गढ़वा-मझिआँव मार्ग पर मोटरसाइकिल दुर्घटना, युवक गंभीर रूप से घायल

गढ़वा-मझिआँव मार्ग पर मोटरसाइकिल दुर्घटना, युवक गंभीर रूप से घायल

author Sonu Kumar
19 Views

गढ़वा: गढ़वा-मझिआँव मार्ग पर रविवार को हरण दुबे पहाड़ के पास एक मोटरसाइकिल दुर्घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक की पहचान माझिआँव थाना क्षेत्र के चंद्री गांव निवासी जय राम बिंद के पुत्र शनि कुमार बिंद के रूप में हुई है।

परिजनों के अनुसार, शनि कुमार अपने घर से मोटरसाइकिल पर सवार होकर मेदिनीनगर स्थित अपने मामा के गांव जा रहा था। इसी दौरान हरण दुबे पहाड़ के पास उसकी मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

“घटना के तुरंत बाद वहां मौजूद हरण दुबे पहाड़ स्थित ईंट भट्ठा के मजदूरों ने देखा और तत्काल 108 एंबुलेंस की मदद से गढ़वा सदर अस्पताल भेज दिया।”

घटना में शनि कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया है और उसे गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।

  • मोटरसाइकिल अनियंत्रित होने से दुर्घटना
  • ईंट भट्ठा के मजदूरों ने दी मदद
  • 108 एंबुलेंस से घायल को अस्पताल पहुंचाया गया

न्यूज देखो: गढ़वा और आसपास के क्षेत्र की हर खबर सबसे पहले पढ़ने और अपडेट्स के लिए ‘न्यूज देखो’ के साथ जुड़े रहें। यहां आपको स्थानीय समाचारों की विस्तृत और सटीक जानकारी उपलब्ध कराई जाती है।

यह खबर आपके लिए कितनी महत्वपूर्ण थी?

रेटिंग देने के लिए किसी एक स्टार पर क्लिक करें!

इस खबर की औसत रेटिंग: 0 / 5. कुल वोट: 0

अभी तक कोई वोट नहीं! इस खबर को रेट करने वाले पहले व्यक्ति बनें।

चूंकि आपने इस खबर को उपयोगी पाया...

हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें!

Written by

गढ़वा

🔔

Notification Preferences

error: