तालाब बना काल: हरैया गांव में डूबने से चार युवतियों की दर्दनाक मौत

तालाब बना काल: हरैया गांव में डूबने से चार युवतियों की दर्दनाक मौत

author Sonu Kumar
22 Views

#गढ़वा #हरैया_तालाब_दुर्घटना : छठी में शामिल होने आई मेहमानों की जिंदगी हुई खत्म

  • गढ़वा के हरैया गांव में तालाब में डूबने से चार युवतियों की मौत
  • मृतकों में गढ़वा व पलामू जिलों की बेटियाँ शामिल
  • स्नान के दौरान गहरे पानी में डूबती गईं एक के बाद एक
  • मीठी का भाई किसी तरह बचकर घर पहुंचा, लेकिन तब तक हो चुकी थी देर
  • विधायक, एसडीओ, और थाना प्रभारी ने अस्पताल पहुंचकर लिया घटना का जायजा

हादसे में चार परिवारों का उजड़ गया संसार

गढ़वा थाना क्षेत्र के हरैया गांव स्थित नदी आरा टोला में शुक्रवार को एक विनाशकारी हादसा हो गया।
पास के तालाब में डूबने से चार युवतियों की मौत हो गई, जिससे गांव में मातम पसर गया है।

मृतकों की पहचान इस प्रकार की गई है:

  • लाडो सिंह (10 वर्ष), पिता चंदन सिंह, निवासी – हरैया
  • अंकिता सिंह (22 वर्ष), पिता जितेंद्र सिंह, निवासी – हरैया
  • रोमा सिंह (18 वर्ष), पिता विशिष्ट सिंह, निवासी – पगार, पांकी थाना, पलामू
  • मीठी सिंह (15 वर्ष), पिता अभिषेक सिंह, निवासी – पूर्णा डीह, लेस्लीगंज थाना, पलामू

परिजन सभी को गढ़वा सदर अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने चारों को मृत घोषित कर दिया।

छठी में आई मेहमान, नहाने के दौरान डूब गईं

जानकारी के अनुसार मीठी सिंह और रोमा सिंह अपने रिश्तेदार के घर छठी कार्यक्रम में शामिल होने आई थीं।
शुक्रवार को सभी युवतियां और मीठी का छोटा भाई पास के तालाब में स्नान करने गए थे।

बचाव के क्रम में एक-एक कर चारों युवतियां गहरे पानी में डूबने लगीं, जबकि मीठी का भाई किसी तरह बाहर निकलकर मदद के लिए दौड़ा।

“जब तक लोग तालाब पहुंचे, तब तक देर हो चुकी थी।”

जनप्रतिनिधियों और प्रशासन ने जताया दुख

हादसे की सूचना मिलते ही गढ़वा विधायक सतेंद्र नाथ तिवारी, पूर्व मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर,
गढ़वा एसडीओ संजय कुमार और थाना प्रभारी बृज कुमार सदर अस्पताल पहुंचे।

उन्होंने परिजनों से बात की और घटना की जानकारी ली।

“यह बेहद दुखद घटना है। प्रशासन पूरी मदद करेगा। परिजनों के साथ हम खड़े हैं।”
सतेंद्र नाथ तिवारी, विधायक गढ़वा

एसपी ने लिया घटना का जायजा
गढ़वा एसपी दीपक कुमार पांडे ने घटना के बाद घटना स्थल हरैया गांव पहुंचकर घटना का जायजा लिया। इस दौरान एसपी ने कहा कि चार लड़कियों का तालाब में डूबने की सूचना मिली थी। गांव के लोगो ने बचाने का प्रयास भी किया लेकिन तब तक काफी लेट हो चुका था।

मनोज सिंह ने दिया बहादुरी का परिचय
हरैया गांव में हुई घटना के बाद गांव के ही मनोज सिंह बिना समय गवाए तालाब में कूदकर बचाने का प्रयास किया लेकिन तब तक काफी लेट हो चुका था।

न्यूज़ देखो : सुरक्षा और सावधानी ही असली बचाव

‘न्यूज़ देखो’ आपसे अपील करता है कि नदी-तालाब जैसे प्राकृतिक संसाधनों में स्नान करते समय विशेष सतर्कता बरतें।
छोटे बच्चों और युवाओं के साथ गहरे पानी में न जाने दें। एक छोटी सी लापरवाही पूरे परिवार को तोड़ सकती है।

यह खबर आपके लिए कितनी महत्वपूर्ण थी?

रेटिंग देने के लिए किसी एक स्टार पर क्लिक करें!

इस खबर की औसत रेटिंग: 0 / 5. कुल वोट: 0

अभी तक कोई वोट नहीं! इस खबर को रेट करने वाले पहले व्यक्ति बनें।

चूंकि आपने इस खबर को उपयोगी पाया...

हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें!

Written by

गढ़वा

🔔

Notification Preferences

error: