News dekho specials
Ranchi

रंग रंगीलो फागुन महोत्सव: हरमू रोड श्री श्याम मंदिर में भक्तिभाव का उल्लास

  • निशान शोभायात्रा के साथ श्री श्याम मंदिर में फागुन महोत्सव का शुभारंभ।
  • बाबा की बड़ी एकादशी पर अखंड ज्योति प्रज्वलित करेंगे भक्त।
  • इंपोर्टेड फूलों और मेवा से होगा बाबा श्याम का विशेष श्रृंगार।
  • कोलकाता और धनबाद के कलाकार भजनों की गंगा में भक्तों को सराबोर करेंगे।

हरमू रोड श्री श्याम मंदिर में भव्य सजावट

रांची के हरमू रोड स्थित श्री श्याम मंदिर में सोमवार से “रंग रंगीलो फागुन महोत्सव” का शुभारंभ हुआ। निशान शोभायात्रा के साथ प्रारंभ हुए इस महोत्सव में बाबा की बड़ी एकादशी पर विशेष आयोजन होंगे। मंदिर को बेहद भव्य और आकर्षक विद्युत सजावट से सजाया जा रहा है, जो भक्तों के मन को मोह रहा है।

अखंड ज्योति और विशेष श्रृंगार

बाबा की अखंड ज्योति सोमवार सुबह 10 बजे प्रज्जवलित की जाएगी, जिसे मंदिर मंडल के उपमंत्री आदित्य लोहिया, स्वीटी लोहिया, कोषाध्यक्ष पंकज गाड़ोदिया अपने परिवार के साथ प्रज्वलित करेंगे।

“अखंड ज्योति 11 मार्च की देर रात तक प्रज्वलित रहेगी, और भक्तजन इस दौरान अपनी हाजिरी लगाएंगे।”

बाबा श्याम का प्रातः एवं संध्या में भव्य श्रृंगार किया जाएगा, जिसमें –

  • प्रातःकालीन श्रृंगार: इंपोर्टेड फूलों से
  • रात्रिकालीन श्रृंगार: मेवा श्रृंगार

भजन संध्या और भक्तिमय आयोजन

बड़ी एकादशी के अवसर पर प्रमुख भजन संध्या कार्यक्रम रात 9:30 बजे से प्रारंभ होगा। इसमें –

  • कोलकाता के भजन गायक कृष्ण कुमार भक्तों को भक्ति रस में सराबोर करेंगे।
  • धनबाद के गायक सागर और उनकी टीम अपने भजनों से भक्तों को मंत्रमुग्ध करेंगे।

रात्रिकालीन ज्योत अलोक अग्रवाल एवं उनके परिवार द्वारा ली जाएगी।

महोत्सव को भव्य बनाने में जुटे सैकड़ों कार्यकर्ता

महोत्सव को सफल बनाने के लिए मंडल अध्यक्ष सुरेश सरावगी के नेतृत्व में विभिन्न टीमें कार्यरत हैं। मंदिर की सजावट में कोलकाता और बंगाल के कारीगरों की विशेष भूमिका है, जो रात-दिन मेहनत कर रहे हैं।

News dekho specials

इस आयोजन में मुख्य रूप से विश्वनाथ नारसरिया, श्रवण ढानढनिया, श्याम सुंदर शर्मा, गौरव अग्रवाल, मोनू पंकज गाड़ोदिया, आदित्य लोहिया, स्नेह पोद्दार, राजीव मित्तल, अनिल नारनौली, रतन शर्मा, राजेश कटारुका, रोशन खेमका, दिनेश अग्रवाल, लोकेश जालान, आशुतोष खेतान, सर्वेश अग्रवाल, प्रकाश सरावगी, किशन शर्मा, विशाल पोद्दार, अंकित सिंह सहित सैकड़ों कार्यकर्ता आयोजन को सफल बनाने में लगे हुए हैं।

‘न्यूज़ देखो’ की नज़र

श्री श्याम मंदिर का फागुन महोत्सव हर साल भक्ति और उल्लास का संगम बनता है। इस बार भी भक्तों में गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है। ‘न्यूज़ देखो’ की टीम इस भव्य आयोजन की हर जानकारी आप तक पहुंचाएगी, क्योंकि “हर खबर पर रहेगी हमारी नज़र”।

यह खबर आपके लिए कितनी महत्वपूर्ण थी?

रेटिंग देने के लिए किसी एक स्टार पर क्लिक करें!

इस खबर की औसत रेटिंग: 0 / 5. कुल वोट: 0

अभी तक कोई वोट नहीं! इस खबर को रेट करने वाले पहले व्यक्ति बनें।

चूंकि आपने इस खबर को उपयोगी पाया...

हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें!



IMG-20251223-WA0009
IMG-20250723-WA0070

नीचे दिए बटन पर क्लिक करके हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें


Related News

Back to top button
error: