News dekho specials
Jharkhand

जेपीएससी को मिला नया अध्यक्ष, एल. खियांग्ते की नियुक्ति

हाइलाइट्स :

  • राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने जेपीएससी के अध्यक्ष पद पर एल. खियांग्ते की नियुक्ति की
  • 6 महीने से खाली पड़ा था जेपीएससी अध्यक्ष पद
  • राज्यपाल ने तेज नियुक्ति प्रक्रिया और पारदर्शिता की जताई उम्मीद
  • जेपीएससी अध्यक्ष का रिक्त पद हाईकोर्ट तक पहुंचा था
  • एल. खियांग्ते 1988 बैच के IAS अधिकारी हैं

जेपीएससी को मिला नया अध्यक्ष

राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने गुरुवार को राज्य सरकार के प्रस्ताव पर तत्काल निर्णय लेते हुए एल. खियांग्ते को झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) का अध्यक्ष नियुक्त किया है। पूर्व मुख्य सचिव एल. खियांग्ते अब जेपीएससी के नए अध्यक्ष होंगे।

तेज होगी नियुक्ति प्रक्रिया

राज्यपाल ने उम्मीद जताई कि उनकी नियुक्ति से राज्य में भर्ती प्रक्रिया तेज होगी और आयोग की परीक्षाएं निर्धारित कैलेंडर के अनुसार सुचारु रूप से संचालित हो सकेंगी। साथ ही, आयोग की कार्यप्रणाली में गति और पारदर्शिता बढ़ेगी।

हाईकोर्ट तक पहुंचा था रिक्त पद का मामला

जेपीएससी अध्यक्ष का पद पिछले 6 महीनों से खाली था, जिससे आयोग का कार्य ठप्प पड़ा हुआ था। यह मामला झारखंड हाईकोर्ट तक पहुंच गया था।

हाईकोर्ट के जस्टिस डॉ. एस.एन. पाठक की पीठ में सिविल सेवा परीक्षा परिणाम जारी करने को लेकर याचिका दायर की गई थी। अदालत ने सरकार को शीघ्र नियुक्ति करने का निर्देश दिया था, जिसके बाद यह निर्णय लिया गया।

एल. खियांग्ते का प्रशासनिक सफर

एल. खियांग्ते मिजोरम के मूल निवासी हैं और 1988 बैच के IAS अधिकारी हैं। वे बिहार के बक्सर जिले में DM रह चुके हैं और झारखंड बनने के बाद उन्हें झारखंड कैडर मिला।

उन्होंने आदिवासी कल्याण आयुक्त, आदिवासी कल्याण सचिव, और भवन निर्माण विभाग के सचिव जैसे अहम पदों पर कार्य किया है।

2023 में बने थे मुख्य सचिव

एल. खियांग्ते को दिसंबर 2023 में झारखंड का मुख्य सचिव नियुक्त किया गया था। कार्मिक प्रशासनिक विभाग ने उन्हें श्री कृष्ण लोक प्रशासन संस्थान के महानिदेशक से मुख्य सचिव के पद पर पदस्थापित किया था।

News dekho specials

‘न्यूज़ देखो’ से जुड़े रहें

जेपीएससी से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर के लिए ‘न्यूज़ देखो’ के साथ बने रहें। हम आपको देंगे हर बड़ी खबर की सटीक और विश्वसनीय जानकारी!
हर खबर पर रहेगी हमारी नजर!

यह खबर आपके लिए कितनी महत्वपूर्ण थी?

रेटिंग देने के लिए किसी एक स्टार पर क्लिक करें!

इस खबर की औसत रेटिंग: 0 / 5. कुल वोट: 0

अभी तक कोई वोट नहीं! इस खबर को रेट करने वाले पहले व्यक्ति बनें।

चूंकि आपने इस खबर को उपयोगी पाया...

हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें!



IMG-20250723-WA0070
IMG-20251223-WA0009

नीचे दिए बटन पर क्लिक करके हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें


Related News

Back to top button
error: