रामनवमी, सरहुल एवं ईद को लेकर कुरुमगढ़ पुलिस का फ्लैग मार्च, शांति भंग करने वालों को कड़ी चेतावनी

रामनवमी, सरहुल एवं ईद को लेकर कुरुमगढ़ पुलिस का फ्लैग मार्च, शांति भंग करने वालों को कड़ी चेतावनी

author Aditya Kumar
334 Views

चैनपुर- : आगामी त्योहारों—रामनवमी, सरहुल एवं ईद—को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर गुरुवार को कुरुमगढ़ पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला। थाना प्रभारी दिनेश कुमार के नेतृत्व में निकाले गए इस मार्च में पुलिस बल के जवान पूरे इलाके में भ्रमण करते नजर आए।

फ्लैग मार्च का उद्देश्य आम लोगों में सुरक्षा की भावना को मजबूत करना और असामाजिक तत्वों को सख्त संदेश देना था कि किसी भी तरह की गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पुलिस टीम ने बाजार क्षेत्र, मुख्य चौक-चौराहों और संवेदनशील इलाकों में पैदल मार्च कर लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की।

फ्लैग मार्च के बाद थाना प्रभारी दिनेश कुमार ने स्पष्ट रूप से कहा कि त्योहारों के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाह फैलाने, हुड़दंग करने या शांति भंग करने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें।

उन्होंने यह भी कहा कि सभी समुदाय आपसी भाईचारे और सद्भाव के साथ त्योहार मनाएं, यही क्षेत्र की पहचान है। पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए हर जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं।

यह खबर आपके लिए कितनी महत्वपूर्ण थी?

रेटिंग देने के लिए किसी एक स्टार पर क्लिक करें!

इस खबर की औसत रेटिंग: 0 / 5. कुल वोट: 0

अभी तक कोई वोट नहीं! इस खबर को रेट करने वाले पहले व्यक्ति बनें।

चूंकि आपने इस खबर को उपयोगी पाया...

हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें!

Written by

डुमरी, गुमला

🔔

Notification Preferences

error: