गोदरमाना: पटाखों की दुकान में भीषण आग, दुकानदार समेत 5 की मौत

हाइलाइट्स : हादसे की भयावह तस्वीर गढ़वा जिले के रंका थाना क्षेत्र के गोदरमाना गाँव में रविवार को दर्दनाक हादसा हो गया। होली के मद्देनजर लगी पटाखों की दुकान में अचानक भीषण आग लग गई, जिससे दुकानदार समेत पाँच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। आग इतनी भीषण थी कि कुछ ही मिनटों में पूरी […]

गढ़वा: मैट्रिक परीक्षा देने जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, दो गंभीर रूप से घायल

तेज रफ्तार बनी मौत का कारण गढ़वा जिले के कांडी-मझिआंव मार्ग पर महुली गांव के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। इस दुर्घटना में मोटरसाइकिल सवार तीन छात्रों में से एक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। मृत छात्र की पहचान सेतो गांव निवासी खादिम अंसारी के पुत्र […]

लातेहार: पिटाई से बचने के लिए भाग रहा युवक गहरी खाई में गिरा, मौत

हाइलाइट्स: कैसे हुआ हादसा? लातेहार जिले के छिपादोहर थाना क्षेत्र के सैलरियाटांड़ निवासी अरविंद सिंह की शनिवार रात खाई में गिरने से मौत हो गई। परिजनों के अनुसार, अरविंद अपने भाई राहुल सिंह के साथ मोटरसाइकिल से गांव लौट रहा था। रास्ते में कोने गांव के पास उनकी बाइक से एक लड़की को धक्का लग […]

पचम्बा-जमुआ मार्ग पर परसाटांड़ मोड़ के पास मिली लाश, इलाके में फैली सनसनी

पचम्बा-जमुआ मुख्य मार्ग के परसाटांड़ मोड़ के पास रविवार सुबह लगभग 7 बजे एक व्यक्ति की लाश मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान परसाटांड़ निवासी जानकी महली के रूप में हुई, जो शनिवार को पचम्बा की एक माइका फैक्ट्री में काम करने निकले थे। देर रात तक घर न लौटने […]

रांची के तिरू फॉल में बड़ा हादसा: नहाने के दौरान तीन छात्रों की डूबकर मौत

घटना का विवरण रांची जिले के बुढ़मू थाना क्षेत्र स्थित तिरू फॉल में शुक्रवार को बड़ा हादसा हुआ, जब नहाने के दौरान तीन छात्रों की डूबकर मौत हो गई। बुढ़मू थाना प्रभारी रितेश कुमार ने बताया कि तीनों युवक पिकनिक मनाने फॉल आए थे। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय गोताखोरों ने कड़ी मशक्कत कर शवों […]

गढ़वा: गड्ढे में गिरने से महिला की मौत, परिजनों ने बताई दर्दनाक घटना

गढ़वा जिले के रंका थाना क्षेत्र के बिश्रामपुर बारवहा टोला में गड्ढे में गिरने से एक महिला की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। मृतक की पहचान 50 वर्षीय मुनिया देवी, पत्नी सूर्यदेव कोरवा, के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। घटना […]

रांची: रातू रोड पर चलती स्कूटी में लगी आग, सड़क पर मची अफरातफरी

रांची: राजधानी रांची के रातू रोड स्थित गौशाला कटिंग के पास सोमवार को अचानक एक चलती हुई स्कूटी में आग लगने से सड़क पर अफरातफरी मच गई। घटना के दौरान गाड़ी चला रही लड़की ने सतर्कता दिखाते हुए स्कूटी को सड़क किनारे खड़ा किया, लेकिन देखते ही देखते स्कूटी आग की लपटों में घिर गई। […]

पलामू में कोयला लोड मालगाड़ी में लगी आग, स्टेशन मास्टर की सूझबूझ से हादसा टला

घटना का विवरण पलामू जिले में बुधवार सुबह मोहम्मदगंज रेलवे स्टेशन पर कोयला लोड मालगाड़ी के एक डिब्बे में आग लग गई। ऑन-ड्यूटी स्टेशन मास्टर अमरीश भारतीय ने तत्काल इसकी सूचना मालगाड़ी चालक को दी, जिसके बाद ट्रेन को तुरंत रोक दिया गया। आग बुझाने के लिए स्टेशन मास्टर समेत अन्य रेलकर्मी मौके पर पहुंचे […]

धान कूटने वाली मशीन से दर्दनाक हादसा: महिला गंभीर रूप से घायल, रिम्स रेफर

लातेहार: जिले के बालूमाथ थाना क्षेत्र के टोटीहसला गांव में एक दर्दनाक हादसा हुआ। धान कूटने वाली मशीन की चपेट में आकर मानती देवी (50 वर्ष), पत्नी गोवर्धन साव, गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना के बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी स्थिति गंभीर देखते हुए रिम्स […]

एमएमसीएच में नवजातों की जान बचाने वाले स्वास्थ्यकर्मियों का सम्मान: समझदारी से टला बड़ा हादसा

मेदिनीनगर: पलामू प्रमंडलीय हॉस्पिटल मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल (एमएमसीएच) के एसएनसीयू वार्ड में शॉर्ट सर्किट से लगी आग के दौरान नवजातों की जान बचाने वाले स्वास्थ्यकर्मियों को शनिवार को सम्मानित किया गया। जिला स्वास्थ्य समिति के तत्वावधान में आयोजित सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि सिविल सर्जन डॉ. अनिल कुमार ने इन स्वास्थ्यकर्मियों की तत्परता और […]

लोहरदगा में बॉक्साइट ढुलाई के दौरान बड़ा हादसा, एक दर्जन ट्रॉलियां गिरीं, बाल-बाल बचे लोग

लोहरदगा। रविवार सुबह लोहरदगा के शहरी क्षेत्र में बॉक्साइट ढुलाई के दौरान बड़ा हादसा हुआ। हिंडाल्को कंपनी द्वारा बगडू से लोहरदगा तक बॉक्साइट ढुलाई के लिए इस्तेमाल किए जा रहे रोपवे की करीब एक दर्जन ट्रॉलियां टूटकर नीचे गिर गईं। गनीमत रही कि हादसे के समय ट्रॉलियां गिरने वाली जगह पर कोई व्यक्ति मौजूद नहीं […]

हादसा: डुमरी में आग से मां-बेटे की दर्दनाक मौत: खलिहान में लगी आग ने ली दो जिंदगियां

गिरिडीह, डुमरी: डुमरी प्रखंड के छछन्दो पंचायत स्थित जोभी गाँव में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां खलिहान में आग लगने से मां और बेटे की दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों की पहचान नुनीया देवी (40 वर्ष) और उनके बेटे बाबूचंद मुर्मू (12 वर्ष) के रूप में हुई है। घटना का विवरण […]

हादसा टला: मेदिनी राय मेडिकल कॉलेज में आग: दो GNM ने 8 नवजातों की जान बचाई

पलामू: पलामू के मेदिनी राय मेडिकल कॉलेज में शुक्रवार और शनिवार की दरम्यानी रात लगभग 1:30 बजे एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। SNCU वार्ड में हाई फ्लो मशीन में शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लग गई। हादसे के समय वहां ड्यूटी पर मौजूद GNM ममता त्रिशूल और दयानी ओरिया ने अद्भुत साहस दिखाते […]

कांडी में डेढ़ दर्जन किसानों का पुआल जलकर हुआ राख, मवेशियों के लिए चारा का संकट

कांडी थाना क्षेत्र के गोसांग गांव के पखनाहा टोला में एक भीषण घटना घटी, जिसमें 18 किसानों का लगभग 155 कट्ठा पुआल जलकर राख हो गया। यह घटना गुरुवार दोपहर करीब 2:00 बजे हुई। आग के कारण का अभी तक पता नहीं चल सका है, लेकिन यह घटना गांव में एक मृतक के घर में […]

बिग ब्रेकिंग: रांची के लालजी हीरजी रोड पर भीषण आग, 12 दुकानें खाक

राजधानी रांची के लालजी हीरजी रोड स्थित मद्रास कैफे के पास बुधवार सुबह एक कमर्शियल बिल्डिंग में भीषण आग लग गई। इस हादसे में करीब 12 दुकानों के जलकर खाक होने की खबर है। इस क्षेत्र को हार्डवेयर व्यवसाय का प्रमुख केंद्र माना जाता है, और आग से सबसे ज्यादा बैटरी और इन्वर्टर के व्यवसाय […]

रंका: डैम में डूबने से व्यक्ति की मौत, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

गढ़वा जिले के रंका थाना क्षेत्र में मानपुर गांव के निवासी बिफन राम (45) की डैम में डूबने से मौत हो गई। यह घटना सोमवार को भुइया टोला डैम पर हुई। घटना का विवरण: सोमवार सुबह करीब 11 बजे बिफन राम अपने घर से नहाने के लिए डैम पर गया। साथ में एक बच्चे को […]

गढ़वा: एक सप्ताह से लापता युवक का शव कुएं में मिला, इलाके में सनसनी

गढ़वा के धुरकी थाना क्षेत्र के घघरी गांव में एक युवक का शव सात दिन बाद संदिग्ध अवस्था में झुनका गांव के एक कुएं में तैरता हुआ मिला। मृतक की पहचान बगुली साव के पुत्र निरंजन गुप्ता (37 वर्ष) के रूप में हुई है, जो पिछले एक सप्ताह से लापता थे। घटना का विवरण परिजनों […]

🔔

Notification Preferences

error: