- सिसई बाईपास के पास दर्दनाक सड़क हादसा, बेड़ो जतरा से लौट रहे तीन युवक गंभीर रूप से घायल
- लातेहार में ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का उपायुक्त ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
- बागेसरा चिक टोली के पास अज्ञात ऑटो की टक्कर से बाइक सवार दो युवक गंभीर घायल, चालक मौके से फरार
- उत्तरी कोयल नहर में पानी छोड़ने की मांग तेज, 12 हजार एकड़ खेतों को सिंचाई मिलने की उम्मीद
- लावालौंग में झामुमो युवा मोर्चा की सक्रिय पहल, प्रखंड अध्यक्ष और सचिव ने बीडीओ व थाना प्रभारी से की शिष्टाचार मुलाकात
Latest Updates
आलीशाद, अरित्रो, स्वर्णाली और शिवांगी बने चैंपियन: 24वीं झारखंड राज्य टेबल टेनिस प्रतियोगिता का तीसरा दिन
गढ़वा के नवादा मोड़ स्थित बंधन मैरिज हॉल में आयोजित 24वीं झारखंड राज्य टेबल टेनिस प्रतियोगिता के तीसरे दिन कई रोमांचक मुकाबले खेले गए। अंडर 11 बालक वर्ग के फाइनल में रांची के अरित्रो डे ने अपने ही जिले के फैजल खान को 3-1 (12-10, 11-7, 8-11, 9-11, 11-7) से हराकर चैंपियनशिप जीती। वहीं, अंडर […]
राहुल के इंतजार में इंडिया गठबंधन, RJD ने खोला अपनी सीटों का पिटारा!
झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 के लिए जहां एनडीए गठबंधन में सीट शेयरिंग तय हो चुकी है, वहीं इंडिया गठबंधन में अंदरूनी खटपट की खबरें सामने आ रही हैं। कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के झारखंड दौरे के बाद ही इंडिया गठबंधन में सीटों का बंटवारा तय होने की संभावना जताई जा […]
झारखंड NDA का खेला ख़ास, जानें 1-1 सीट का पूरा हिसाब
रांची: झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 के लिए NDA ने सीट शेयरिंग का ऐलान कर दिया है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) 68, आजसू पार्टी (AJSU) 10, जनता दल यूनाइटेड (JDU) 2 और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) [LJP(R)] 1 सीट पर चुनाव लड़ेगी। रांची में आयोजित एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस डील की घोषणा की गई, […]
झारखंड में दिवाली-छठ पर सिर्फ 2 घंटे की आतिशबाजी, पटाखों पर सख्त नियम लागू
झारखंड राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने दीपावली, छठ, गुरु पर्व, क्रिसमस और नए साल के जश्न के दौरान आतिशबाजी के समय और पटाखों की बिक्री पर सख्त दिशा-निर्देश जारी किए हैं। आतिशबाजी के समय की सीमा: बोर्ड के निर्देशों के अनुसार, दिवाली, छठ और गुरु पर्व पर मात्र 2 घंटे तक ही आतिशबाजी की इजाजत […]
झारखंड चुनाव 2024: NDA का सीट शेयरिंग फॉर्मूला फाइनल, BJP 68, AJSU 10, JDU 2 और LJP (R) 1 सीट पर मैदान में!
रांची: झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 के लिए एनडीए गठबंधन में सीटों का बंटवारा फाइनल हो गया है। एनडीए में शामिल भाजपा, ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन (AJSU), जनता दल (यूनाइटेड) और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने मिलकर सीटों का तालमेल तय कर लिया है। रांची में भाजपा के चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान और सह प्रभारी […]
एनडीए में सीटों पर संग्राम, हर तरफ हंगामा और बवाल तमाम!
एनडीए में सीट शेयरिंग को लेकर अभी अधिकारिक घोषणा भले ही नहीं हुई हो, लेकिन राजनीतिक गलियारों में एक्शन, इमोशन, और ड्रामा की तस्वीरें साफ दिखाई दे रही हैं। चुनाव से पहले राजनीतिक पार्टियों के अंदर और गठबंधन सहयोगियों के बीच तनातनी बढ़ गई है। सीट बंटवारे को लेकर कयासों का दौर तेज है, और […]
सोन नदी में नहाने के क्रम में दो सगे भाई-बहन की मौत
केतार: प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत लोहरगड़ा गांव निवासी उपेंद्र चौधरी के 10 वर्षीय पुत्र अंकुश कुमार और 7 वर्षीय पुत्री खुशबू कुमारी की मौत गुरुवार को सोन नदी में डूबने से हो गई। जानकारी के अनुसार, भाई-बहन दोनों स्कूल में छुट्टी के बाद नहाने के लिए सोन नदी गए थे। लेकिन नदी में अधिक पानी […]
अवैध महुआ शराब के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 1500 किलो जावा महुआ किया नष्ट, 42 लीटर शराब और उपकरण बरामद
मझिआंव: विधानसभा चुनाव के नजदीक आते ही जिला प्रशासन ने अवैध गतिविधियों के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए पुलिस को अलर्ट कर दिया है। इसी कड़ी में, मझिआंव थाना प्रभारी आकाश कुमार ने पुलिस बल के साथ अवैध महुआ शराब के खिलाफ बुधवार देर शाम को बड़ी छापेमारी की, जिसमें उन्हें बड़ी सफलता मिली। छापेमारी […]
ओबीसी आरक्षण 27% से घटाकर 14% करने पर उठे सवाल: सूरज मंडल
रांची: झारखंड स्वशासी परिषद (जैक) के पूर्व उपाध्यक्ष एवं झारखंड मज़दूर मोर्चा के अध्यक्ष डॉ. सूरज मंडल ने हाल ही में प्रेस क्लब में मीडिया से बातचीत करते हुए झारखंड आंदोलन के असफल होने के पीछे के कारणों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि जयपाल सिंह मुंडा के नेतृत्व में शुरू हुए इस आंदोलन को […]
गढ़वा को विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का लक्ष्य: गिरिनाथ सिंह
हमारे सामने केवल वर्तमान की चुनौतियां ही नहीं, बल्कि भविष्य की भी जिम्मेदारियां हैं। न्यूज देखो: गढ़वा, रंका विधानसभा क्षेत्र: हाल ही में गढ़वा के रंका विधानसभा क्षेत्र में आयोजित एक सार्वजनिक सभा में पूर्व मंत्री गिरिनाथ सिंह ने जनता से अपील की कि वे भविष्य को ध्यान में रखते हुए अपने मतदान का प्रयोग […]
प्रधानाध्यापक की पिटाई से कक्षा 2 की बच्ची जख्मी, मामला पहुंचा थाना
मझिआंव: गढ़वा जिले के मझिआंव थाना क्षेत्र के मोरबे गांव के चिरकुटही टोला स्थित प्राथमिक विद्यालय से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। कक्षा 2 में पढ़ने वाली 7 वर्षीय बच्ची अनु कुमारी को विद्यालय के प्रधानाध्यापक ने बेरहमी से पीट दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। मामला थाने तक पहुंच चुका […]
झारखंड चुनाव 2024: कांग्रेस का घोषणापत्र तैयार, सहयोगी दलों के साथ चर्चा के बाद होगा जारी
रांची: विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी कांग्रेस ने अपने चुनावी घोषणापत्र को अंतिम रूप देने के करीब पहुँच चुकी है। यह घोषणापत्र न केवल कांग्रेस की प्राथमिकताओं को रेखांकित करेगा बल्कि पार्टी के सहयोगी दलों के साथ संयुक्त रूप से जनता के सामने लाया जाएगा ताकि चुनाव में एकसमान एजेंडा प्रस्तुत किया जा सके। […]
संस्कारयुक्त साधन ही उपहार बनता है – प्रपन्न जीयर स्वामी जी महाराज
सिंगरा: मेदिनीनगर नगर निगम क्षेत्र के सिंगरा में आयोजित श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ गुरुवार को संपन्न हो गया। अंतिम दिन श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही, जहां लोग मंडप की परिक्रमा कर रहे थे। इस अवसर पर प्रवचन करते हुए श्री प्रपन्न जीयर स्वामी जी महाराज ने जीवन के गूढ़ संदेश दिए। स्वामी जी ने […]
जयपाल सिंह स्टेडियम में आयोजित हुआ चुनावी जागरूकता से जुड़ा 2 दिवसीय कला महोत्सव
रांची: गुरुवार को मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने एक पत्रकार वार्ता के दौरान बताया कि 18 अक्टूबर से झारखंड विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी। नामांकन की अंतिम तिथि 25 अक्टूबर निर्धारित की गई है, और यह प्रक्रिया सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक चलेगी। अवकाश […]
19 अक्टूबर के बाद कांग्रेस जारी करेगी उम्मीदवारों की पहली सूची: गुलाम अहमद मीर
झारखंड कांग्रेस के प्रभारी गुलाम अहमद मीर रांची पहुंच चुके हैं। हाल ही में उन्होंने जम्मू-कश्मीर के दूरू सीट से जीत हासिल की है। यह उनकी जीत के बाद पहली यात्रा है, जिसमें वह बुधवार को दिल्ली आए और आज रांची पहुंचे। एयरपोर्ट पर कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान गुलाम अहमद […]
जनता ही झामुमो की असली ताकत है: मंत्री मिथिलेश
मंत्री मिथिलेश के समर्थन में उमड़ी महिलाओं की भीड़, भारी बहुमत से जिताने का लिया संकल्प गढ़वा: गढ़वा विधानसभा क्षेत्र के मेराल प्रखंड के विभिन्न गांवों से बड़ी संख्या में महिलाएं गुरुवार को झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता, पर्यटन, कला संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग के मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर के आवास पर […]
पलामू: पिता ने प्रेमिका के साथ मिलकर की बेटे की हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार
पलामू पुलिस ने सकेंद्र साव हत्याकांड का खुलासा कर लिया है और इस मामले में एक महिला समेत दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सकेंद्र साव के पिता सरेश साव और उनकी प्रेमिका, गांव की महिला बेबी देवी के रूप में हुई है। सदर एसडीपीओ मणि भूषण प्रसाद […]
गढ़वा पुलिस ने अवैध शराब कारोबारी को पकड़ा, भारी मात्रा में देशी और विदेशी शराब जब्त
गढ़वा: गुरुवार, 17 अक्टूबर को गढ़वा पुलिस को रमना थाना क्षेत्र के मानदोहर गांव में अवैध शराब कारोबार की सूचना मिली। पुलिस को जानकारी मिली कि अशोक राम अपने घर से देशी महुआ और अंग्रेजी शराब का धंधा कर रहा है। इस पर तुरंत कार्रवाई करते हुए, सशस्त्र बल के साथ पुलिस ने अशोक राम […]
खेल को करियर बनाए: डीसी शेखर जमुआर
गढ़वा: गढ़वा जिला टेबल टेनिस संघ की मेजबानी में चल रही 24वीं झारखंड स्टेट टेबल टेनिस प्रतियोगिता के दूसरे दिन जिला उपायुक्त (डीसी) शेखर जमुआर ने खिलाड़ियों से मुलाकात की और उनका उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि खेल, जिसे पहले लोग केवल एक शौक के रूप में देखते थे, अब युवाओं के […]
सोशल मीडिया पर BJP प्रत्याशियों की फर्जी लिस्ट से विवाद: दो गुटों के बीच चाकूबाजी, समर्थक भिड़े
झारखंड में चुनाव की घोषणा के साथ ही राजनीतिक माहौल गर्म हो गया है। हालांकि, अभी तक प्रमुख दलों ने अपने प्रत्याशियों की घोषणा नहीं की है, लेकिन सोशल मीडिया पर भाजपा प्रत्याशियों की फर्जी सूची वायरल होने से विवाद खड़ा हो गया है। दुमका में इसी वायरल सूची के कारण भाजपा कार्यकर्ताओं के दो […]
