गोविंदपुर से सैकड़ों जायरीन अजमेर शरीफ रवाना, ख्वाजा गरीब नवाज से अमन चैन की दुआ

#गुमला #धार्मिक_यात्रा : गोविंदपुर गांव से मुस्लिम समाज के सैकड़ों जायरीन परंपरागत जियारत के लिए अजमेर शरीफ रवाना हुए जारी प्रखंड के गोविंदपुर गांव से सैकड़ों की संख्या में मुस्लिम जायरीन जियारत के लिए अजमेर शरीफ रवाना हुए। इस धार्मिक यात्रा के दौरान पूरे गांव में आस्था, उत्साह और भाईचारे का माहौल देखने को मिला। […]

देवीडीह में आंगनबाड़ी भवन जर्जर, ग्रामीणों में बढ़ी चिंता — सामुदायिक भवन में चल रहा केंद्र

#देवीडीह #आंगनबाड़ी_समस्या : जर्जर आंगनवाड़ी भवन के कारण बच्चों और महिलाओं की सुरक्षा खतरे में, ग्रामीणों ने विभाग से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की। जारी प्रखंड (गुमला)।मेराल पंचायत के सुदूरवर्ती देवीडीह गांव में आंगनबाड़ी केंद्र की स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है। गांव के लोग और आंगनबाड़ी सेविका कई महीनों से विभाग का ध्यान इस […]

जारी थाना में नए थाना प्रभारी शनि कुमार का झा मु मो संगठन ने किया गर्मजोशी से स्वागत

#जारी #थानाप्रभारीस्वागत : नए थाना प्रभारी शनि कुमार को झा मु मो कार्यकर्ताओं ने फूलों का गुच्छा भेंट कर सम्मानित किया और बेहतर कानून–व्यवस्था की उम्मीद जताई। जारी (गुमला)।जारी थाना में नव पदस्थापित थाना प्रभारी शनि कुमार का पदभार ग्रहण करने के बाद सोमवार को झा मु मो संगठन द्वारा गर्मजोशी से स्वागत किया गया। […]

परमवीर अल्बर्ट एक्का का पराक्रम आज भी अमर, 1971 के युद्ध में दिखाया अद्वितीय साहस

#गुमला #राष्ट्रीय_वीरता : परमवीर चक्र विजेता अल्बर्ट एक्का की अदम्य शौर्यगाथा आज भी देश को प्रेरित करती है। 1971 के भारत-पाक युद्ध में भारत की निर्णायक जीत के पीछे कई अदम्य वीरों का योगदान रहा, जिनमें सबसे अग्रणी नाम है परमवीर चक्र विजेता लांस नायक अल्बर्ट एक्का। झारखंड के गुमला जिला अंतर्गत जारी गांव के […]

राष्ट्रनायक अलबर्ट एक्का को श्रद्धांजलि: 54वाँ शहादत दिवस पर जारी और चैनपुर में होगा श्रद्धांजलि कार्यक्रम

#जारी #श्रद्धांजलि : परमवीर चक्र विजेता अलबर्ट एक्का के शहादत दिवस पर जारी और चैनपुर में प्रशासन व नागरिक करेंगे श्रद्धांजलि अर्पित। जारी, गुमला : देश के अमर शहीद और पूर्वोत्तर भारत के एकमात्र परमवीर चक्र विजेता लांस नायक अलबर्ट एक्का को उनके 54वें शहादत दिवस के अवसर पर कल, 3 दिसंबर को श्रद्धांजलि दी […]

गुमला डीएससी नूर आलम खाँ ने जारी प्लस टू विद्यालय में औचक निरीक्षण कर बोर्ड तैयारी का लिया विस्तृत जायजा

#गुमला #शैक्षणिक_निरीक्षण : डीएससी का जारी प्रखंड के प्लस टू विद्यालय में छात्रों से सीधे संवाद—नियमित रिवीजन और अभ्यास पर दिया विशेष जोर जारी प्रखंड स्थित राजकीय उत्क्रमित प्लस टू उच्च विद्यालय में डीएससी नूर आलम खाँ ने औचक निरीक्षण कर बोर्ड परीक्षा की तैयारियों का वास्तविक आकलन किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कक्षा 10वीं […]

मंगरूतला गांव के विकास कार्यों की हकीकत जानने पहुंचीं उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित, समस्याएं सुन कर दिए त्वरित निर्देश

#गुमला #प्रशासनिकदौरा : मंगरूतला गांव में उपायुक्त ने ग्रामीणों से सीधा संवाद कर समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया जारी प्रखंड के जरडा पंचायत के सुदूरवर्ती मंगरूतला गांव में मंगलवार को गुमला उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित ने पहुंचकर व्यापक निरीक्षण किया। पिछले कुछ महीनों में अखबारों में गांव की बदहाली और विकास कार्यों में […]

जारी प्रखंड के जरडा पंचायत में आयोजित आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में ग्रामीणों की बड़ी भागीदारी

#जारी #सरकारी_जनसुविधा : जरडा पंचायत में आयोजित शिविर में ग्रामीणों ने विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए उत्साहपूर्वक भागीदारी दर्ज की कार्यक्रम जारी प्रखंड के जरडा पंचायत में आयोजित हुआ, जहां सुबह से ही ग्रामीण बड़ी संख्या में पहुंचते रहे और विभिन्न सरकारी योजनाओं से जुड़ी सेवाओं का लाभ लिया। शिविर का उद्देश्य […]

जरमाना पल्ली में ख्रीस्त राजा पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया

#जारी #धार्मिकपर्व : ख्रीस्तीय समुदाय ने मिस्सा अनुष्ठान और भव्य जुलूस के साथ ख्रीस्त राजा पर्व मनाया ख्रीस्तीय समुदाय ने रविवार को जारी प्रखंड के जरमाना पल्ली में पूरे उत्साह और भक्ति भावना के साथ ख्रीस्त राजा पर्व मनाया। सुबह से ही गिरजाघरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी और विशेष मिस्सा अनुष्ठान का आयोजन […]

जारी में टीचर नीड एसेसमेंट परीक्षा का सफल आयोजन, शिक्षकों के कौशल और विषय ज्ञान में होगा सुधार

#गुमला #शिक्षा_उन्नयन : झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद के निर्देशानुसार जारी में टीचर्स के लिए TNA आकलन परीक्षा का आयोजन, शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने की दिशा में कदम गुमला जिले के जारी प्रखंड में झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद के निर्देशानुसार टीचर्स के कौशल और विषय ज्ञान को बढ़ाने के लिए TNA आकलन परीक्षा आयोजित की गई। […]

जारी प्रखंड का बूमतेल खेल मैदान बदहाली की मार झेल रहा, लाखों की परियोजना उपयोग से पहले ही जर्जर

#जारी #खेलपरियोजनाबदहाल : बूमतेल गांव में लाखों रुपये से बना खेल मैदान और स्टेडियम रखरखाव के अभाव में खंडहर में तब्दील होने की कगार पर जारी प्रखंड के बूमतेल गांव में लाखों रुपये की लागत से तैयार किया गया खेल मैदान और स्टेडियम आज पूरी तरह उपेक्षा का शिकार होकर जर्जर स्थिति में पहुंच गया […]

झारखंड रजत जयंती पर जारी में Mates के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन

#जारी #Mates_प्रशिक्षण : Mates को मनरेगा और साइट प्रबंधन की आधुनिक तकनीकों पर प्रशिक्षण दिया गया। जारी, गुमला में झारखंड राज्य की 25वीं रजत जयंती के अवसर पर जीवी दा: हासा परियोजना 2.0 और WOTR संस्था के संयुक्त तत्वावधान में Mates के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य Mates […]

गुमला के जारी थाना में नवपदस्थापित थाना प्रभारी सन्नी कुमार का स्वागत, कानून-व्यवस्था में सुधार की उम्मीद

#गुमला #थाना_स्वागत : जारी थाना में नए थाना प्रभारी सन्नी कुमार का गर्मजोशी भरा स्वागत, पुलिस-जनता संबंध और सुरक्षा सुधार पर जोर। गुमला के जारी थाना में नवपदस्थापित थाना प्रभारी सन्नी कुमार का स्थानीय अधिकारियों और जनता ने गर्मजोशी से स्वागत किया। स्वागत समारोह के दौरान कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष राजेश टोप्पो ने उन्हें फूलों का […]

कोड़ी गांव में जलछाजन विभाग ने 25वें झारखंड स्थापना दिवस पर आयोजित किया विशेष वन्य एवं जल संरक्षण शिविर

#गुमला #जल_संरक्षण : कोड़ी गांव में जलछाजन विभाग की ओर से आयोजित कार्यक्रम में वृक्षारोपण, प्रभात फेरी और रंगोली प्रतियोगिता के माध्यम से ग्रामीणों ने भाग लिया गुमला जिले के जारी प्रखंड के शिशिकरमटोली पंचायत अंतर्गत कोड़ी गांव में जलछाजन विभाग की ओर से झारखंड राज्य स्थापना दिवस के 25वें वर्ष के उपलक्ष्य में विशेष […]

युवाओं ने अपने दम पर बनाया खेल मैदान, जारी के बारडीह में मिसाल कायम

#जारी #युवा_पहल : खेल और नशामुक्ति के उद्देश्य से बारडीह गांव के युवाओं ने अपने श्रम और पुरस्कार राशि से बनाया खेल मैदान। जारी प्रखंड के मेराल पंचायत अंतर्गत बारडीह गांव के युवाओं ने यह साबित कर दिया है कि यदि एकता और सही उद्देश्य के साथ प्रयास किया जाए, तो हर कठिनाई आसान हो […]

जारी प्रखंड में कुकिंग प्रतियोगिता में सैरून बीबी ने मारी बाजी, रेणुका टोप्पो रहीं उपविजेता

#गुमला #कुकिंग_प्रतियोगिता : जारी प्रखंड मुख्यालय में रसोइयों ने दिखाई पाक कला की चमक गुमला जिले के जारी प्रखंड मुख्यालय में आज एक प्रेरणादायक आयोजन देखने को मिला। प्रखंड स्तरीय कुकिंग प्रतियोगिता में क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों की रसोइयों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपने हुनर का शानदार प्रदर्शन किया। आयोजन का उद्देश्य था स्कूलों […]

हरिहरपुर संकुल में हुई कुकिंग प्रतियोगिता, रेणुका टोप्पो बनी विजेता

#जारी #शिक्षा_विकास : हरिहरपुर संकुल में रसोइयों ने दिखाई पाककला की झलक – रेणुका टोप्पो प्रथम और ऐलिन मिंज रहीं द्वितीय। जारी प्रखंड के हरिहरपुर संकुल में मंगलवार को एक प्रेरणादायक पहल के तहत संकुल स्तरीय कुकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्देश्य रसोइयों की पाककला, स्वच्छता और पौष्टिक भोजन बनाने की दक्षता […]

फाइलेरिया उन्मूलन के लिए जारी में नाइट ब्लड सर्वे का आयोजन, 300 रक्त पटों का संग्रह

#गुमला #स्वास्थ्य_अभियान : डुमरी सीएचसी क्षेत्र में फाइलेरिया उन्मूलन के तहत कटिंबा और बंझर गांवों में रात्रिकालीन रक्त संग्रह अभियान सफलतापूर्वक संपन्न जारी (गुमला)। फाइलेरिया जैसी गंभीर बीमारी के उन्मूलन की दिशा में गुमला जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। सीएचसी डुमरी क्षेत्र के सिकरी पंचायत के कटिंबा ग्राम और […]

बीडीओ ने अबुवा आवास योजना के अधूरे कार्यों पर जताई कड़ी नाराजगी, लाभुकों को दी एक सप्ताह की मोहलत

#गुमला #ग्रामीण_विकास : रुद्रपुर गांव में बीडीओ ने किया निरीक्षण – तय समय में कार्य नहीं होने पर होगी सख्त कार्रवाई जारी, गुमला। जारी प्रखंड में मंगलवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी यादों बैठा ने गोविंदपुर पंचायत के रुद्रपुर गांव में अबुवा आवास योजना के अधूरे कार्यों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पाया कि […]

गुमला के सीसीपतराटोली संकुल में आयोजित कुकिंग प्रतियोगिता में रसोइयों ने दिखाया हुनर और रचनात्मकता

#गुमला #शैक्षणिक_कार्यक्रम : एमडीएम प्रभारी शान्ता मिंज ने कहा बच्चों को गुणवत्तापूर्ण मध्याह्न भोजन मिले यही उद्देश्य गुमला जिला के जारी प्रखंड अन्तर्गत सीसीपतराटोली संकुल में आयोजित कुकिंग प्रतियोगिता में विद्यालयी रसोइयों ने अपनी पाक कला का प्रदर्शन करते हुए पौष्टिक और स्वादिष्ट व्यंजन तैयार किए। इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य रसोइयों को प्रेरित करना […]

🔔

Notification Preferences

error: