राँची: नामकुम में सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत

राँची: नामकुम में सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत

author News देखो Team
46 Views
  • नामकुम थाना क्षेत्र के सिदरौल में सड़क दुर्घटना।
  • बाइक सवार कन्हैया सिंह (25) की मौके पर मौत।
  • धनबाद निवासी कन्हैया सिदरौल प्रेस कॉलोनी में किराए पर रहता था।
  • अज्ञात वाहन की टक्कर से हुआ हादसा, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

सड़क दुर्घटना में युवक की दर्दनाक मौत

राँची के नामकुम थाना क्षेत्र अंतर्गत सिदरौल में कोलकाता भोजनालय के समीप एक सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान कन्हैया सिंह (25) के रूप में हुई है। कन्हैया धनबाद का रहने वाला था और नामकुम के सिदरौल प्रेस कॉलोनी में किराए पर रहकर निजी कंपनी में कार्यरत था।

रात में घर लौटते समय हुआ हादसा

मिली जानकारी के अनुसार, कन्हैया सिंह रात में अपने घर की ओर जा रहा था, तभी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

अस्पताल में तोड़ा दम

घटना के तुरंत बाद पुलिस की मदद से कन्हैया को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

परिजनों में शोक, पुलिस कर रही जांच

घटना की सूचना मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। कालोनी में भी शोक की लहर दौड़ गई है।

शव को भेजा गया पोस्टमार्टम के लिए

नामकुम थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

न्यूज़ देखो से जुड़े रहें

ऐसी ही ताजा खबरों के लिए न्यूज़ देखो के साथ बने रहें।

यह खबर आपके लिए कितनी महत्वपूर्ण थी?

रेटिंग देने के लिए किसी एक स्टार पर क्लिक करें!

इस खबर की औसत रेटिंग: 3 / 5. कुल वोट: 2

अभी तक कोई वोट नहीं! इस खबर को रेट करने वाले पहले व्यक्ति बनें।

चूंकि आपने इस खबर को उपयोगी पाया...

हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें!

🔔

Notification Preferences

error: