घाघरा: 18 वर्षीय युवक ने की आत्महत्या, प्रेम प्रसंग की चर्चा

घाघरा: 18 वर्षीय युवक ने की आत्महत्या, प्रेम प्रसंग की चर्चा

author News देखो Team
1 Views
  • बड़काडीह आईटीआई कॉलेज के पास कोईनार पेड़ से फांसी लगाई।
  • पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
  • परिजनों ने बताया कि युवक रात से लापता था।

गुमला: घाघरा थाना क्षेत्र के चेचेपाठ निवासी 18 वर्षीय अनुज उरांव ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। यह घटना बड़काडीह आईटीआई कॉलेज के पीछे कोईनार के पेड़ के पास हुई। ग्रामीणों ने पेड़ पर युवक को झूलते देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी।

रात से था लापता

मृतक के परिजनों ने बताया कि अनुज उरांव मंगलवार शाम 7 बजे घर से निकला था। रातभर खोजबीन के बाद भी उसका कोई पता नहीं चला। सुबह एक चरवाहे ने कोईनार के पेड़ पर लटकते शव को देखा और परिजनों को इसकी जानकारी दी।

प्रेम प्रसंग की चर्चा

घटना को लेकर ग्रामीणों में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। कुछ लोग इसे प्रेम प्रसंग से जोड़कर देख रहे हैं। हालांकि, पुलिस ने कहा कि मामले की जांच जारी है और सच्चाई का जल्द पता लगाया जाएगा।

घटनाओं की सटीक जानकारी और अपडेट्स के लिए जुड़े रहें ‘न्यूज़ देखो’ के साथ। हम आपके क्षेत्र की हर खबर सबसे पहले पहुंचाते हैं।

यह खबर आपके लिए कितनी महत्वपूर्ण थी?

रेटिंग देने के लिए किसी एक स्टार पर क्लिक करें!

इस खबर की औसत रेटिंग: 0 / 5. कुल वोट: 0

अभी तक कोई वोट नहीं! इस खबर को रेट करने वाले पहले व्यक्ति बनें।

चूंकि आपने इस खबर को उपयोगी पाया...

हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें!

🔔

Notification Preferences

error: