विकास माली ने जन्मदिन पर मरीजों के बीच बांटे फल, समाजसेवा का दिया संदेश

विकास माली ने जन्मदिन पर मरीजों के बीच बांटे फल, समाजसेवा का दिया संदेश

author Sonu Kumar
1 Views

गढ़वा की कन्या विवाह एवं विकास सोसाइटी के सचिव विकास माली ने अपने जन्मदिन और नववर्ष 2025 के आगमन के अवसर पर 1 जनवरी को सदर अस्पताल, गढ़वा में मरीजों के बीच फल वितरित कर समाजसेवा का प्रेरणादायक उदाहरण पेश किया।

इस अवसर पर विकास माली ने कहा, “समाज के वंचित वर्गों की सेवा करना ही मेरे जीवन का उद्देश्य है। मेरे जन्मदिन पर इससे बड़ा तोहफा और कुछ नहीं हो सकता कि मैं जरूरतमंदों के चेहरे पर मुस्कान ला सकूं।”

विकास माली ने बताया कि उनकी संस्था गरीब कन्याओं की शादी कराने के साथ-साथ महिलाओं के सशक्तिकरण और रक्तदान जैसे सामाजिक कार्यों में अग्रणी भूमिका निभा रही है। उन्होंने नववर्ष पर एक नई पहल की घोषणा करते हुए कहा, “इस साल हम समाज के हर वर्ग तक अपनी सेवाएं पहुंचाने का प्रयास करेंगे। हमारा लक्ष्य है कि गढ़वा में किसी भी मरीज को रक्त की कमी के कारण परेशानी न हो। इसी उद्देश्य से इस वर्ष बड़े स्तर पर रक्तदान कार्यक्रम चलाए जाएंगे।”

इस आयोजन में संस्था के कई सदस्य उपस्थित रहे, जिन्होंने विकास माली को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और समाजसेवा में उनके साथ योगदान देने का संकल्प लिया।

विकास माली ने समाज के सभी लोगों से अपील की कि वे आगे आएं और महिलाओं के सशक्तिकरण तथा गरीबों की मदद के लिए अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा, “अगर हम सब मिलकर समाज के लिए काम करेंगे, तो एक बेहतर और समान अवसरों वाला भविष्य बना सकेंगे।”

यह खबर आपके लिए कितनी महत्वपूर्ण थी?

रेटिंग देने के लिए किसी एक स्टार पर क्लिक करें!

इस खबर की औसत रेटिंग: 0 / 5. कुल वोट: 0

अभी तक कोई वोट नहीं! इस खबर को रेट करने वाले पहले व्यक्ति बनें।

चूंकि आपने इस खबर को उपयोगी पाया...

हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें!

Written by

गढ़वा

🔔

Notification Preferences

error: