नाइजर में बंधक बने बगोदर के दो प्रवासी मजदूर सकुशल लौटे घर, परिवारों में खुशी

नाइजर में बंधक बने बगोदर के दो प्रवासी मजदूर सकुशल लौटे घर, परिवारों में खुशी

author Surendra Verma
1 Views
#गिरिडीह #प्रवासी_मजदूर : आठ महीने बाद अपनों से मिले, छलके खुशी के आंसू

बगोदर प्रखंड के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। अफ्रीकी देश नाइजर में बीते आठ महीनों से अपराधियों के चंगुल में बंधक बने पांच प्रवासी मजदूरों में से दो मजदूर रविवार की देर शाम सकुशल अपने घर लौट आए।

Join WhatsApp

सकुशल लौटने वालों में दोंदलो गांव निवासी संजय महतो एवं मुंडरो गांव निवासी उत्तम महतो शामिल हैं। दोनों के घर पहुंचते ही परिवारों में खुशी की लहर दौड़ गई। लंबे समय बाद अपनों को सुरक्षित देखकर परिजनों की आंखों से खुशी के आंसू छलक पड़े और पूरे गांव में राहत व उत्साह का माहौल बन गया।

परिजनों ने बताया कि बीते आठ महीने बेहद चिंता और मानसिक पीड़ा में गुजरे। हर दिन अनहोनी की आशंका बनी रहती थी, लेकिन अब दोनों के सकुशल लौट आने से परिवार ने राहत की सांस ली है। इस दौरान सहयोग के लिए उन्होंने सरकार और संबंधित लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।

हालांकि, अभी भी तीन अन्य प्रवासी मजदूर—फलजीत महतो, राजू महतो और चंद्रिका महतो—नाइजर में फंसे हुए बताए जा रहे हैं। उनके परिजनों की निगाहें अब भी सुरक्षित वापसी पर टिकी हुई हैं। परिजनों ने उम्मीद जताई है कि जल्द ही वे भी सकुशल अपने घर लौटेंगे।

इस घटना ने एक बार फिर विदेशों में काम करने वाले प्रवासी मजदूरों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है। स्थानीय लोगों ने सरकार से मांग की है कि शेष मजदूरों की सुरक्षित वापसी के लिए भी त्वरित और प्रभावी कदम उठाए जाएं।

न्यूज़ देखो

आपके क्षेत्र की हर अहम खबर, सबसे पहले।

जुड़े रहें | जागरूक रहें

यह खबर आपके लिए कितनी महत्वपूर्ण थी?

रेटिंग देने के लिए किसी एक स्टार पर क्लिक करें!

इस खबर की औसत रेटिंग: 0 / 5. कुल वोट: 0

अभी तक कोई वोट नहीं! इस खबर को रेट करने वाले पहले व्यक्ति बनें।

चूंकि आपने इस खबर को उपयोगी पाया...

हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें!

Written by

डुमरी, गिरिडीह

🔔

Notification Preferences

error: