वैश्य समाज को जागीर न समझे भाजपा : चंदन जायसवाल

author Sonu Kumar
1 Views

रमकंडा में सांसद प्रतिनिधि सहित 200 से अधिक लोग झामुमो में शामिल

गढ़वा। रमकंडा प्रखंड के सांसद प्रतिनिधि भाजपा नेता कमल किशोर गुप्ता सहित कई समाजसेवी एवं अन्य राजनीतिक दलों को छोड़कर 200 से अधिक लोगों ने झारखंड मुक्ति मोर्चा का दामन थाम लिया। रविवार को झामुमो नेता चंदन जायसवाल ने सभी को माला व पार्टी का पट्टा पहनाकर झामुमो में शामिल किया। इस दौरान पार्टी में शामिल होने वालों में मुख्य रूप से समाजसेवी धर्मेंद्र गुप्ता, अमित गुप्ता, वार्ड सदस्य पुरूषोत्तम गुप्ता, अभिषेक गुप्ता, विजल गुप्ता सहित 200 से अधिक लोगों का नाम शामिल है। सभी लोगों ने गढ़वा विधानसभा क्षेत्र से इंडिया गठबंधन के झामुमो प्रत्याशी मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर को ऐतिहासिक मतों से जीताने का संकल्प लिया।
मौके पर चंदन जायसवाल ने कहा कि भाजपा वैश्य समाज को जागीर नहीं समझे। यह समाज पूरी तरह से स्वतंत्र है। अपना फैसला सोच समझ कर लेती है। उन्होंने कहा कि वैश्य समाज सहित सभी समाज के लोग किसी के बंधक नहीं हैं। जो व्यक्ति पूरे समाज को एक सूत्र में बांधकर मान सम्मान देते हुए क्षेत्र का विकास कार्य करे पूरा समाज उसी के साथ होगा। श्री जायसवाल ने कहा कि झामुमो प्रत्याशी मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने काफी कम समय में गढ़वा में जो ऐतिहासिक कार्य किया है, उनके कार्यां से प्रभावित होकर आज काफी संख्या में लोग झामुमो में शामिल हो रहे हैं। गढ़वा सहित पूरे झारखंड में झामुमो की लहर है। गढ़वा में प्रत्याशी मंत्री श्री ठाकुर की जीत एवं राज्य में हेमंत सोरेन के नेतृत्व में इंडिया गठबंधन की सरकार बनना तय है। मौके पर मुख्य रूप से मनीष कमलापुरी, गायत्री गुप्ता सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।

यह खबर आपके लिए कितनी महत्वपूर्ण थी?

रेटिंग देने के लिए किसी एक स्टार पर क्लिक करें!

इस खबर की औसत रेटिंग: 0 / 5. कुल वोट: 0

अभी तक कोई वोट नहीं! इस खबर को रेट करने वाले पहले व्यक्ति बनें।

चूंकि आपने इस खबर को उपयोगी पाया...

हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें!

Written by

गढ़वा

🔔

Notification Preferences

error: