लातेहार: दुधिमाटी जंगल में पेड़ से लटका मिला युवक का शव, पुलिस जांच में जुटी

हाइलाइट्स: पेड़ से लटका मिला शव लातेहार जिले के बरवाडीह के छिपादोहर थाना क्षेत्र अंतर्गत चुंगरु पंचायत के दुधिमाटी जंगल में सोमवार को एक युवक का शव पेड़ से लटका मिला। पुलिस ने शव को लिया कब्जे में घटना की सूचना मिलते ही छिपादोहर थाना प्रभारी धीरज कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर […]

मनिका विधायक रामचंद्र सिंह से घंटी आधारित शिक्षकों ने की मुलाकात, सौंपा मांग पत्र

हाइलाइट्स : विधायक आवास पर शिक्षकों की बैठक बरवाडीह (लातेहार) – मनिका विधानसभा क्षेत्र के विधायक रामचंद्र सिंह से रविवार को कल्याण विभाग के घंटी आधारित शिक्षकों ने उनके मंगरा स्थित आवास पर मुलाकात की। इस दौरान शिक्षकों ने विधायक को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया और अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर एक मांग पत्र सौंपा। […]

बरवाडीह बाजार में अतिक्रमण हटाने का अल्टीमेटम, दो दिन में नहीं हटाया तो होगी कार्रवाई

हाइलाइट्स : प्रशासन ने दिया दो दिन का अल्टीमेटम बरवाडीह बाजार क्षेत्र में सड़क किनारे सब्जी, दुकान का सामान और अन्य अवैध अतिक्रमण के कारण हो रही परेशानी को देखते हुए प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। अंचलाधिकारी मनोज कुमार ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि दो दिनों के भीतर सभी दुकानदार और अतिक्रमण करने […]

लातेहार: बरवाडीह मनरेगा में प्रशासनिक फेरबदल, कई अधिकारियों का तबादला

प्रशासनिक फेरबदल से विकास कार्यों में आएगी तेजी लातेहार जिले के बरवाडीह प्रखंड में मनरेगा योजना के तहत प्रशासनिक स्तर पर बड़े बदलाव किए गए हैं। सहायक अभियंता सुधीर कुमार रवि का महुआडाड़ स्थानांतरण कर दिया गया है, जबकि उनकी जगह प्रभाकर मनी को बरवाडीह का नया सहायक अभियंता नियुक्त किया गया है। इसके अलावा […]

लातेहार: छिपादोहर में एंबुलेंस सेवा की लापरवाही उजागर, समय पर नहीं पहुंची चिकित्सा सहायता

छिपादोहर में एंबुलेंस सेवा की लापरवाही लातेहार जिले के छिपादोहर में एंबुलेंस सेवा की घोर लापरवाही एक बार फिर सामने आई है। आग लगने की सूचना के बावजूद एंबुलेंस समय पर नहीं पहुंची, जिससे स्थानीय लोगों में रोष है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, छिपादोहर में एंबुलेंस तो मौजूद रहती है, लेकिन चालक अक्सर ड्यूटी से अनुपस्थित […]

बरवाडीह: भव्यता से मनाई गई माता सबरी जयंती, भंडारा और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

पूजा-अर्चना और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन लातेहार जिले के बरवाडीह प्रखंड के छेचा, चपरी, अमाही, बेहराटाड़ समेत विभिन्न गांवों में माता सबरी की जयंती श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाई गई।अखिल भारतीय भुईयां समाज की ओर से चपरी में विशेष पूजा का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में भक्तों ने भाग लिया। इस अवसर […]

बरवाडीह में कड़ी सुरक्षा के बीच शांतिपूर्ण माहौल में मैट्रिक परीक्षा संपन्न

मैट्रिक परीक्षा का सफल आयोजन लातेहार जिले के बरवाडीह प्रखंड में सोमवार को राजकीय प्लस टू हाई स्कूल में मैट्रिक की उर्दू विषय की परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। कुल 170 परीक्षार्थियों में से 168 ने परीक्षा दी, जिससे परीक्षा का माहौल अनुशासित और व्यवस्थित बना रहा। इंटरमीडिएट परीक्षा का हाल वहीं, इंटरमीडिएट की […]

बरवाडीह में 19वें मनरेगा दिवस का आयोजन, ग्रामीणों को दी गई जागरूकता

ग्राम स्वशासन अभियान के तहत 19वां मनरेगा दिवस आयोजित बरवाडीह: प्रखंड मुख्यालय के पुराने ब्लॉक परिसर स्थित मनरेगा सहायता केंद्र में ग्राम स्वशासन अभियान के तहत 19वें मनरेगा दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पूर्वी जीप सदस्य कन्हाई सिंह, विभिन्न गाँवों के ग्राम प्रधान और बड़ी संख्या में मनरेगा मजदूर एवं ग्रामीण शामिल हुए। […]

बरवाडीह: RCM सेमिनार में स्वास्थ्य, स्वावलंबन और महिला सशक्तिकरण पर जोर

सेमिनार का आयोजन:सोमवार को बरवाडीह प्रखंड मुख्यालय के आदर्श नगर स्थित उत्तम मैरेज हॉल में राइट कंसेप्ट मार्केटिंग (आरसीएम) द्वारा सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि जिंद, हरियाणा से आए स्टार एमराल्ड शिव कुमार शर्मा ने शिरकत की। शिव कुमार शर्मा ने आरसीएम के तीन मुख्य उद्देश्यों पर प्रकाश डाला: आरसीएम […]

बरवाडीह में मनरेगा जेई का फेसबुक हैक, फर्जी अकाउंट बनाकर धोखाधड़ी

घटना के मुख्य बिंदु: फर्जी अकाउंट से पैसे की मांग बरवाडीह प्रखंड में कार्यरत मनरेगा जूनियर इंजीनियर (जेई) शिव मोहन उरांव के नाम से एक फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाकर लोगों को ठगने की कोशिश की जा रही है। इस घटना से परेशान होकर शिव मोहन उरांव ने सभी से सतर्क रहने और इस प्रकार की […]

बरवाडीह में जरूरतमंदों को कंबल वितरण, ठंड में मिली राहत

ठंड के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए बरवाडीह प्रखंड में जरूरतमंदों की सहायता के लिए एक सराहनीय पहल की गई। बरवाडीह प्रखंड विकास पदाधिकारी रेशमा रेखा मिंज के निर्देश पर पंचायत की मुखिया कालो देवी ने पंचायत सचिवालय परिसर में 150 वृद्ध, असहाय, मजदूर और दिव्यांग महिलाओं और पुरुषों को कंबल वितरित किया। मुखिया कालो […]

स्वर्णकार संघ की मांग पर एसपी का आश्वासन, बरवाडीह में होगी सुरक्षा कड़ी

प्रमुख स्थानों पर लगाए जाएंगे सीसीटीवी कैमरा: कुमार गौरव (एसपी) चोरी की घटनाओं पर आक्रोश लातेहार जिले के बरवाडीह प्रखंड मुख्यालय में एक माह पूर्व हुई ज्वेलरी प्रतिष्ठानों की चोरी की घटना अब तक अनसुलझी है। इस घटना को लेकर स्थानीय व्यवसायियों और आम लोगों में आक्रोश है। साथ ही पुलिस की कार्यशैली पर भी […]

बरवाडीह: चमरडीहा में लाखों की चोरी, इलाके में सनसनी

बरवाडीह थाना क्षेत्र: 17 सी अंडरपास के पास चमरडीहा में भगवान प्रसाद के घर अज्ञात चोरों ने लाखों की चोरी कर घटना को अंजाम दिया। इस वारदात से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। घटना का विवरण पुलिस की कार्रवाई भगवान प्रसाद ने घटना की जानकारी बरवाडीह थाना को दी। थाना प्रभारी राधे श्याम […]

बरवाडीह: ठेकेदार द्वारा अवैध डीप बोरिंग के खिलाफ ग्रामीणों का विरोध

ग्रामीणों का विरोध प्रदर्शन बरवाडीह प्रखंड मुख्यालय के मुख्य बाजार के पास रेल क्षेत्र में ठेकेदार द्वारा बुधवार की अर्धरात्रि को अवैध डीप बोरिंग का काम किया गया। गुरुवार सुबह सैकड़ों ग्रामीण बाजार समिति के अध्यक्ष दीपक राज, हम पार्टी युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष अतुल सिंह, और मुखिया कालो देवी के नेतृत्व में विरोध […]

बरवाडीह-छिपाडोहर मुख्य सड़क निर्माण कार्य कई महीनों से बंद, ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन

बरवाडीह-छिपाडोहर मुख्य सड़क का निर्माण कार्य पिछले कई महीनों से बंद है, जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क की स्थिति को लेकर ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया और दो घंटे तक सड़क जाम कर दिया। अंततः सीओ के आश्वासन के बाद जाम हटाया गया और वाहनों का परिचालन शुरू […]

चेरो मिलन सह सम्मान समारोह की तैयारी अंतिम चरण में, कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण

बरवाडीह (लातेहार): बरवाडीह प्रखंड के मंगरा पंचायत अंतर्गत अमडिहा बजार टांड़ के खेल मैदान में आयोजित होने वाले एक दिवसीय चेरो मिलन सह सम्मान समारोह की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए गुरुवार को चेरो महासंघ के प्रखंड अध्यक्ष हुलास कुमार सिंह के नेतृत्व में कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया […]

🔔

Notification Preferences

error: