News dekho specials
Gumla

गुमला वन विभाग की बड़ी कार्रवाई: अमलिया जंगल से अवैध साल की लकड़ी जप्त, ट्रैक्टर जब्त

  • वनरक्षी अकील अहमद के नेतृत्व में क्यूआरटी टीम ने की कार्रवाई।
  • अमलिया जंगल से अवैध रूप से ले जाई जा रही साल की लकड़ी पकड़ी गई।
  • वन विभाग ने ट्रैक्टर को जब्त कर सिसई नर्सरी कैंपस में सुरक्षित रखा।
  • ट्रैक्टर चालक फरार, अज्ञात मालिक के खिलाफ दर्ज होगी प्राथमिकी।

गुमला वन विभाग ने पकड़ी अवैध लकड़ी, ट्रैक्टर जब्त

गुमला वन विभाग की क्यूआरटी टीम ने बुधवार को दैनिक गश्ती के दौरान अमलिया जंगल से सटे अंबाटोली गांव के पास से एक ट्रैक्टर को अवैध साल की लकड़ी के साथ पकड़ा। वनरक्षी अकील अहमद के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई में ट्रैक्टर से साल के 10 बोटे जप्त किए गए।

अवैध लकड़ी तस्करी पर वन विभाग की सख्त नजर

वनपाल राकेश कुमार मिश्रा ने बताया कि जब्त की गई लकड़ी की अनुमानित कीमत 15 से 18 हजार रुपये है। ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया, जबकि वाहन को सिसई नर्सरी कैंपस में सुरक्षित रखा गया है।

अज्ञात ट्रैक्टर मालिक पर होगी कार्रवाई

वन विभाग ने गुरुवार को अज्ञात ट्रैक्टर मालिक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की बात कही है। साथ ही, वन विभाग अवैध लकड़ी कटाई रोकने के लिए अमलिया जंगल के आसपास अभियान तेज करेगा।

वनपाल मिश्रा ने कहा,

“अवैध लकड़ी कटाई और तस्करी पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। पकड़े जाने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई होगी।”

📢 ‘न्यूज़ देखो’ से जुड़े रहें और झारखंड के वन एवं पर्यावरण से जुड़ी हर अपडेट सबसे पहले पाएं।

यह खबर आपके लिए कितनी महत्वपूर्ण थी?

News dekho specials

रेटिंग देने के लिए किसी एक स्टार पर क्लिक करें!

इस खबर की औसत रेटिंग: 0 / 5. कुल वोट: 0

अभी तक कोई वोट नहीं! इस खबर को रेट करने वाले पहले व्यक्ति बनें।

चूंकि आपने इस खबर को उपयोगी पाया...

हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें!



IMG-20251223-WA0009
IMG-20250723-WA0070

नीचे दिए बटन पर क्लिक करके हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें


Related News

Back to top button
error: