनपुरा): बिशनपुरा थाना क्षेत्र के चितरी गांव निवासी राजा राम रजवार की पत्नी छमक राज देवी ने मंगलवार को कीटनाशक खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। उसे तुरंत गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने उसकी स्थिति को खतरे से बाहर बताया है। घटना का कारण छमक राज देवी ने बताया कि […]

श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ: भव्य कलश यात्रा के साथ शुरुआत

गढ़वा: शहर के चिनिया मोड़ स्थित मां काली स्थान में आयोजित पांच दिवसीय श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का शुभारंभ मंगलवार को भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। इस महायज्ञ का मुख्य अनुष्ठान 11 दिसंबर से प्रारंभ होकर 15 दिसंबर को पूर्णाहुति के साथ संपन्न होगा। भक्ति से सराबोर माहौल कलश यात्रा के दौरान श्रद्धालु मां […]

भवनाथपुर स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण: अनुपस्थित कर्मियों पर कार्रवाई, सुधार के निर्देश

जिला नोडल पदाधिकारी डॉ. राम सुंदर सिंह ने मंगलवार को भवनाथपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। अनुपस्थित कर्मियों पर कार्रवाई:निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित पाए गए चिकित्सा कर्मियों और कर्मचारियों की हाजिरी काटने का आदेश दिया गया। वहीं, उपस्थित कर्मियों को ड्रेस कोड का पालन करने और मरीजों के प्रति अनुकूल व्यवहार रखने का […]

चुनावी वादों पर त्वरित कार्रवाई: घायल युवक के इलाज का इंतजार खत्म

भवनाथपुर थाना क्षेत्र के रोहनिया गांव के निवासी कल्पनाथ अगरिया के बेटे रानू अगरिया (25) को आखिरकार लंबे इंतजार के बाद इलाज मिलना शुरू हो गया। चार साल पुरानी चोट:रानू अगरिया को चार वर्ष पूर्व सरिया लगने से गंभीर चोट लगी थी। परिवार ने पहले एक निजी अस्पताल में इलाज करवाया, जिसमें 50,000 रुपये खर्च […]

रंका कला मुखिया सविता गुप्ता के निधन पर पूर्व मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने दी सांत्वना

गढ़वा: झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने सोमवार को रंका कला पंचायत की मुखिया सविता गुप्ता के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने सविता गुप्ता के घर पहुंचकर परिजनों को सांत्वना दी और हर संभव सहायता का भरोसा दिया। परिजनों को दिया भरोसा पूर्व मंत्री ने मुखिया सविता गुप्ता के परिवार […]

गढ़वा: मोटरसाइकिल दुर्घटना में युवक की मौत, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

गढ़वा: धुरकी थाना क्षेत्र के कदवा गांव निवासी तेजू कोरबा का पुत्र सुरंजन कोरबा (19 वर्ष) की मौत मोटरसाइकिल दुर्घटना में हो गई। घटना का विवरण परिजनों के अनुसार, सुरंजन कोरबा मोटरसाइकिल पर सवार होकर चिनिया स्थित तहले किसी को छोड़ने गया था। वापस लौटने के दौरान वीर कुंवर स्थान के पास क्रशर मशीन के […]

मेराल: रजिस्ट्रेशन शुल्क में अवैध वसूली और बदसलूकी के विरोध में छात्रों ने किया प्रदर्शन

गढ़वा जिले के मेराल प्रखंड स्थित स्तरोन्नत उच्च विद्यालय, ओखरगड़ा के छात्र-छात्राओं ने सोमवार को रजिस्ट्रेशन के नाम पर अवैध वसूली और बदसलूकी का आरोप लगाते हुए गढ़वा-मझिआंव मुख्य पथ को करीब दो घंटे तक जाम कर दिया। छात्रों के आरोप विद्यार्थियों का कहना है कि रजिस्ट्रेशन के लिए नौवीं कक्षा से 900 रुपये और […]

गढ़वा: विषैले जीव के काटने से भरोसा प्रजापति की संदिग्ध मौत

गढ़वा जिले के मेराल थाना क्षेत्र के देवगाना गांव में सोमवार को विषैले जीव के काटने से 33 वर्षीय भरोसा प्रजापति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक बहादुर प्रजापति का पुत्र था। घटना का विवरण भरोसा प्रजापति के भाई सुरेश प्रजापति के अनुसार, भरोसा खेत में पानी पटाने के लिए गया था। वह […]

गढ़वा: जिला सहकारी विकास समिति (DCDC) की बैठक सम्पन्न, सहकारिता आंदोलन को मजबूत बनाने पर जोर

गढ़वा जिले में सहकारी विकास को गति देने और समाज के अंतिम पायदान तक सहकारिता की पहुँच सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उपायुक्त-सह-अध्यक्ष शेखर जमुआर की अध्यक्षता में जिला सहकारी विकास समिति (DCDC) की बैठक आयोजित की गई। यह बैठक जिला निबंधक, सहकारी समितियों के तत्वावधान में सम्पन्न हुई। बैठक का मुख्य एजेंडा सहकारी समितियों […]

प्रेम, धोखा और धरना: युवती के संघर्ष की पूरी कहानी

गढ़वा जिले के धुरकी थाना क्षेत्र के टाटीदीरी गांव की रहने वाली 18 वर्षीय रेखा कुमारी ने न्याय के लिए लंबा संघर्ष किया है। रेखा का आरोप है कि मेराल थाना क्षेत्र के देवगाना गांव के निवासी सुजीत प्रजापति ने उसे शादी का झांसा देकर करीब एक साल पहले शारीरिक संबंध बनाए। इसका नतीजा यह […]

🔔

Notification Preferences

error: