विकास पुरुष के समर्थन में उमड़ा जन सैलाब: मंत्री मिथिलेश ठाकुर के नामांकन में 50 हजार से अधिक लोगों की भागीदारी

विकास पुरुष के समर्थन में उमड़ा जन सैलाब: मंत्री मिथिलेश ठाकुर के नामांकन में 50 हजार से अधिक लोगों की भागीदारी

author Sonu Kumar
1 Views

गढ़वा: झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता, पर्यटन, कला संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग मंत्री और गढ़वा विधायक मिथिलेश कुमार ठाकुर के नामांकन में सोमवार को भारी जनसैलाब उमड़ पड़ा। करीब 50 हजार से अधिक लोग उनके समर्थन में नामांकन रैली में शामिल हुए, जिससे पूरा शहर अस्त-व्यस्त हो गया। मझिआव मोड़ से टाउन हॉल तक लंबी रैली के चलते शहर में दिनभर जाम की स्थिति रही और पुलिस प्रशासन को ट्रैफिक व्यवस्था संभालने में खासी मशक्कत करनी पड़ी।

नामांकन से पहले मंत्री श्री ठाकुर ने गढ़देवी मंदिर में पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया, फिर रामसाहू उच्च विद्यालय के स्टेडियम में पहुंचकर कार्यकर्ताओं से मिले, जो पहले से ही बड़ी संख्या में वहां मौजूद थे। नामांकन रैली मझिआव मोड़, मेन रोड, रंका मोड़, चिनियां मोड़ होते हुए अनुमंडल कार्यालय पहुंची, जहां मंत्री श्री ठाकुर ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इसके बाद वे गोविंद उच्च विद्यालय के मैदान में आयोजित जनसभा में शामिल हुए, जहां मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और श्री ठाकुर ने विशाल जनसमुदाय को संबोधित किया।

रैली में उमड़ी भीड़ और समर्थन को देखकर पूरे शहर में चर्चा थी कि इस तरह की जनसैलाब गढ़वा में पहले कभी नहीं देखा गया। सोशल मीडिया पर भी इस आयोजन की खूब चर्चा हुई, जहां मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने X (पूर्व ट्विटर) पर अपनी शुभकामनाएं दीं।

यह खबर आपके लिए कितनी महत्वपूर्ण थी?

रेटिंग देने के लिए किसी एक स्टार पर क्लिक करें!

इस खबर की औसत रेटिंग: 0 / 5. कुल वोट: 0

अभी तक कोई वोट नहीं! इस खबर को रेट करने वाले पहले व्यक्ति बनें।

चूंकि आपने इस खबर को उपयोगी पाया...

हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें!

Written by

गढ़वा

🔔

Notification Preferences

error: