मंडल कारा सिमडेगा का औचक निरीक्षण, सचिव मरियम हेमरोम ने चखा बंदियों का भोजन

#सिमडेगा #मंडल_कारा : जिला विधिक सेवा प्राधिकार की सचिव ने भोजन, स्वच्छता और स्वास्थ्य सुविधाओं का लिया जायजा। सिमडेगा मंडल कारा में शुक्रवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार की सचिव मरियम हेमरोम ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने जेल परिसर की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए बंदियों को मिलने वाली सुविधाओं की समीक्षा […]

कॉमर्स में रोशनी आरा ने लातेहार जिले में हासिल किया दूसरा स्थान, डीसी ने किया सम्मानित

#महुआडांड़ #शिक्षामेंसफलता : अंबोवाटोली की बेटी रोशनी आरा ने शानदार प्रदर्शन कर जिले का नाम किया रोशन। महुआडांड़ प्रखंड के अंबोवाटोली गांव की बेटी रोशनी आरा ने कॉमर्स विषय में शानदार प्रदर्शन करते हुए लातेहार जिले में दूसरा स्थान हासिल कर पूरे क्षेत्र का नाम रोशन कर दिया है। उनकी इस सफलता से महुआडांड़ सहित […]

पार्वती शर्मा इंटर महिला कॉलेज की छात्राओं ने लहराया सफलता का परचम, 99 प्रतिशत रहा रिजल्ट

#सिमडेगा #इंटर_परीक्षा : उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को कॉलेज में सम्मानित कर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं। सिमडेगा स्थित पार्वती शर्मा इंटर महिला कॉलेज की छात्राओं ने जैक इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सफलता का नया इतिहास रच दिया है। इस वर्ष कॉलेज का परीक्षा परिणाम 99 प्रतिशत रहा, जिससे […]

अपर समाहर्ता ने किया आयुष्मान आरोग्य मंदिर का औचक निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर करने के दिए निर्देश

#गुमला #स्वास्थ्य_सेवा : बरकाडीह आयुष्मान आरोग्य मंदिर पहुंचकर अपर समाहर्ता ने दवाओं और सुविधाओं की स्थिति का लिया जायजा। गुमला जिले के घाघरा प्रखंड अंतर्गत पंचायत चपका के बरकाडीह स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर का शुक्रवार को अपर समाहर्ता शशिंद्र कुमार बड़ाईक द्वारा औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र की कार्यप्रणाली और […]

एसडीएम ने कंपार्टमेंट परीक्षा की तैयारी कर रही छात्राओं को पढ़ाया गणित, बढ़ाया आत्मविश्वास

#गढ़वा #कंपार्टमेंट_परीक्षा : एसडीएम संजय कुमार ने छात्राओं को पढ़ाई के टिप्स देकर सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने के लिए किया प्रेरित। गढ़वा सदर एसडीएम संजय कुमार शुक्रवार को गढ़वा के गर्ल्स हाई स्कूल पहुंचे, जहां उन्होंने सीबीएसई बोर्ड की कंपार्टमेंट परीक्षा की तैयारी कर रही छात्राओं के बीच समय बिताया। इस दौरान उन्होंने […]

खलारी में हाउस नंबरिंग और नजरी नक्शा कार्य का अधिकारियों ने किया निरीक्षण, तय समय सीमा में कार्य पूरा करने के निर्देश

#खलारी #जनगणना_कार्य : मतदान केंद्र क्षेत्रों में चल रहे हाउस नंबरिंग और नजरी नक्शा निर्माण कार्य की हुई समीक्षा। रांची जिले के खलारी प्रखंड में शुक्रवार को हाउस नंबरिंग एवं नजरी नक्शा निर्माण कार्य का भौतिक निरीक्षण किया गया। यह निरीक्षण 65 कांके विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह उप समाहर्ता भूमि सुधार […]

रेलवे 17सी गेट से लंका खड़िया सड़क निर्माण में लापरवाही का आरोप, मलबे से राहगीरों की बढ़ी मुश्किलें

#बरवाडीह #सड़क_निर्माण : अधूरी सड़क और फैले मलबे से ग्रामीणों में बढ़ा आक्रोश। बरवाडीह प्रखंड क्षेत्र के रेलवे 17सी गेट से होकर लंका खड़िया जाने वाली सड़क इन दिनों लोगों के लिए बड़ी परेशानी का कारण बन गई है। सड़क निर्माण कार्य के दौरान संवेदक द्वारा बरती जा रही कथित लापरवाही से ग्रामीणों और राहगीरों […]

बोलबा में अवैध डीआई पाइप कारोबार का खुलासा, 15 लाख के पाइप जब्त कर तीन आरोपी गिरफ्तार

#सिमडेगा #पुलिस_कार्रवाई : बोलबा थाना क्षेत्र में अवैध डीआई पाइप मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार किए गए। सिमडेगा जिले के बोलबा थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध रूप से रखे गए डीआई पाइप के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई ग्राम मालसाड़ा डिपाटोली स्थित वंदुर्गा गेट के पास […]

बाजार में खराब चापानल की मरम्मत से लोगों को राहत, दीपक राज की पहल पर विभाग हरकत में आया

#बरवाडीह #पेयजल_संकट : लंबे समय से खराब चापानल की मरम्मत होने से लोगों को राहत मिली। बरवाडीह प्रखंड मुख्यालय के बाजार क्षेत्र में लंबे समय से खराब पड़े चापानल की मरम्मत होने के बाद स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है। मुरारी प्रसाद अग्रवाल के घर के समीप स्थित यह चापानल कई दिनों से […]

सिद्धू कान्हु सह सावित्री बाई फुले पुस्तकालय को फिर से शुरू करने की उठी मांग, मंत्री सुदिव्य सोनू से हस्तक्षेप की अपील

#गिरिडीह #पुस्तकालय_मांग : वार्ड 18 स्थित बंद पुस्तकालय को पुनः चालू कराने को लेकर शिक्षा जगत से जुड़े लोगों ने उठाई आवाज। गिरिडीह नगर क्षेत्र के वार्ड संख्या 18 स्थित सिद्धू कान्हु सह सावित्री बाई फुले पुस्तकालय को पुनः शुरू करने की मांग एक बार फिर उठने लगी है। शिक्षा जगत से जुड़े करियर कैंपस […]

मनु, माही और गुंजा की सफलता से चमका सलडेगा विद्यालय का नाम, इंटर परीक्षा में जिला टॉप-10 में बनाई जगह

#सिमडेगा #शैक्षिक_उपलब्धि : सरस्वती शिशु विद्या मंदिर की छात्राओं ने इंटर परीक्षा में शानदार सफलता हासिल की। सिमडेगा जिले के सरस्वती शिशु विद्या मंदिर सलडेगा की पूर्ववर्ती छात्राओं ने इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 में शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। वनवासी कल्याण केंद्र झारखंड की शैक्षिक इकाई श्रीहरि वनवासी विकास समिति झारखंड द्वारा […]

रास्ते के विवाद में दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष, लाठी-डंडे और कुल्हाड़ी से कई लोग घायल

#सिसई #मारपीट_विवाद : रास्ते को लेकर हुए विवाद में दोनों पक्षों ने थाने में आवेदन दिया। गुमला जिले के सिसई थाना क्षेत्र के सकरौली पंचायत अंतर्गत ग्राम गुड़गांव में रास्ते के विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। गुरुवार को गांव में ही दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई, जिसमें लाठी-डंडे और कुल्हाड़ी चलने की […]

संत जोसेफ स्कूल मार्ग की बदहाली से परेशान ग्रामीण, सड़क और नाली निर्माण की उठी जोरदार मांग

#महुआडांड़ #सड़क_संकट : जर्जर सड़क और टूटी नाली से ग्रामीणों की परेशानी लगातार बढ़ रही। महुआडांड़ अनुमंडल क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं की बदहाली लोगों के लिए गंभीर समस्या बनती जा रही है। संत जोसेफ स्कूल के मुख्य गेट से अमजद सीमेंट दुकान तक जाने वाली सड़क लंबे समय से जर्जर हालत में पड़ी हुई है। […]

बानो में झामुमो की विशेष कार्यशाला आयोजित, बीएलए-2 प्रशिक्षण में संगठन मजबूती और एसआईआर पर हुई विस्तृत चर्चा

#बानो #झामुमो_प्रशिक्षण : बीएलए-2 कार्यशाला में संगठन विस्तार और चुनावी तैयारी पर मंथन हुआ। सिमडेगा जिले के बानो प्रखंड स्थित डाकबंगला परिसर में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) प्रखंड समिति बानो की ओर से विशेष बैठक सह बीएलए-2 का एकदिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता झामुमो प्रखंड अध्यक्ष अनिल लुगुन ने की। बैठक […]

सिसई में जनगणना 2027 की तैयारी तेज, हाउस नंबरिंग और नजरी नक्शा को लेकर प्रगणकों को दिया गया विशेष प्रशिक्षण

#सिसई #जनगणना_प्रशिक्षण : डिजिटल जनगणना प्रक्रिया को लेकर प्रगणकों को विस्तृत प्रशिक्षण दिया गया। सिसई प्रखंड मुख्यालय स्थित प्रखंड सभागार में शुक्रवार को भारत की जनगणना 2027 के प्रथम चरण के अंतर्गत मकान सूचीकरण, हाउस नंबरिंग एवं नजरी नक्शा तैयार करने को लेकर विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में बड़ी संख्या में […]

विश्व रेड क्रॉस दिवस पर गढ़वा में मेगा रक्तदान शिविर आयोजित, 31 यूनिट रक्त संग्रह

#गढ़वा #रक्तदान_अभियान : विश्व रेड क्रॉस दिवस पर मानव सेवा का दिया गया संदेश। विश्व रेड क्रॉस दिवस के अवसर पर गुरुवार को गढ़वा जिले में मानव सेवा और सामाजिक सहयोग का अनूठा उदाहरण देखने को मिला। भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा आयोजित मेगा रक्तदान शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया और […]

वर्ल्ड थैलेसीमिया डे पर सिमडेगा सदर अस्पताल में लगा रक्तदान शिविर, मानव सेवा के लिए आगे आए लोग

#सिमडेगा #रक्तदान_अभियान : गरीब नवाज़ रिलीफ फाउंडेशन ने रक्तदान कर मानवता का दिया संदेश। सिमडेगा सदर अस्पताल में वर्ल्ड थैलेसीमिया डे के अवसर पर गुरुवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का आयोजन GNRF गरीब नवाज़ रिलीफ फाउंडेशन द्वारा किया गया, जिसका उद्देश्य रक्त की कमी से जूझ रहे मरीजों की सहायता […]

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पलामू की बिजली समस्या पर लिया त्वरित संज्ञान, बड़कागांव में जल्द बहाल होगी आपूर्ति

#पलामू #बिजली_संकट : मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद बड़कागांव में बिजली बहाली की जगी उम्मीद। पलामू जिले के रजवाडीह पंचायत अंतर्गत बड़कागांव में लंबे समय से जारी बिजली संकट को लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने त्वरित कार्रवाई की है। झामुमो नेता सन्नी शुक्ला द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर गांव की समस्या उठाए जाने के बाद […]

कोलेबिरा में मुण्डा समुदाय सम्मेलन आयोजित, सामाजिक एकता और पेसा कानून पर हुआ मंथन

#कोलेबिरा #आदिवासी_सम्मेलन : मुण्डा समुदाय ने जल, जंगल, जमीन और संस्कृति संरक्षण पर जताई एकजुटता। सिमडेगा जिले के कोलेबिरा प्रखंड अंतर्गत डोमटोली गांव में लेले बुरु परगणा और बीरु परगणा के मुण्डा समुदायों का एक महत्वपूर्ण सम्मेलन आयोजित किया गया। इस सम्मेलन में 22 पड़हा राजा, हातु मुण्डा, महतो, पाहन, पुजार, जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता, बुद्धिजीवी […]

बार एसोसिएशन ने नव नियुक्त उपायुक्त के समक्ष उठाईं न्यायिक और जनसुविधाओं से जुड़ी अहम समस्याएं

#गुमला #बार_एसोसिएशन : अधिवक्ताओं ने पेयजल, न्यायिक व्यवस्था और सुविधाओं को लेकर सौंपा मांगपत्र। गुमला बार एसोसिएशन सभागार में शुक्रवार को नव नियुक्त उपायुक्त दिलेश्वर महत्तो के सम्मान में एक औपचारिक स्वागत समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों और अधिवक्ताओं ने गर्मजोशी के साथ उपायुक्त का स्वागत किया। इस दौरान जिले […]

🔔

Notification Preferences

error: