News dekho specials
GumlaHealth

विश्व रक्तदाता दिवस पर गुमला उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित ने किया रक्तदान, दिया जनजागरूकता का संदेश

#गुमला #रक्तदान_शिविर — दुर्लभ रक्त समूह वालों से की विशेष अपील, “मिथक तोड़ें, जीवन बचाएं”
  • उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित ने स्वयं रक्तदान कर दिया सकारात्मक संदेश
  • गंभीर रोगों से जूझ रहे मरीजों के लिए रक्तदान को बताया जीवनदायिनी पहल
  • थैलेसीमिया और सिकल सेल पीड़ितों की मदद को बताया नैतिक जिम्मेदारी
  • O-, A-, B- जैसे दुर्लभ रक्त समूह वालों से विशेष आग्रह
  • अधिकारियों-कर्मचारियों और आमजन से नियमित रक्तदान की अपील

गुमला सदर अस्पताल परिसर में आयोजित रक्तदान शिविर

गुमला में विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर शनिवार को सदर अस्पताल परिसर में एक दिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ।
इस शिविर में गुमला की उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित स्वयं उपस्थित होकर रक्तदान किया और लोगों को इस पुण्य कार्य में भागीदारी के लिए प्रेरित किया।

उपायुक्त ने कहा – “रक्तदान से नहीं होती कमजोरी, बल्कि बढ़ता है स्वास्थ्य”

अपने संबोधन में उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित ने कहा:

“रक्तदान, महादान है। इससे हम थैलेसीमिया, सिकल सेल एनीमिया जैसे गंभीर रोगों से पीड़ित मरीजों का जीवन बचा सकते हैं।”

उन्होंने बताया कि गुमला जिले में सिकल सेल और थैलेसीमिया के मरीजों की संख्या अधिक है, इसलिए ब्लड बैंक में रक्त की नियमित उपलब्धता अत्यंत आवश्यक है।
उन्होंने बताया कि प्रेग्नेंट महिलाओं को भी आपात स्थिति में रक्त की आवश्यकता पड़ती है, इसीलिए समाज के प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है कि रक्तदान शिविरों में भाग लें।

O-, A-, B- रक्त समूह वालों से की विशेष अपील

उपायुक्त ने विशेष रूप से दुर्लभ रक्त समूह O-, A-, B- वाले लोगों से आग्रह किया कि वे आगे आएं और इस महत्वपूर्ण कार्य में भाग लें।
उन्होंने यह भी कहा कि रक्तदान से कमजोरी या चक्कर आने जैसी बातें केवल मिथक हैं, और इस सोच को तोड़ने के लिए मैं स्वयं आज रक्तदान कर रही हूं।

नागरिकों से की भागीदारी की अपील

उन्होंने जिले के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों से भी अपील की कि वे आगे आकर इस सामाजिक कार्य में स्वेच्छा से हिस्सा लें
इस अवसर पर सिविल सर्जन गुमला, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, कर्मी और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित थे।

न्यूज़ देखो: समाज सेवा में प्रशासन का नया आयाम

उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित द्वारा किया गया यह रक्तदान न केवल एक संवेदनशील प्रशासनिक कदम है, बल्कि समाज को जागरूक करने की दिशा में भी प्रेरणास्रोत है। न्यूज़ देखो इसी तरह की सकारात्मक पहलों को सामने लाता रहेगा।
हर खबर पर रहेगी हमारी नजर।

News dekho specials

यह खबर आपके लिए कितनी महत्वपूर्ण थी?

रेटिंग देने के लिए किसी एक स्टार पर क्लिक करें!

इस खबर की औसत रेटिंग: 0 / 5. कुल वोट: 0

अभी तक कोई वोट नहीं! इस खबर को रेट करने वाले पहले व्यक्ति बनें।

चूंकि आपने इस खबर को उपयोगी पाया...

हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें!



IMG-20251223-WA0009
IMG-20250723-WA0070

नीचे दिए बटन पर क्लिक करके हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें


Related News

Back to top button
error: