दहेज हत्या की आशंका: शादी के एक माह में हुई नवविवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत से गांव में सनसनी

दहेज हत्या की आशंका: शादी के एक माह में हुई नवविवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत से गांव में सनसनी

author Surendra Verma
19 Views
#गिरिडीह #उखरसाल_कांड – गिरिडीह के उखरसाल गांव में नवविवाहिता की मौत पर परिजनों ने ससुरालवालों पर दहेज हत्या का लगाया आरोप
  • मृतका की पहचान 19 वर्षीय पूजा कुमारी के रूप में हुई
  • 4 मई को हुई थी शादी, एक माह में आई मौत की खबर
  • पिता ने लगाया आपाची बाइक और नकद एक लाख की मांग का आरोप
  • ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना और जान से मारने की धमकी देने का आरोप
  • पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की

एक महीने के भीतर टूटा नया रिश्ता

गिरिडीह। नवडीहा ओपी क्षेत्र के उखरसाल गांव में मंगलवार शाम 19 वर्षीय नवविवाहिता पूजा कुमारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पूजा की शादी महज 4 मई 2025 को उखरसाल निवासी शिवकुमार यादव से हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार हुई थी। शादी के एक महीने के भीतर ही ऐसी दुर्भाग्यपूर्ण घटना सामने आने से गांव में सनसनी फैल गई है।

मृतका के पिता हाको यादव ने नवडीहा ओपी में आवेदन देकर ससुराल पक्ष पर दहेज हत्या का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि विवाह के समय सात लाख रुपये नकद और दो लाख रुपये के बर्तन एवं अन्य सामान दिए गए थे, फिर भी ससुराल वालों द्वारा एक आपाची बाइक और एक लाख रुपये की अतिरिक्त मांग की जाने लगी।

मायके वालों का आरोप: प्रताड़ना और धमकी के बाद हत्या

हाको यादव के अनुसार, मांग पूरी नहीं होने पर उनकी बेटी को लगातार प्रताड़ित किया गया और जान से मारने की धमकियां दी जाने लगीं। मंगलवार को जब मायके पक्ष को सूचना मिली और वे उखरसाल गांव पहुंचे, तो उन्होंने देखा कि पूजा का शव घर के आंगन में खटिया पर पड़ा था, जबकि ससुराल का कोई भी सदस्य वहां मौजूद नहीं था।

सूचना पर नवडीहा ओपी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है

न्यूज़ देखो: इंसाफ की मांग और प्रशासन की जिम्मेदारी

‘न्यूज़ देखो’ इस प्रकार की घटनाओं को सामाजिक कलंक मानता है और मांग करता है कि पुलिस निष्पक्ष जांच कर दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करे। हर बेटी की सुरक्षा और न्याय की गारंटी प्रशासन की जिम्मेदारी है।
हर खबर पर रहेगी हमारी नजर।

दहेज प्रथा पर रोक और सामाजिक चेतना जरूरी

एक और बेटी दहेज की बलि चढ़ गई। यह समय है जब समाज को दहेज प्रथा के खिलाफ एकजुट होना होगा। बेटियों को सुरक्षा देने और उनके अधिकारों के लिए आवाज उठानी होगी, ताकि कोई और पूजा समय से पहले मौत की नींद न सोए।

यह खबर आपके लिए कितनी महत्वपूर्ण थी?

रेटिंग देने के लिए किसी एक स्टार पर क्लिक करें!

इस खबर की औसत रेटिंग: 0 / 5. कुल वोट: 0

अभी तक कोई वोट नहीं! इस खबर को रेट करने वाले पहले व्यक्ति बनें।

चूंकि आपने इस खबर को उपयोगी पाया...

हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें!

Written by

डुमरी, गिरिडीह

🔔

Notification Preferences

error: