गुमला: सिसई रोड पर अवैध गांजा बिक्री के मामले में तीन महिलाएं गिरफ्तार

गुमला: सिसई रोड पर अवैध गांजा बिक्री के मामले में तीन महिलाएं गिरफ्तार

author News देखो Team
41 Views

गुमला: पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली थी कि सिसई रोड स्थित गांधी नगर में महिलाओं द्वारा घर में अवैध रूप से गांजा बेचा जा रहा है। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सुरेश प्रसाद यादव के नेतृत्व में छापेमारी टीम गठित की गई।

छापेमारी के दौरान सुनीता देवी, बीणा देवी, और बिनिता देवी के घरों से कुल 1,290 ग्राम गांजा जैसा पदार्थ बरामद हुआ। साथ ही, 250 पाउच गांजा पैकिंग के लिए मिले। गिरफ्तार महिलाएं संतोषजनक जवाब नहीं दे सकीं।

छापेमारी टीम:

  1. श्री सुरेश प्रसाद यादव, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी
  2. पु.अ.नि. मुनेश तिवारी
  3. पु.अ.नि. अमर शुक्ला
  4. स.अ.नि. हेमा देवी
  5. आरक्षी जगसेनी देवी
  6. आरक्षी अविनाश कुमार पांडेय
  7. आरक्षी औरंगजेब खान

बरामदगी में बीना देवी के बेडरूम से 740 ग्राम गांजा और 250 पाउच, सुनीता देवी के घर से 120 ग्राम गांजा, और बिनिता देवी के घर से 430 ग्राम गांजा शामिल है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह खबर आपके लिए कितनी महत्वपूर्ण थी?

रेटिंग देने के लिए किसी एक स्टार पर क्लिक करें!

इस खबर की औसत रेटिंग: 0 / 5. कुल वोट: 0

अभी तक कोई वोट नहीं! इस खबर को रेट करने वाले पहले व्यक्ति बनें।

चूंकि आपने इस खबर को उपयोगी पाया...

हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें!

🔔

Notification Preferences

error: