गढ़वा सदर अस्पताल में लापरवाही का सितम: प्रसव पीड़ा में फिर से गर्भवती की मौत

गढ़वा सदर अस्पताल में लापरवाही का सितम: प्रसव पीड़ा में फिर से गर्भवती की मौत

author Sonu Kumar
11 Views
  • प्रसव पीड़ा के दौरान महिला की मौत, इलाज में लापरवाही का आरोप
  • रक्त की भारी कमी थी, लेकिन समय पर नहीं मिला उपचार
  • गायनी विभाग में डॉक्टर नहीं थे, अप्रशिक्षित नर्सों के भरोसे चला वार्ड
  • परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर उठाए सवाल, जांच की मांग

गढ़वा: गढ़वा सदर अस्पताल में इलाज में लापरवाही का एक और मामला सामने आया है, जहां प्रसव पीड़ा के दौरान एक गर्भवती महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान 27 वर्षीय सावित्री देवी के रूप में हुई है, जो धुरकी थाना क्षेत्र के करीवाडीह गांव की रहने वाली थी। परिजनों का आरोप है कि चिकित्सकों और अस्पताल प्रशासन की लापरवाही के कारण सावित्री की जान चली गई।

रक्त की कमी बनी जानलेवा, घंटों तक नहीं मिला इलाज

परिजनों के अनुसार, बुधवार रात प्रसव पीड़ा के कारण महिला को सदर अस्पताल लाया गया था। वहां मौजूद चिकित्सक ने रक्त की भारी कमी बताते हुए तत्काल रक्त चढ़ाने की सलाह दी। किसी तरह 100 एमएल रक्त की व्यवस्था हुई, लेकिन चिकित्सकों ने और रक्त चढ़ाने की जरूरत बताई। सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक रक्त चढ़ाया गया, लेकिन इस दौरान कोई डॉक्टर महिला का हालचाल लेने नहीं आया।

अस्पताल में डॉक्टरों की गैरमौजूदगी के कारण महिला की स्थिति बिगड़ती गई। नर्सिंग स्टाफ ने उपाधीक्षक डॉ. हरेन चंद्र महतो को सूचना दी, जिसके बाद मरीज को रेफर किया गया, लेकिन दुर्भाग्यवश, रास्ते में ही महिला की मौत हो गई।

गायनी विभाग में डॉक्टर नदारद, नर्सों के भरोसे चला वार्ड

जानकारी के अनुसार, गुरुवार को गायनी विभाग में डॉ. अमिता की ड्यूटी थी, लेकिन वह प्रशिक्षण के लिए गई थीं, जिससे पूरा दिन ओपीडी खाली रहा। प्रसव वार्ड में मौजूद महिलाओं को बिना विशेषज्ञ डॉक्टर के ही इलाज कराना पड़ा।

अप्रशिक्षित नर्सों के भरोसे प्रसव कक्ष!

परिजनों ने आरोप लगाया कि अप्रशिक्षित नर्सों द्वारा डिलीवरी करवाई जा रही है। गुरुवार को ड्यूटी पर मौजूद कई नर्सों के पास एएनएम या जीएनएम की कोई डिग्री नहीं थी। परिजनों ने बताया कि सरिता कुमारी नामक नर्स के पास कोई प्रमाणपत्र नहीं था, फिर भी उसे प्रसव कराने की जिम्मेदारी दी गई थी।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद तय होगी लापरवाही की सच्चाई

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उपाधीक्षक डॉ. हरेन चंद्र महतो ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि महिला की मौत अस्पताल की लापरवाही से हुई या किसी अन्य कारण से।

गढ़वा की हर खबर के लिए बने रहें ‘न्यूज़ देखो’ के साथ

गढ़वा और झारखंड की हर छोटी-बड़ी खबर सबसे पहले पढ़ें न्यूज़ देखो पर।

यह खबर आपके लिए कितनी महत्वपूर्ण थी?

रेटिंग देने के लिए किसी एक स्टार पर क्लिक करें!

इस खबर की औसत रेटिंग: 0 / 5. कुल वोट: 0

अभी तक कोई वोट नहीं! इस खबर को रेट करने वाले पहले व्यक्ति बनें।

चूंकि आपने इस खबर को उपयोगी पाया...

हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें!

Written by

गढ़वा

🔔

Notification Preferences

error: