News dekho specials
Garhwa

नगरपालिका चुनाव 2026 की बिसात बिछी: गढ़वा में वार्ड आरक्षण सूची जारी होते ही सियासी हलचल तेज; जाने वार्डवार स्थिति

#गढ़वा #नगरपालिका_चुनाव : गढ़वा नगर परिषद बंशीधरनगर और मझिआँव नगर पंचायत के वार्डों का आरक्षण तय
  • नगरपालिका आम निर्वाचन 2026 की तैयारी के तहत आरक्षण सूची का जिला गजट जारी।
  • जिला दंडाधिकारी सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी दिनेश कुमार यादव ने किया प्रकाशन।
  • गढ़वा नगर परिषद वर्ग ख, श्री बंशीधरनगर नगर पंचायत और मझिआँव नगर पंचायत शामिल।
  • सभी वार्डों का अनुसूचित जाति, जनजाति, पिछड़ा वर्ग, महिला एवं अनारक्षित श्रेणी में आवंटन।
  • गजट को सभी संबंधित कार्यालयों में प्रदर्शित करने का निर्देश।
  • आरक्षण सूची के बाद राजनीतिक गतिविधियों में तेजी की संभावना।

गढ़वा जिले में आगामी नगरपालिका आम निर्वाचन 2026 को लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्रों यानी वार्डों के आरक्षण एवं आवंटन से संबंधित प्रपत्र-3 का जिला गजट प्रकाशित कर दिया गया है। यह गजट जिला दंडाधिकारी एवं जिला निर्वाचन पदाधिकारी नगरपालिका दिनेश कुमार यादव द्वारा जारी किया गया।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त गढ़वा की ओर से 13 दिसंबर 2025 को जारी पत्र के माध्यम से अनुमंडल पदाधिकारी गढ़वा एवं श्री बंशीधरनगर के साथ-साथ संबंधित नगर निकायों के कार्यपालक पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि इस गजट को अपने कार्यालयों में सार्वजनिक रूप से प्रदर्शित किया जाए। यह आदेश राज्य निर्वाचन आयोग झारखंड रांची के निर्देशों के आलोक में जारी किया गया है, ताकि आम जनता और संभावित प्रत्याशियों को समय रहते सही जानकारी मिल सके।

गढ़वा नगर परिषद वर्ग ख के वार्डों का आरक्षण

जिला गजट के अनुसार गढ़वा नगर परिषद वर्ग ख के 21 वार्डों को अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अत्यंत पिछड़ा वर्ग, पिछड़ा वर्ग II, महिला एवं अनारक्षित श्रेणियों में विभाजित किया गया है।
वार्ड 01 और 02 को अत्यंत पिछड़ा वर्ग I अन्य, वार्ड 03 को अनुसूचित जनजाति, वार्ड 04 अनारक्षित महिला, वार्ड 05 अनुसूचित जाति अन्य, वार्ड 06 अनारक्षित, वार्ड 07 अनारक्षित महिला, वार्ड 08 अत्यंत पिछड़ा वर्ग I, वार्ड 09 अनुसूचित जाति, वार्ड 10 और 11 अनारक्षित, वार्ड 12 अनारक्षित महिला, वार्ड 13 और 14 अनारक्षित, वार्ड 15 अनारक्षित महिला, वार्ड 16, 17 और 19 पिछड़ा वर्ग II, वार्ड 18 अनारक्षित, वार्ड 20 अनुसूचित जाति और वार्ड 21 अनारक्षित रखा गया है।

श्री बंशीधरनगर नगर पंचायत की आरक्षण सूची

श्री बंशीधरनगर नगर पंचायत के वार्डों के लिए भी आरक्षण सूची जारी कर दी गई है।
यहां वार्ड 01 अनारक्षित, वार्ड 02 अत्यंत पिछड़ा वर्ग I, वार्ड 03 अनारक्षित, वार्ड 04 अनारक्षित महिला, वार्ड 05 अनुसूचित जनजाति, वार्ड 06 अनारक्षित, वार्ड 07 अनुसूचित जाति, वार्ड 08 पिछड़ा वर्ग II, वार्ड 09 और 10 अत्यंत पिछड़ा वर्ग I, वार्ड 11 और 12 अनारक्षित महिला, वार्ड 13 और 14 अनारक्षित, वार्ड 15 और 16 अनुसूचित जाति तथा वार्ड 17 अनारक्षित घोषित किए गए हैं।

मझिआँव नगर पंचायत के वार्डों का आवंटन

मझिआँव नगर पंचायत के लिए भी प्रपत्र-3 के तहत वार्ड-वार आरक्षण तय कर दिया गया है।
वार्ड 01 अत्यंत पिछड़ा वर्ग I, वार्ड 02 अनुसूचित जाति, वार्ड 03 04 05 अनारक्षित, वार्ड 06 अत्यंत पिछड़ा वर्ग I महिला, वार्ड 07 और 08 अनारक्षित, वार्ड 09 अनुसूचित जाति महिला, वार्ड 10 अनुसूचित जाति, वार्ड 11 अनारक्षित महिला और वार्ड 12 पिछड़ा वर्ग II के लिए आरक्षित किया गया है।

पूरी लिस्ट यहां देखें:

प्रशासन ने बताया चुनाव प्रक्रिया का अहम चरण

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि आरक्षण सूची का प्रकाशन नगरपालिका आम निर्वाचन 2026 की प्रक्रिया का एक महत्वपूर्ण चरण है। इससे संभावित प्रत्याशियों को अपनी रणनीति और तैयारी तय करने में सुविधा मिलेगी तथा चुनाव प्रक्रिया अधिक पारदर्शी होगी। प्रशासन ने यह भी कहा है कि आने वाले दिनों में नामांकन और अन्य चुनावी प्रक्रियाओं से संबंधित अधिसूचनाएं समय पर जारी की जाएंगी।

न्यूज़ देखो: चुनावी सरगर्मियां तेज

आरक्षण सूची के सार्वजनिक होते ही गढ़वा जिले के नगर निकाय क्षेत्रों में राजनीतिक चर्चाएं शुरू हो गई हैं। संभावित प्रत्याशी अपने-अपने वार्डों में सक्रिय होते नजर आ रहे हैं।
हर खबर पर रहेगी हमारी नजर।

News dekho specials
लोकतंत्र की तैयारी में अगला कदम

नगरपालिका आम निर्वाचन 2026 को लेकर यह आरक्षण सूची आम जनता के लिए अहम दस्तावेज है।
आप अपने वार्ड का आरक्षण जरूर देखें और इस खबर को साझा करें।

📥 Download E-Paper

यह खबर आपके लिए कितनी महत्वपूर्ण थी?

रेटिंग देने के लिए किसी एक स्टार पर क्लिक करें!

इस खबर की औसत रेटिंग: 0 / 5. कुल वोट: 0

अभी तक कोई वोट नहीं! इस खबर को रेट करने वाले पहले व्यक्ति बनें।

चूंकि आपने इस खबर को उपयोगी पाया...

हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें!

News dekho specials


IMG-20250723-WA0070
IMG-20251223-WA0009
आगे पढ़िए...
News dekho specials

नीचे दिए बटन पर क्लिक करके हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें


Related News

Back to top button
error: