नगर निकाय निर्वाचन की तैयारियों को लेकर गुमला समाहरणालय में समीक्षा बैठक, निष्पक्ष व शांतिपूर्ण चुनाव के निर्देश

नगर निकाय निर्वाचन की तैयारियों को लेकर गुमला समाहरणालय में समीक्षा बैठक, निष्पक्ष व शांतिपूर्ण चुनाव के निर्देश

author Aditya Kumar
76 Views
#गुमला #नगरनिकायचुनाव #निर्वाचन_तैयारी : उपायुक्त व एसपी की संयुक्त अध्यक्षता में सभी कोषांगों के साथ विस्तृत समीक्षा

गुमला जिला में नगर निकाय निर्वाचन की तैयारियों को लेकर समाहरणालय सभागार में सभी निर्वाचन कोषांगों के पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की संयुक्त अध्यक्षता जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) सह उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित एवं पुलिस अधीक्षक हारिस बिन ज़मा ने की। बैठक में निर्वाचन को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी संबंधित पदाधिकारियों को स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए गए।

Join WhatsApp
  • नगर निकाय निर्वाचन को लेकर समाहरणालय में समीक्षा बैठक आयोजित
  • उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित व एसपी हारिस बिन ज़मा की संयुक्त अध्यक्षता
  • सभी निर्वाचन कोषांगों को आयोग के निर्देशों के अनुसार कार्य करने के आदेश
  • 44 मतदान केंद्रों पर 26 भवनों में होगा मतदान
  • सोशल मीडिया निगरानी व आदर्श आचार संहिता पर विशेष सतर्कता के निर्देश

गुमला जिले में आगामी नगर निकाय निर्वाचन की तैयारियों को लेकर प्रशासन पूरी तरह सक्रिय नजर आ रहा है। इसी क्रम में समाहरणालय सभागार में गठित सभी निर्वाचन कोषांगों के पदाधिकारियों के साथ विस्तृत समीक्षा बैठक की गई, जिसमें निर्वाचन की हर प्रक्रिया को लेकर गहन चर्चा की गई।

वरिष्ठ अधिकारियों की रही मौजूदगी

बैठक में प्रतिनियुक्त व्यय प्रेक्षक एवं सामान्य प्रेक्षक के साथ-साथ उप विकास आयुक्त गुमला, अपर समाहर्ता गुमला, DCLR गुमला, DCLR बसिया, DCLR चैनपुर, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी चैनपुर एवं बसिया, जिला नजारत उप समाहर्ता सहित सभी कोषांगों के वरीय एवं प्रभारी पदाधिकारी उपस्थित रहे।

कोषांगों को दिए गए अहम निर्देश

बैठक के दौरान निर्वाचन कोषांग को आयोग के दिशा-निर्देशों एवं प्रेक्षकों की सतत निगरानी में मतदान एवं मतगणना प्रक्रिया संपन्न कराने का निर्देश दिया गया।
कार्मिक कोषांग को चुनाव ड्यूटी हेतु कर्मियों की पोर्टल पर प्रविष्टि सुनिश्चित करने तथा निर्धारित तिथि से पूर्व रेंडमाइजेशन प्रक्रिया पूर्ण करने को कहा गया।
व्यय प्रेक्षक कोषांग को उम्मीदवारों को निर्धारित तिथि की सूचना देते हुए निर्वाचन व्यय के लेखा संधारण की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।

सामग्री, परिवहन व सुरक्षा व्यवस्था पर फोकस

सामग्री कोषांग को मतदान से संबंधित आवश्यक सामग्रियों का आकलन कर स्थानीय स्तर पर आपूर्ति सुनिश्चित करने, पोलिंग पार्टी की रवानगी, मतपेटिका प्राप्ति स्थल एवं मतगणना कक्ष का भौतिक सत्यापन करने को कहा गया।
परिवहन कोषांग को आवश्यकता के अनुरूप छोटी व बड़ी गाड़ियों की पर्याप्त व्यवस्था करते हुए वीएमएस पोर्टल पर वाहन प्रबंधन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।

लाइसेंसी हथियार व प्रचार अनुमति पर सख्ती

बैठक में उम्मीदवारों सहित सभी लाइसेंसी हथियारधारकों से शस्त्र जमा कराने की कार्रवाई तेज करने, चुनाव प्रचार हेतु सिंगल विंडो सुविधा प्रारंभ करने, उड़नदस्ता टीम को सक्रिय रखते हुए निगरानी एवं कार्रवाई बढ़ाने के निर्देश दिए गए। साथ ही मतदान केंद्रों पर मूलभूत सुविधाओं का सर्वे कर आवश्यक सुधार करने तथा मतदान के दिन पोलिंग पार्टी के लिए निर्बाध बिजली एवं भोजन व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया।

हाई अलर्ट मोड में रहेगा प्रशासन

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि सभी कोषांग अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन पूर्ण जिम्मेवारी एवं समन्वय के साथ करें। निर्वाचन कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
बैठक में बताया गया कि कुल 44 मतदान केंद्रों पर 26 भवनों में मतदान प्रक्रिया संपन्न होगी, जिसके लिए सभी संबंधित टीमें हाई अलर्ट मोड में रहेंगी।

सोशल मीडिया और आदर्श आचार संहिता पर नजर

बैठक में मॉडल कोड ऑफ कंडक्ट एवं अवैध गतिविधियों को लेकर विशेष सतर्कता बरतने, सोशल मीडिया पर सक्रिय निगरानी रखने, किसी भी अवैध संदेश अथवा पोस्ट पर कड़ी कार्रवाई करने, कंट्रोल रूम को पूर्ण रूप से सक्रिय रखने तथा डिस्पैच एवं मतदान दिवस के लिए ट्रैफिक प्लान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

पोलिंग टीम भुगतान व प्रशिक्षण पर जोर

उपायुक्त ने पोलिंग टीम के भुगतान को समय पर सुनिश्चित करने, वॉलेंटियर्स की समुचित ट्रेनिंग एवं पहचान पत्र निर्माण तथा विशेष रूप से प्रैक्टिकल ट्रेनिंग पर फोकस करने का निर्देश दिया, ताकि निर्वाचन प्रक्रिया सुचारू, सुरक्षित एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न हो सके।

न्यूज़ देखो: निष्पक्ष चुनाव लोकतंत्र की पहचान

नगर निकाय निर्वाचन को लेकर प्रशासन की सख्ती और तैयारियां यह दर्शाती हैं कि गुमला जिला में निष्पक्ष, शांत

यह खबर आपके लिए कितनी महत्वपूर्ण थी?

रेटिंग देने के लिए किसी एक स्टार पर क्लिक करें!

इस खबर की औसत रेटिंग: 0 / 5. कुल वोट: 0

अभी तक कोई वोट नहीं! इस खबर को रेट करने वाले पहले व्यक्ति बनें।

चूंकि आपने इस खबर को उपयोगी पाया...

हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें!

Written by

डुमरी, गुमला

🔔

Notification Preferences

error: