विशुनपुरा: उत्क्रमित उच्च विद्यालय में प्रबंधन समिति का चुनाव संपन्न, चांदनी कुंवर बनी अध्यक्ष

विशुनपुरा: उत्क्रमित उच्च विद्यालय में प्रबंधन समिति का चुनाव संपन्न, चांदनी कुंवर बनी अध्यक्ष

author News देखो Team
11 Views

विशुनपुरा (गढ़वा): उत्क्रमित उच्च विद्यालय सरांग बटुआ में प्रबंधन समिति का पुनर्गठन किया गया। इस मौके पर विद्यालय में छात्र-छात्राओं के अभिभावकों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही। चुनाव के लिए मनोनीत पर्वेक्षक प्रदीप कुमार और इंद्रदेव राम ने प्रक्रिया का संचालन किया।

पूर्व समिति के तीन वर्ष के कार्यकाल पूर्ण होने पर उसे भंग कर नई समिति का गठन शांतिपूर्ण तरीके से किया गया। सर्वसम्मति से चांदनी कुंवर को अध्यक्ष, सूर्य देव सिंह को उपाध्यक्ष, और सुनीता कुंवर को संयोजिका चुना गया।

चुनाव में प्रमुख उपस्थिति: प्रभारी प्रधानाध्यापक सह प्रबंधन समिति सचिव जितेंद्र राम, बाल सांसद धीरज कुमार बैठा, वार्ड सदस्य सरोज देवी, शिक्षक रविंद्र पाठक, अनीता कुमारी, और अन्य प्रमुख व्यक्तियों सहित दर्जनों अभिभावक उपस्थित रहे।

इस पुनर्गठन से विद्यालय के प्रशासनिक और शैक्षणिक कार्यों में गति आने की उम्मीद है।

यह खबर आपके लिए कितनी महत्वपूर्ण थी?

रेटिंग देने के लिए किसी एक स्टार पर क्लिक करें!

इस खबर की औसत रेटिंग: 0 / 5. कुल वोट: 0

अभी तक कोई वोट नहीं! इस खबर को रेट करने वाले पहले व्यक्ति बनें।

चूंकि आपने इस खबर को उपयोगी पाया...

हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें!

🔔

Notification Preferences

error: