News dekho specials
Ranchi

रिटायर्ड आईजी के घर दिनदहाड़े चोरी, राँची में बढ़ती वारदातों से दहशत

हाइलाइट्स :

  • राजधानी राँची में चोरी की घटनाओं में लगातार इजाफा।
  • अरगोड़ा थाना क्षेत्र के एजी कॉलोनी कडरू में रिटायर्ड आईजी बीके शर्मा के घर चोरी।
  • चोरों ने दरवाजा तोड़कर दिनदहाड़े कैश और टीवी उड़ा लिए।
  • घटना के वक्त रिटायर्ड आईजी इलाज के लिए डॉक्टर के पास गए थे।
  • पुलिस जांच में जुटी, लेकिन अब तक कोई सुराग नहीं।

दिनदहाड़े रिटायर्ड आईजी के घर चोरी

राजधानी राँची में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं, जिससे लोग दहशत में हैं। अब अपराधियों ने रिटायर्ड आईजी बीके शर्मा के घर को ही निशाना बना लिया। यह मामला अरगोड़ा थाना क्षेत्र के एजी कॉलोनी कडरू का है, जहां दिनदहाड़े चोरों ने उनके घर में घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया।

इलाज के लिए गए थे रिटायर्ड आईजी, चोरों ने घर कर दिया साफ

मिली जानकारी के अनुसार, रिटायर्ड आईजी बीके शर्मा घर में अकेले रहते थे। वारदात के वक्त वह डॉक्टर के पास इलाज कराने गए थे। इसी दौरान चोरों ने घर में घुसकर कैश और टीवी चोरी कर लिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई।

पुलिस के लिए चुनौती बने शातिर चोर

राँची में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। चोर बेखौफ होकर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं, लेकिन पुलिस को कोई सुराग नहीं मिल रहा। एक रिटायर्ड आईजी के घर हुई चोरी से लोग हैरान हैं कि जब पूर्व पुलिस अफसर ही सुरक्षित नहीं हैं, तो आम जनता की सुरक्षा कैसे होगी?

‘न्यूज़ देखो’ की नज़र हर खबर पर

राँची में बढ़ती चोरी की घटनाएं प्रशासन के लिए एक गंभीर चुनौती बन गई हैं। आम लोग अपनी सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। क्या पुलिस जल्द इन मामलों का खुलासा कर पाएगी? ‘न्यूज़ देखो’ की टीम इस मामले पर नजर बनाए रखेगी और आपको हर अपडेट पहुंचाएगी।

यह खबर आपके लिए कितनी महत्वपूर्ण थी?

रेटिंग देने के लिए किसी एक स्टार पर क्लिक करें!

News dekho specials

इस खबर की औसत रेटिंग: 0 / 5. कुल वोट: 0

अभी तक कोई वोट नहीं! इस खबर को रेट करने वाले पहले व्यक्ति बनें।

चूंकि आपने इस खबर को उपयोगी पाया...

हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें!



IMG-20250723-WA0070
IMG-20251223-WA0009

नीचे दिए बटन पर क्लिक करके हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें


Related News

Back to top button
error: