News dekho specials
Ranchi

रांची में बर्ड फ्लू की पुष्टि, एक किमी के दायरे में पोल्ट्री फार्म किए जाएंगे सील

  • रांची के बिरसा वेटरनरी कॉलेज के पोल्ट्री फार्म में बर्ड फ्लू की पुष्टि।
  • एच5एन1 एवियन इन्फ्लूएंजा वायरस के नमूनों की जांच भोपाल लैब में हुई।
  • एक किलोमीटर के दायरे में सभी पोल्ट्री फार्म के पक्षियों का निस्तारण होगा।
  • प्रशासन ने 10 किमी के क्षेत्र को सर्विलांस जोन घोषित किया।

कैसे फैला संक्रमण?

रांची में बर्ड फ्लू (Bird Flu) का खतरा बढ़ गया हैछह फरवरी को आईसीएआर-एनआएसएडीइएच भोपाल में भेजे गए बिरसा वेटरनरी कॉलेज पोल्ट्री फार्म के मुर्गों के सैंपल में एच5एन1 एवियन इन्फ्लूएंजा वायरस की पुष्टि हुई। इसके बाद केंद्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय ने झारखंड सरकार को सख्त एहतियाती कदम उठाने के निर्देश दिए

क्या होंगे प्रशासनिक कदम?

संक्रमण की पुष्टि के बाद एक्शन प्लान तैयार किया गया है, जिसमें निम्नलिखित कदम शामिल हैं:

  • संक्रमण स्थल से एक किमी के दायरे में सभी पोल्ट्री फार्म के पक्षियों का वैज्ञानिक विधि से निस्तारण किया जाएगा।
  • पूरे क्षेत्र को पूरी तरह से सैनिटाइज किया जाएगा।
  • एक से 10 किलोमीटर तक का क्षेत्र ‘सर्विलांस जोन’ घोषित कर दिया गया है, जहां संक्रमण की सघन निगरानी होगी।
  • प्रशासन वन क्षेत्र में पक्षियों की निगरानी, वीट कलेक्शन और नमूना जांच करेगा।

शनिवार को सभी संक्रमित पोल्ट्री नष्ट किए जाएंगे

रांची जिला प्रशासन और पशुपालन विभाग की टीम ने सैनिटाइजेशन की प्रक्रिया शुरू कर दी हैशनिवार को एक किलोमीटर के दायरे में आने वाले सभी पोल्ट्री फार्म के पक्षियों को मारने की कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद पूरे इलाके को संक्रमणमुक्त किया जाएगा

‘न्यूज़ देखो’ अपडेट

रांची और झारखंड की हर बड़ी खबर सबसे पहले पढ़ने के लिए ‘न्यूज़ देखो’ से जुड़े रहें।

यह खबर आपके लिए कितनी महत्वपूर्ण थी?

रेटिंग देने के लिए किसी एक स्टार पर क्लिक करें!

News dekho specials

इस खबर की औसत रेटिंग: 0 / 5. कुल वोट: 0

अभी तक कोई वोट नहीं! इस खबर को रेट करने वाले पहले व्यक्ति बनें।

चूंकि आपने इस खबर को उपयोगी पाया...

हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें!



IMG-20250723-WA0070
IMG-20251223-WA0009

नीचे दिए बटन पर क्लिक करके हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें


Related News

Back to top button
error: